PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 25 अगस्त 2021

उड़ता नागौर. नशे के लिए बेटे कर रहे हैं चोरी, मजबूर मां चुका रही है पैसे! पिता- बेटा दारू से फ्रिज भर दूं ड्रग्स छोड़ दे। जानिए नागौर की झकझोर देने वाली दास्तान..

उड़ता नागौर. नशे के लिए बेटे कर रहे हैं चोरी, मजबूर मां चुका रही है पैसे! पिता- बेटा दारू से फ्रिज भर दूं ड्रग्स छोड़ दे। जानिए नागौर की झकझोर देने वाली दास्तान..



नागौर.  युवा वर्ग इन दिनों नशे की चपेट में आ रहा है. नशा गुटके से लेकर स्मैक तक का हो चला है. जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो युवा पीढ़ी खराब हो जाएगी. युवाओं में नशे की प्रवृत्ति का सबसे बड़ा खामियाजा उनके परिजन भुगत रहे हैं. कोई पिता अपने बेटे से कह रहा है बीयर और दारू से फ्रिज भर दूं मगर तू ड्रक्स छोड़ दे वही नशेड़ी बेटे की चोरी की आदत से परेशान एक मां मजबूर होकर बेटे द्वारा की गई चोरी का भुगतान कर रही है. 

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


 पिछले दिनों शहर के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र की एक दुकान हुई चोरी दिल को झकझोर देने वाली है. जहां दो बेटो ने चोरी की, दुकानदार ने एक बेटे को पकड़ लिया तो मां ने बेटों को पुलिस से बचाने के लिए चोरी हुए रुपए अपने घर से ला कर दिए.

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..



Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


जानकारी अनुसार नागौर शहर के ही दो युवा जो आपस में भाई थे, छोटा वाला नाबालिग था, कॉलोनी की एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए दुकानदार को उलझाया. मौका देख कर गल्ले में हाथ डाला और उसमें रखे करीब ₹8000 चुरा कर भाग गए. चोरी होते ही लोग पीछे भागे तो छोटे वाले लड़के को पकड़ लिया. पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने चोरी नहीं की. दुकानदार ने अपने एक पहचान वाले पुलिसकर्मी को भी बुलवा लिया. 



श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660



रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


चोरी के आरोपी लड़के से पूछताछ कर उसके घर से उसकी मां को खुलवाया. मां ने आते ही दुकानदार को भला बुरा कहकर उसके लड़के को फंसाने का आरोप लगा दिया. जब सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उसने बताया कि उसका बड़ा लड़का नशा करता है वह नशेड़ी है. दुकानदार बोला चोरी की है पुलिस में दूंगा. मजबूर मां बेटे द्वारा की गई चोरी की एवज में कई घंटे बाद रुपए लाकर दुकानदार को चुकाए. 

Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978



LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


यह तो मात्र एक घटना है, ऐसी कई घटनाएं रोजाना शहर में घटित हो रही है. यह खतरे की घंटी है उन परिजनों के लिए जिनके बच्चे आजकल एकांत में रहना पसंद कर रहे हैं, जिनके व्यवहार में बदलाव आया है, अथवा झूठ बोलकर घर से बाहर रह रहे हैं आदि...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें