PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

कोरोना संक्रमण के मामले में एक्शन मोड में आया नागौर प्रशासन. कोविड-19 नियमों को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, कलेक्टर ने किया जेएलएन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण..

कोरोना संक्रमण के मामले में एक्शन मोड में आया नागौर प्रशासन. कोविड-19 नियमों को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, कलेक्टर ने किया जेएलएन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण..

जेएलएन अस्पताल में प्लांट का निरीक्षण करते कलेक्टर.


जेएलएन अस्पताल में ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


जिला कलक्ट्रेट वार रूम को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश


जेएलएन अस्पताल में हर गुरूवार को होगी साप्ताहिक समीक्षा बैठक

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..



नागौर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए नागौर जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरूवार सुबह ही पंडित जेएलएन अस्पताल परिसर में बने आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।



जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरूवार सुबह दस बजे अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए ऑक्सीजन जनरेशन व वार्डों में सप्लाई की पूरी प्रणाली को अपडेट रखते हुए नियमित रखने के निर्देश दिए। आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के बाद जेएलएन अस्पताल के सभाकक्ष में कोरोना की रोकथाम व इस महामारी के संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों के उपचार की पूर्ण तैयारी रखने के विषय में बैठक ली।

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860



जिला कलक्टर सोनी ने अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हीरालाल मीणा को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला स्तरीय वाॅर रूम को फिर से सक्रिय किया जाए और इसके लिए नियत प्रभारी अधिकारी फिर से अलर्ट मोड में काम करें।

LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102




Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978



डाॅ. सोनी ने पंडित जेएलएन  राजकीय जिला अस्पताल सहित जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में विकसित किए गए आॅक्सीजन बैड, आॅक्सीजन कंसंट्रेटर आदि सभी व्यवस्थाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.मेहराम महिया सहित संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इन चिकित्सा व्यवस्थाओं की प्रभावी माॅनिटरिंग रखें। जिला कलक्टर ने ग्राम स्तर पर गठित की गई कोर कमेटियों को फिर से सक्रिय करने के निर्देश दिए। 



उन्होंने अब हर गुरूवार को कोरोना की समीक्षा के लिए पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल में वाॅर रूम बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।



ट्रेक-टेस्ट और ट्रीट की थीम पर काम करें।

जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरूवार को पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व प्रभावितों के उपचार की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि ओमीक्रोन वेरियेंट की रोकथाम के लिए निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ट्रेक-टेस्ट और ट्रीट की थीम पर काम करें। 



डाॅ. सोनी ने जिले में सैम्पलिंग बढ़ाने, रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज बस स्टैण्ड पर यात्रियों की थर्मल स्केनिंग के जरिए हैल्थ स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेपिड कार्ड टेस्ट, आरटीपीसीआर और जिनोम सिक्वेसिंग जांच की प्रगति रिपोर्ट भी ली और इसे जारी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. महेश पंवार को निर्देश दिए कि जेएलएन अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों, दोनों के माॅस्क पहनने की सुनिश्चिता कर लें।



जिला कलक्टर ने कहा कि अब माॅस्क, दो गज दूरी और सेनेटाइजेशन, के प्रति आमजन को फिर से जागरूक करने और इसकी पालना नहीं करने वालों को रोकने, टोकने और समझाईश करने का काम भी किया जाए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी सुनील पंवार, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान, डिप्टी कंट्रोलर डाॅ. अनिल पुरोहित, नर्सिंग अधीक्षक भंवरलाल बारोडिया व  सहायक लेखधिकारी सुरेश पारीक भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें