गांधी जयंती पर आज सरकारी महकमों सहित नागौर में छाई मायूसी, जानिए क्यों?
नागौर - सड़क हादसे में दो अधिशासी अभियंता और एक चालक सहित तीन की मौत
बीकानेर रोड पर बारानी के पास ट्रक और बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा
Ex En वाटर शेड रामवीर शर्मा Ex En पंचायत समिति राजेंद्र सिहाग और चालक तेजाराम की हादसे में मृत्यु
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चौथे चरण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जा रहे थे
बोलेरो में सवार राम रतन, शंकरलाल और एक महिला की हालत गंभीर
तीनों को किया जोधपुर रेफर
नागौर वृत्त अधिकारी सुभाष मिश्रा सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद,
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम भी पहुंचे जेएलएन हॉस्पिटल अधिकारियों से लिया दुर्घटना का जायजा,
एक बड़ी खबर नागौर से आ रही है जहां ट्रक और बोलेरो की टक्कर से सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार दो अधिशासी अभियंता और एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में ही सवार एक महिला जेईएन सहित तीन लोगों को नाजुक हालत में इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है । हादसे की सूचना मिलने पर नागौर पुलिस वृत्त अधिकारी सुभाष मिश्रा और सदर थाना प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है की आने वाली 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का चौथा चरण शुरू होने वाला है और कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरकार के अधिकारी एक्सईएन वाटर शेड रामवीर शर्मा ,एक्सईएन पंचायत समिति राजेंद्र सिहाग अपने कार्मिकों के साथ बोलेरो में सवार होकर कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे तभी बीकानेर रोड पर बारानी के पास सामने से आ रहे 3 टर्बो ट्रक ने एक दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की जिससे की बोलेरो , ट्रक की चपेट में आ गई और यह हादसा हो गया हादसे में एक्सईएन रामवीर शर्मा एक्सईएन राजेंद्र सिहाग और बोलेरो के चालक तेजाराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में सवार अन्य कार्मिक राम रतन , शंकरलाल और एक महिला जेईएन मनू कँवर गंभीर घायल हो गए जिन्हें नागौर के जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें