PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

सोमवार, 10 मई 2021

जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए 148 टीकाकरण सत्र कल सुबह से.. करीब 25000 लोगों को लगेगा टीका..

 जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए 148 टीकाकरण सत्र कल सुबह से.. करीब 25000 लोगों को लगेगा टीका..


ये सभी लोग 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं, जिन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पहली व दूसरी डोज लगाई जानी है। 



नागौर, 10 मई। 

जिले में कोविड वैक्सीनेशन कार्य को प्रगति पर ले जाने के लिए मंगलवार  को जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार 148  टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया ने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन कार्य के तहत मंगलवार  को 148 टीकाकरण सत्र आयोजित करने की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। सभी जगह कोविड वैक्सीनेशन को लेकर निर्धारित गाइडलाइन की पालना की जाएगी। 

फाइल फोटो


उक्त कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण सत्र को लेकर करीब 25 हजार  लोगों को लक्षित रखा गया है। ये सभी लोग 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं, जिन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पहली व दूसरी डोज लगाई जानी है। 


वहीं कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जिला मुख्यालय से कोविड एप के जरिए पूरी माॅनिटरिंग की जाएगी। सभी बीसीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी टीकाकरण सत्र पर नियुक्त कार्मिक द्वारा कार्य में लापरवाही न हो। सभी प्रकार की प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां रखी जाए। 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विशेष ध्यान रहे कि मंगलवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण क्षेत्रों में 45  वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी. इन  एक दिवसीय टीकाकरण क्षेत्रों में 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण नहीं होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें