PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

दुर्घटनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुर्घटनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

जुलाई 13, 2021

नौबत बाजा मिस्ड कॉल वाला रेडियो अब नागौर में भी.. इस सुविधा से कैसे जुड़ सकते हैं पढ़िए पूरी खबर..

नौबत बाजा मिस्ड कॉल वाला रेडियो अब नागौर में भी.. इस सुविधा से कैसे जुड़ सकते हैं पढ़िए पूरी खबर..




नागौर। नौबत बाजा मिस्ड कॉल वाला रेडियो राजस्थान में आवश्यक सूचनाएं जनता तक पहुंचा रहा है, पूरे कोरोना  काल में कोरोना से बचाव के साथ साथ सकारात्मक माहौल भी तैयार किया है। सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर, मनोरंजन भी और जानकारियां भी। कॉल करें 7733959595 पर



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,2019 के उपलक्ष्य पर मोबाईल रेडियो की एक अनोखी पहल-नौबत बाजा मिस्ड कॉल वाला रेडियो की शुरुआत ममता भूपेश  (मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार) द्वारा की गई थी। 


जीवन आश्रम संस्था की डायरेक्टर राधिका शर्मा ने बताया कि नौबत बाजा प्रोजेक्ट महिला अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के नेतृत्व में यूएनएफपीए और आरईसी फाउंडेशन के सहयोग से जीवन आश्रम संस्था द्वारा पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है। 



नौबत बाजा मिस्ड कॉल वाला रेडियो का मुख्य फोकस किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं युवाओं पर रहता है। समाज में ऐसे कई मुद्दें हैं जिन पर अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किशोर-किशोरियाँ, महिलायें एवं युवा अपने परिजनों या रिश्तेदारों, दोस्तों से खुलकर चर्चा नही कर पातें, नतीजन उन्हें अपने शंकाओं और विषयों से संबंधित जानकारी सही तरीक़े से नही मिल पाती और ऐसे में उनमें स्वास्थ्य तथा मानसिक तनाव जैसी समस्याएं खड़ी हो जाती है।


 इन्ही सब समस्याओं का समाधान लेकर नौबत बाजा-मिस्ड कॉल वाला रेडियो एक दोस्त और सलाहकार के रूप में उभर कर आया है। राजस्थान सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं, गैर-सरकारी संस्थाओं एवं उपक्रमों के साथ समन्वय स्थापित कर नौबत बाजा आमजन के साथ संवाद स्थापित करता है जिसमें आमजन से संबंधित समस्त कल्याणकारी योजनाओं की सूचनाएं लोगों से साझा की जाती है। 


कैसे जुड़े नौबत बाजा से- 

नौबत बाजा से जुड़ने के लिए 7733959595 पर अपने मोबाईल/लैंडलाइन से एक कॉल करना होता है, 2-3 बीप के बाद कॉल अपने आप कट जाता है, जिसके कुछ ही सेकण्ड्स बाद दूसरे नंबर से आपके मोबाईल पर कॉल आएगा जिसको रिसीव करने पर आप नौबत बाजा-मिस्ड कॉल वाला रेडियो पर प्रसारित 15 मिनट का कार्यक्रम सुनेंगे। 


इस 15 मिनट के कार्यक्रम में आप सरकारी और प्राइवेट जॉब्स की सूचनाएं, जनरल नॉलेज, फिल्मी गानें, बच्चों के लिए कहानियाँ, चुटकुले, रेडियो नाटक, मेरे पंख-मेरी उड़ान के जीवन कौशल मॉड्यूल के माध्यम से किशोर और किशोरियों के मुद्दों पर चर्चा तथा स्थानीय मुद्दों और उनके समाधान आदि के बारे में सुनेंगे। 


सबसे महत्वपूर्ण, आमजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उनसे लाभ उठाने की प्रक्रिया को सुन और समझ पाएंगे। 

यानि ज्ञान और मनोरंजन से परिपूर्ण युवाओं, किशोरियों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का अपना रेडियो कार्यक्रम जिसे पूरे भारत में कहीं पर भी और किसी भी समय अपने साधारण मोबाईल फ़ोन या लैंडलाइन पर सुना जा सकता है, और इसके लिए न तो इंटरनेट की जरूरत है, न स्मार्ट फ़ोन और न ही कोई शुल्क देना पड़ता है। 


यानि नौबत बाजा-मिस्ड कॉल वाला रेडियो बिल्कुल निःशुल्क है। 

राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से नौबत बाजा के प्रचार-प्रसार के संदर्भ में सभी जिलों को एक आदेश जारी किया है जिसके तहत नौबत बाजा को सभी जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न समितियों द्वारा नौबत बाजा को प्रचारित-प्रसारित करना है। इसी कड़ी में, नागौर जिला प्रशासन ने कई विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नौबत बाजा का उद्देश्य और कार्यक्रमों को बढावा देने के लिए पहल की है।

सोमवार, 17 मई 2021

मई 17, 2021

जिले के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएन में आग लगने की सूचना पर दौड़े अधिकारी.. केवल 12 मिनट में पहुंचे मौके पर.. जानिए अधिकारियों की क्यों हुई भागम-भाग?

जिले के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएन में आग लगने की सूचना पर दौड़े अधिकारी..  केवल 12 मिनट में पहुंचे मौके पर.. जानिए अधिकारियों की क्यों हुई भागम-भाग?


ड्यूटी में मुस्तैद मिले अधिकारी, असल में यह थी माॅक ड्रिल


नागौर, 17 मई। जिला मुख्यालय के जेएलएन अस्पताल में आग लगने की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी सूचना मिलते ही दौड़ पड़े। इस दौरान अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, पुलिस के वाहन सहित डिस्काॅम के अधिकारी व आॅक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी केवल 12 मिनट में ही पहुंच गए। इसके बाद जब सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चक्रवाती तूफान तौकते की आशंका की पूर्व तैयारियों की जांच करने के लिए यह माॅक ड्रिल थी। जिला कलक्टर डाॅ जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि चक्रवाती तूफान तौकते की संभावना को देखते हुए जिला स्तर पर की गई व्यापक तैयारियों की रिहर्सल करने के लिए माॅक ड्रिल की गई। 




इस दौरान कंट्रोल रुम से समस्त अधिकारियों को जिला मुख्यालय के बड़े अस्पताल में आग लगने की सूचना दी गई। जिस पर अधिकारियों व कार्मिकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही सभी अपने वाहन व समुचित साधन लेकर टीम सहित जेएलएन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद सभी अधिकारियों को बताया गया कि यह एक माॅक ड्रिल थी, जिस पर सभी ने राहत की सांस ली।



सात मिनट के भीतर पहुंची फायर बिग्रेड व एंबुलेंस


माॅक ड्रिल के दौरान सबसे पहले उपखण्ड अधिकारी अमित चैधरी तथा इसके बाद जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक, फायर बिग्रेड व एंबुलेंस, डिस्काॅम व जलदाय विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

राउंड द क्लाॅक रहेगी डिस्काॅम की सर्विस

माॅक ड्रिल के दौरान जिला कलक्टर ने डिस्काॅम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए अस्पताल में पुख्ता व्यवस्था बनाएं रखने तथा कोविड मरीजों को आॅक्सीजन सप्लाई में कोई बाधा ना आएं, इसके लिए 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुचारु रखनी होगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में ही टेंट लगाकर स्टाफ की तैनाती की जाएं। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाएं रखने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था की गई।

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

अक्टूबर 03, 2018

एयर कंडीशनर ने ले ली एक परिवार की जान, जानिए कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा?



एयर कंडीशनर ने ले ली एक परिवार की जान, जानिए कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा?



नागौर प्राइमो पोस्ट न्यूज़,,, बड़ी खबर चेन्नई से जहां  तिरुवल्लुवर नगर में रात में सोते वक्त एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जो एयर कंडीशनर के कारण हुई है। जानकारी मिली है कि एसी से जहरीली गैस रिसने की वजह से हादसा हुआ।


पड़ोसियों को तब शक हुआ जब सुबह के समय परिवार के लोग अखबार और दूध का पैकेट उठाने के लिए नहीं आए। मृतकों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है।


पुलिस के अनुसार रात इलाके में बिजली चली गई थी, जिसकी वजह से दंपत्ति ने इंवर्टर चालू किया। कुछ देर बाद बिजली तो आ गई, लेकिन खराब एसी की वजह से उससे गैस का रिसाव होने लगा। उसी गैस की वजह से दंपत्ति समेत बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए किल्पौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

अक्टूबर 02, 2018

गांधी जयंती पर आज सरकारी महकमों सहित नागौर में छाई मायूसी, जानिए क्यों?

गांधी जयंती पर आज सरकारी महकमों सहित नागौर में छाई मायूसी, जानिए क्यों?



नागौर - सड़क हादसे में दो अधिशासी अभियंता और एक चालक सहित तीन की मौत 
 बीकानेर रोड पर बारानी के पास ट्रक और बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा
Ex En वाटर शेड रामवीर शर्मा Ex En पंचायत समिति राजेंद्र सिहाग और चालक तेजाराम की हादसे में मृत्यु
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चौथे चरण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जा रहे थे
 बोलेरो में सवार राम रतन, शंकरलाल और एक महिला की हालत गंभीर 
तीनों को किया जोधपुर रेफर
 नागौर वृत्त अधिकारी सुभाष मिश्रा सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद,
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम भी पहुंचे जेएलएन हॉस्पिटल अधिकारियों से लिया दुर्घटना का जायजा,


  एक बड़ी खबर नागौर से आ रही है जहां ट्रक और बोलेरो की टक्कर से सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार दो अधिशासी अभियंता और एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में ही सवार  एक महिला जेईएन सहित तीन लोगों को नाजुक हालत में इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है ।  हादसे की सूचना मिलने पर नागौर पुलिस वृत्त अधिकारी सुभाष मिश्रा और सदर थाना प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।  प्रारंभिक जांच में सामने आया है की आने वाली 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का चौथा चरण शुरू होने वाला है और कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरकार के अधिकारी एक्सईएन वाटर शेड रामवीर शर्मा ,एक्सईएन पंचायत समिति राजेंद्र सिहाग अपने कार्मिकों के साथ बोलेरो में सवार होकर कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे तभी बीकानेर रोड पर बारानी के पास सामने से आ रहे 3 टर्बो ट्रक ने एक दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की जिससे की बोलेरो , ट्रक की चपेट में आ गई और यह हादसा हो गया हादसे में एक्सईएन रामवीर शर्मा एक्सईएन राजेंद्र सिहाग और बोलेरो के चालक तेजाराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में सवार अन्य कार्मिक राम रतन , शंकरलाल और एक महिला जेईएन मनू कँवर  गंभीर घायल हो गए  जिन्हें नागौर के  जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

फ़रवरी 02, 2018

हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

झुंझुनू में दो सगे भाईयों की हादसे में मौत

झुंझुनू जिले के रसूलपुर अहिरान गांव में शुक्रवार को दो सगे भाईयों की मौत की सूचना पर गांव में सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह चूडीना नदी के  हरियाणा के खोडमा गांव की सीमा में बजरी के खदान में बजरी भरते समय मिट्टी ढहने से रसुलपुर अहिरान गांव के मजदूरी सत्यवीर(48) पुत्र मोहरसिंह यादव मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर धर्मवीर(43) पुत्र दशरथ निवासी रसूलपुर अहिरान का पास-पड़ौस के लोगों ने बड़ी मस्कत से सकुशल बाहर निकाल लिया। जिन्हें नारनौल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऊंटगाड़ी से मजदूरी कर बच्चों का लालन-पालन करने वाले मृतक सत्यवीर के भाई को हवलदार नित्यानंद (65) पुत्र मोहरसिंह यादव को हादसे में भाई के दबने की सूचना मिलने पर बचाव के लिए मोटरसाईकिल पर सवार होकर खोड़मा गांव की ओर चला तो रास्ते में हार्ड अटेक आने से मृतक सत्यवीर के बड़े भाई हवलदार  नित्यानंद की मौत हो गई। रसूलपुर गांव में ऐसे मनहूस घटना में दो सगे भाईयों की हुई मौत से सन्नसनी फैल गई। देर शाम को दोनों सगे भाईयों की एक साथ अर्थी देखकर गांव में कोराम मच गया। हलांकि हादसा नारनौल सदर थाने क्षेत्र का होने के कारण खबर लिखे जाने तक पचेरी कला थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था। दोहरी मौत की सूचना पर गांव में चूल्हे तक नहीं जले।

शनिवार, 27 जनवरी 2018

जनवरी 27, 2018

पावर पैराग्लाइडर दुर्घटना मामला

पावर पैराग्लाइडर दुर्घटना मामला.. जोधपुर के एम्स में घायल गौरव भाटी का उपचार जारी .हालत खतरे से बाहर.. इधर पुलिस ने मृतक पायलट मानव मेवाड़ा के शव को परिजनों के सुपुर्द किया..