PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

एक भाई को अपनी बहनों से सांपों को राखी बंधवाना पड़ा भारी, जिस सांप को राखी बंधवा रहा था उसी सांप ने डस लिया, रक्षाबंधन पर बहनों ने खोया अपना भाई..

एक भाई को अपनी बहनों से सांपों को राखी बंधवाना पड़ा भारी, जिस सांप को राखी बंधवा रहा था उसी सांप ने डस लिया, रक्षाबंधन पर बहनों ने खोया अपना भाई..

सांप के काटने पर पैर क देखता युवक

बहनों केेे साथ राखी बांधते हुए युवक



पटना। एक तरफ जहां पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा था, वहीं दूसरी तरफ बिहार के सारण जिले में एक भाई को अपनी बहनों से सांपों को राखी बंधवाना भारी पड़ गया। मनमोहन नाम का युवक जिस सांप को राखी बंधवा रहा था उसी के द्वारा डसे जाने से उसकी मौत हो गई. इस हैरान कर देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


बताया जा रहा है कि सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले मनमोहन और सांपो की यारी 10 साल पुरानी है, वह अपने गांव में सांपों को रेस्क्यू करने और उसका शिकार हुए लोगों का इलाज करने के लिए मशहूर था। बीते एक दशक में मनमोहन उर्फ भूअर कई जहरीले सांपों को पकड़कर उन्हें लोगों से दूर छोड़ा. रक्षाबंधन के मौके पर उसे अपनी बहन से सांपों को राखी बंधवाने की सूझी. मनमोहन की ये हरकत उसी को भारी पड़ गई और आखिरकार रक्षाबंधन वाले दिन ही उसे अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा. 

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


मनमोहन दो जहरीले सांपों को पूछ की तरफ से पकड़ कर उन्हें राखी बंधवा रहा है. हालांकि उसकी बहन ने सांपों से दूरी बनाने में ही भलाई समझी और मनमोहन ने ही सांपों को टीका किया उनकी आरती उतारी। इस बीच मनमोहन का ध्यान भटकने पर एक सांप उसके पैर के करीब आ गया. सांप मनमोहन की उंगलियों के बीच काट लेता है। सांप के काटे जाने के बाद भी मनमोहन को अपनी जान का जरा भी डर नहीं लगा और वह कार्यक्रम जारी रखता है। 

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने के बाद मनमोहन को अस्पताल ले जाने की बजाए उसके घर वाले झाड़-फूंक से उसका इलाज करने लगे। इस दौरान उसकी हालत और भी बिगड़ गई। हालत में सुधार ना होता देख उसके परिजन आनन-फानन में मनमोहन को एकमा स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हैं लेकिन वहां एंटी-वेनम इंजेक्शन ना होने की वजह से उसे छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया. 

रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


समय पर इलाज ना मिलने की वजह से डॉक्टर मनमोहन को मृत घोषित कर देते हैं. बताया जा रहा है कि आस-पास के इलाके में मनमोहन को सांपों का सच्चा दोस्त कहा जाता था. किसी के घर सांप निकलने पर लोग सबसे पहले उसे ही बुलाने के लिए दौड़ते थे. इतना ही नहीं गांव में किसी को सांप काटता था तो भी उसके इलाज के लिए मनमोहन को ही बुलाया जाता था.


 ग्रामीणों का दावा है कि उसके द्वारा बोले गए मंत्रों से सांप का जहर बेअसर हो जाता था. इस बीच सांप के काटे जाने से ही मनमोहन की मौत की खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया है. मनमोहन सांप पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ देता था लेकिन रक्षाबंधन वाले दिन उसने दो जहरीले सांपों को राखी बांधने के लिए पकड़ा था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें