PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

मंगलवार, 11 मई 2021

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस हुई सख्त एक ही दिन में 113 बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों को किया गया संस्थागत क्वारंटीन.. नियमों का उल्लंघन करने पर बिना मास्क 33, सोशल डिस्टेंसिग 913, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 287 चालान और 40 वाहन जब्त करने की कार्रवाई की..

 कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस हुई सख्त एक ही दिन में 113 बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों को किया गया संस्थागत क्वारंटीन.. नियमों का उल्लंघन करने पर बिना मास्क 33, सोशल डिस्टेंसिग 913, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 287 चालान और 40 वाहन जब्त करने की कार्रवाई की..

शहर की एक दुकान कार्रवाई करतेे हुए पुलिस



नागौर 11 मई। महामारी रेड अलर्ट - जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान नई गाइड़लाइन में जारी दिशा निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने अधिक सख्ती बरतते हुए लापरवाही करने वालों और बिना किसी कारण घूमते पाए गए लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए डेगाना, मकराना, मेड़ता, डीडवाना, कुचामन, जायल, नावां, परबतसर सहित अन्य स्थानों पर महामारी रेड अलर्ट - जन अनुशासन पखवाड़ा  के दौरान  मंगलवार को नए प्रोटोकाॅल के तहत 113 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया।



उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नागौर में रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान अबतक पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर बेवजह बाहर घूमने वालों को पकड़ा जा रहा हैं और पूछने पर कोई ठोस कारण ना मिलने पर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन भी किया जा रहा हैं। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के अंतर्गत मंगलवार को वृत नागौर में 62,  वृत मूडण्वा 12, वृत जायल में 02, वृत मेड़तासिटी में 09, वृत डेगाना में 16, वृत डीडवाना में 12, सहित कुल 113 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया। इन लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही संस्था से छोड़ा जाएगा।



इसी दौरान पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन के तहत मास्क नहीं लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और जुर्माना लगाकर वसूली की गई। पुलिस उप अधीक्षक ने जानकारी दी कि 11 मई को जिले में बिना मास्क पाये जाने पर 33 लोगों पर कार्यवाही करके 16500 रूपयें का जुर्माना लगाया, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 913 कार्यवाही कर कुल 86800 रूपये का जुर्माना वसूला गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 287 चालान काटकर 38400 रूपये का जर्माना लगाया और 40 वाहन जब्त किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें