कर्फ्यू के बाद भी बासनी में हालात बिगड़ने की संभावना देख कलक्टर आए एक्शन मोड में, एसपी को निर्देश:- बासनी में महा कर्फ्यू लगा जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित हो
नागौर, प्राइमो पोस्ट रिपोर्टर। बासनी बेलिमा गांव में अब तक छह कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने वहां महाकर्फ्यू लगा जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने सोमवार को इसे लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए है कि ग्राम बासनी में बासनी में महाकर्फ्यू लगा कर यहां के निवासियों की गहनता से जांच करवाई जाए तथा यह पता लगाया जाए कि कौन-कौन व्यक्ति पिछले जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित नागौर जावे तथा यह पता लगाया जावे कि कौन-कौन व्यक्ति पिछले दिनों अन्य राज्यों या संक्रमित जिलों से यात्रा कर आया हुआ हैं। अति-आवश्यक कार्यों में लगे व्यक्तियों या कार्मिकों को ही कोरोना वायरस
कोविड-19 के लिए ड्यूटी बाबत् अनुज्ञा को ही वैध रखें। साथ ही कस्बा नागौर में स्थापित चैक पोस्ट पर पुलिस द्वारा हर गाड़ी की गहनता से जांच की जाए।
सबसे पहले उन क्षेत्रों को चिन्हित करें, जहां संक्रमण की संभावना अधिक होः यादव
जिला कलक्टर ने दिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश
जिले में सबसे पहले उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जावे जहां पर संक्रमण हैं अथवा सम्भावना हो, वहां जांच का दायरा बढाया जाएगा। इसे लेकर जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने निर्देश दिए हैं कि शहर व गांव के हर वार्ड से वार्ड मेम्बर या मौजीज लोगो द्वारा एक टीम बनाकर स्वतः मोड पर सर्वे करवाकर सदिग्ध रोगियों की पहचान की जाकर यथा अपेक्षित कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोरोना सदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिये स्थानीय लोगो से मदद लेनी चाहिए और विशेषकर बासनी गांव में एक मुहिम चलाकर वहां के मौजीज लोगों एवं धर्मगुरू को साथ में रख कर लोगों को इस बीमारी के संबंध में जागरूक किया जाएं।
जिन लोगों को होम आईसोलेट या कोरेन्टाईन किया गया है, उनका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। साथ ही होम आइसोलेट या क्यूरांटाइन किए गए लोगों के लिए गाईडलाईन के अनुसार अगर जगह की कमी हो, तो जो भी सामुदायिक भवन या मदरसे आदि आपके क्षेत्राधिकार में खाली पडे है, उन्हे अविलम्ब अधिकृत कर उपयोग में लिया जाए।
जिला कलक्टर ने इस कार्य में इस कार्य में जनसेवक, स्काऊट गाईड, एनसीसी, सेवानिवृत चिकित्सक एंव नर्सिग कर्मियों की सेवाएं लेने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए है कि कस्बा नागौर में स्थापित प्रत्येक चैक पोस्ट पर मेडिकल टीम लगाई जाकर यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की टेम्परेचर स्क्रिनिंग करवायी जाना सुनिश्चित कराएं। समस्त लोक सेवकों एंव अन्य शासकीय कार्यों में नियुक्त कार्मिकों को सेनेटाइजेशन के संबध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें