कोरोना वायरस आपातकाल में शिक्षक बने अन्नदाता ... शिक्षक संघ शेखावत द्वारा 5वीं बार संजय कॉलोनी में भोजन सामग्री वितरण
शिक्षक संघ शेखावत द्वारा संजय कॉलोनी में 38 गरीब जरूरतमंद परिवारों को कच्ची भोजन सामग्री वितरित की गई जिसमें 5 किलो आटा आधा किलो तेल 100 मिर्ची, 100 ग्राम धनिया, 50 ग्राम हल्दी, 1 किलो फूल गोभी, 1 किलो प्याज व आधा किलो हरी मिर्ची का वितरण किया गया।
लोकडाउन के दौरान कोई व्यक्ति भूखा न सोये इस संकल्प के साथ 25 मार्च से लगातार शिक्षक संघ शेखावत द्वारा संजय कॉलोनी में भोजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है । संरक्षक मेहराम नंगवाडिया, जिलाध्यक्ष अर्जुन लोमरोड उपशाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन की उपस्थिति में स्वयंसेवक मनीष मेघवाल, महेंद्र विश्नोई, राजू नायक ने वितरण किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें