जानिए नागौर जिले में कैसा रहा वीकेंड संडे कर्फ्यू का हाल.. प्रशासन ने 3 दुकाने की सीज वही कर्फ्यू तोड़ने पर ₹2000 की जुर्माना राशि वसूली. पूरे जिले की रिपोर्ट...
जानिए जिले में कैसा रहा वीकेंड संडे कर्फ्यू का हाल.. प्रशासन ने 3 दुकाने की सीज वही कर्फ्यू तोड़ने पर ₹2000 की जुर्माना राशि वसूली. पूरे जिले की रिपोर्ट...
नागौर शहर सहित जिले में पहले वीकेंड संडे जन अनुशासन कर्फ्यू के का खासा असर देखने को मिला. प्रशासन और पुलिस शनिवार शाम से ही वीकेंड कर्फ्यू की पालना करवाने के कमर कस ली थी. वहीं लोगों ने भी वीकेंड कर्फ्यू का पूरा सहयोग किया. उधर नावां के ठठाना मीठड़ी में कोविड गाइनलाइन की पालना नहीं करने पर तीन दुकानें सीज की गई, कर्फ्यू की पालना नहीं करने पर डेगाना में दो हजार रुपए की राशि के चालान काटे गए.
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
बाकी जिले में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकाने बंद रही. हालांकि अनुमत गतिविधियों सहित आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया. शहर में वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन गली मोहल्ले बाजार सुनसान नजर आए. हालांकि कुछ लोग आवश्यक कार्य से घरों से बाहर निकले. लेकिन हर चौराहों और प्रमुख बाजारों में खड़े पुलिस के जवानों ने उन्हें रोककर बाहर निकलने का उपयुक्त कारण पूछा.
कर्फ्यू की पालना कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शहर भर में वाहनों में बैठकर गस्त की। कर्फ्यू की पालना व मास्क लगाने के लिए लोगों से अपील की गई.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने किया जनअनुशासन कर्फ्यू का निरीक्षण
कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार रविवार को जन अनुशासन कर्फ्यू लगाया गया. कर्फ्यू का उपखण्ड एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपखण्ड क्षेत्रों में गठित जेईटी व एसीटी टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनअनुशासन कर्फ्यू का निरीक्षण किया और कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाई.
नागौर शहर में उपखण्ड अधिकारी सुनील पंवार ने गांधी चौक, विजय वल्लभ चैराहा आदि क्षेत्रों तथा मूंडवा नगरपालिका क्षेत्र में जनअनुशासन कर्फ्यू का निरीक्षण किया. उपखण्ड अधिकारी पंवार ने मूंडवा ब्लाॅक की शंखवास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया,
रियांबड़ी के उपखण्ड अधिकारी गौरीषंकर षर्मा ने थांवला, भैरूंदा, पादूकलां तथा उपखण्ड अधिकारी मुकेष कुमार ने डेगाना में जेईटी व एसीटी टीम के साथ निरीक्षण किया। जायल के उपखण्ड अधिकारी रविन्द्र कुमार ने डेह, बड़ी खाटू, तरनाउ, जायल व रोल तथा उपखण्ड अधिकारी मकराना जे.पी. बैरवा ने मकराना शहर तथा उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार ने लाडनूं नगरपालिका क्षेत्र में तथा उपखण्ड अधिकारी कार्तिकेय मीणा ने डीडवाना में जन अनुषासन कर्फ्यू का निरीक्षण किया।
तहसीलदार धन्नाराम ने नागौर शहर में मानासर चौराहा तथा गोगेलाव सहित विभिन्न क्षेत्रों, तहसीलदार बीएल सैन ने मूंडवा, तहसीलदार सतीष कुमार ने नावां शहर तथा तहसीलदार दिनेश कुमार ने मकराना के बेसरोली व गच्छीपुरा में जन अनुशासन कर्फ्यू का निरीक्षण किया।
नांवा तहसीलदार सतीश कुमार ने नावां तहसील क्षेत्र के ठठाना मीठड़ी में कोविड प्रोटोकाॅल की पालना नहीं करने वाली तीन दुकानों को 48 घंटे की अवधि के लिए सीज किया। तहसीलदार दिनेश कुमार ने मनाना बाजार में कोविड गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों पर विरूद्ध चालान काटे जाने की कार्रवाई भी की। वहीं तहसीलदार आरएस बाना ने डेगाना में जन अनुशासन कर्फ्यू का निरीक्षण करते हुए बिना माॅस्क घूम रहे लोगों के चालान काटकर दो हजार रूपए की जुर्माना राशि वसूली।
इसी प्रकार मेड़ता में तहसीलदार भागीरथ चौधरी ने जेईटी टीम के साथ फ्लेग मार्च कर जनअनुशासन कर्फ्यू का निरीक्षण किया। वहीं खींवसर में तहसीलदार रूघाराम सेन,
रियांबड़ी के तहसीलदार घासीराम डूडी ने बाडी घाटी चैक पोस्ट का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कोविड टीकाकरण का भी जायजा लिया। इसी प्रकार तहसीलदार कमलदीप पूनिया ने मौलासर में जन अनुशासन कर्फ्यू का निरीक्षण किया।



















