PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

मंगलवार, 15 जून 2021

मॉडिफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन में वीकेंड कर्फ्यू का समय घटाया, जानिए नई गाइडलाइन में और क्या व्यवस्था लागू हुई है..

मॉडिफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन में वीकेंड कर्फ्यू का समय घटाया, जानिए नई गाइडलाइन में और क्या व्यवस्था लागू हुई है..



कोविड-19 के कारण चल रहे मॉडिफाइड लॉकडाउन में राज्य सरकार ने एक बार फिर छूट दी है। गहलोत सरकार ने मंगलवार शाम को मॉडिफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन्स की घोषणा की है। यह नई गाइड लाईन्स अब बुधवार 16 जून से प्रभावी होंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन की गाइडलाइन में और अधिक छूट दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने गाइड लाइन जारी कर दी है। लॉकडाउन प्रतिबंधों में बुधवार, 16 जून सुबह 5 बजे से छूट और बढ़ाई गई है। शनिवार शाम 5 से सोमवार सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।


नई गाइडलाइन्स की ये 10 प्रमुख बातें- खेल स्टेडियम खुलेंगे, शॉपिंग कॉम्पलेक्स/मॉल, होटल, रेस्टोरेंट्स खुलेंगे, खाना-पीना, सिटी/मिनी बसें शुरू होंगी, जयपुर मेट्रो रेल चलेगी।मगर 21 जून तक सिनेमा हॉल, थियेटर नहीं खुलेंगे, जिम और योगा सेंटर, टूरिस्ट स्पॉट, स्मारक खुलेंगे।


वीकेंड कर्फ्यू एक दिन घटा, अब शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।


16 जून से नई गाइडलाइन्स प्रभावी होंगी।


नई गाइडलाइन से पहले सोमवार को राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन और पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंधों के कारण हाथी पालकों की आजीविका प्रभावित होने के क्रम में उनकी आर्थिक मदद की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में कहा कि, हाथियों की देखभाल पर खर्च के लिए हाथी पालक महावतों को आर्थिक सहायता देने का संवेदनशील निर्णय लिया गया। हाथी गांव के हाथी पालकों को 17 अप्रेल 2021 से 31 मई 2021 की अवधि के लिये हाथियों के भरण-पोषण हेतु 1500 रुपये प्रतिदिन प्रति हाथी की दर से 57.37 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के अंतर्गत 'कोविड-19 राहत कोष' से हाथी कल्याण संस्थान, जयपुर के खाते में हस्तान्तरित कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें