डॉक्टर को दिखाने के बाद हॉस्पिटल के मेडिकल काउंटर से बीमार मां के लिए बेटा ले रहा था दवाइयां, पीछे चोर ने जेब से 22000 रुपए किए चोरी..
नागौर. शहर में इन दिनों छोटी बड़ी चोरियां आम बात हो गई है. ऐसा लग रहा है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है. आज शनिवार सुबह 11:00 बजे शहर के मेजर कई नगर निवासी एक युवक अपनी बीमार मां को दिखाने के लिए भूतड़ा हॉस्पिटल लेकर आया. डॉक्टर को दिखाने के बाद अस्पताल के ही मेडिकल काउंटर से दवाइयां ली. करीब ₹1000 की दवाइयां लेने के बाद भुगतान किया. और बाकी के रुपए अपनी जेब में रख ले और काउंटर से बिल वगैरह लेने के लिए खड़ा हो गया. पीछे से चोर ने शातिराना तरीके से उसकी जेब से रुपए पार कर लिए.
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
जेब से रुपए चोरी हो गए लेकिन युवक को पता ही नहीं चला वह अपनी मां के साथ दवाइयां लेकर घर चला गया. घर पर जैसे ही जेब में हाथ डाला जेब में रुपए नहीं थे तो एकदम झटका लगा. हाथो हाथ वापिस अस्पताल के काउंटर के पास पहुंचा. जहां पूछताछ की. हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो एक युवक जिसमें काली शर्ट पहन रखी थी वह पीड़ित असलम खान के पीछे खड़ा था. जेब से रुपए निकालने के बाद फरार हो गया.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
इस पर युवक असलम खान ने कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि सुबह 11:00 बजे वह अपनी मां श्रीमती जरीना बानो को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास लाया था. उसके जेब में रखे करीब ₹22000 किसी ने चुरा लिया है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि उसके पीछे युवक ने चुराए हैं और फरार हो गया.
रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चल रहा है कि चोर ने शातिराना तरीके से मात्र 35 सेकेंड में हॉस्पिटल के मेडिकल काउंटर पर चोरी को अंजाम दे दिया था. युवक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है.










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें