झुंझुनू में दो सगे भाईयों की हादसे में मौत
झुंझुनू जिले के रसूलपुर अहिरान गांव में शुक्रवार को दो सगे भाईयों की मौत की सूचना पर गांव में सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह चूडीना नदी के हरियाणा के खोडमा गांव की सीमा में बजरी के खदान में बजरी भरते समय मिट्टी ढहने से रसुलपुर अहिरान गांव के मजदूरी सत्यवीर(48) पुत्र मोहरसिंह यादव मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर धर्मवीर(43) पुत्र दशरथ निवासी रसूलपुर अहिरान का पास-पड़ौस के लोगों ने बड़ी मस्कत से सकुशल बाहर निकाल लिया। जिन्हें नारनौल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऊंटगाड़ी से मजदूरी कर बच्चों का लालन-पालन करने वाले मृतक सत्यवीर के भाई को हवलदार नित्यानंद (65) पुत्र मोहरसिंह यादव को हादसे में भाई के दबने की सूचना मिलने पर बचाव के लिए मोटरसाईकिल पर सवार होकर खोड़मा गांव की ओर चला तो रास्ते में हार्ड अटेक आने से मृतक सत्यवीर के बड़े भाई हवलदार नित्यानंद की मौत हो गई। रसूलपुर गांव में ऐसे मनहूस घटना में दो सगे भाईयों की हुई मौत से सन्नसनी फैल गई। देर शाम को दोनों सगे भाईयों की एक साथ अर्थी देखकर गांव में कोराम मच गया। हलांकि हादसा नारनौल सदर थाने क्षेत्र का होने के कारण खबर लिखे जाने तक पचेरी कला थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था। दोहरी मौत की सूचना पर गांव में चूल्हे तक नहीं जले।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें