एयर कंडीशनर ने ले ली एक परिवार की जान, जानिए कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा?
नागौर प्राइमो पोस्ट न्यूज़,,, बड़ी खबर चेन्नई से जहां तिरुवल्लुवर नगर में रात में सोते वक्त एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जो एयर कंडीशनर के कारण हुई है। जानकारी मिली है कि एसी से जहरीली गैस रिसने की वजह से हादसा हुआ।
पड़ोसियों को तब शक हुआ जब सुबह के समय परिवार के लोग अखबार और दूध का पैकेट उठाने के लिए नहीं आए। मृतकों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार रात इलाके में बिजली चली गई थी, जिसकी वजह से दंपत्ति ने इंवर्टर चालू किया। कुछ देर बाद बिजली तो आ गई, लेकिन खराब एसी की वजह से उससे गैस का रिसाव होने लगा। उसी गैस की वजह से दंपत्ति समेत बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए किल्पौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें