PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

Amazing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Amazing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 9 जनवरी 2023

जनवरी 09, 2023

जाको राखे साइयां... कड़ाके की ठंड में नवजात को फेंका, मॉर्निंग वॉक पर निकले चार दोस्तों को जिंदा मिली नवजात..

जाको राखे साइयां... कड़ाके की ठंड में नवजात को फेंका, मॉर्निंग वॉक पर निकले चार दोस्तों को जिंदा मिली नवजात..


बाड़मेर.  कड़ाके की ठंड में कोई 15 घंटे पहले जन्मी मासूम बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर चला गया. वो कहते हैं ना "जाको राखे साइयां मार सके ना कोय" ठीक यही नवजात के साथ हुआ रात भर झाड़ियों के पीछे पड़े होने के बावजूद किसी जानवर ने नहीं छुआ। मासूम रातभर ठंड में ठिठुरती रही. सुबह जब चार दोस्त मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उन्होंने मासूम के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने देखा कि एक बच्ची झाड़ियों में पड़ी रो रही है. 


उन्होंने तुरंत ही उसे उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है. यह घटना बालोतरा कस्बे की है, मांगीलाल, प्रकाश कुमार, राजू और मुकेश सुबह टहलने के बाद वापस घर लौट रहे थे. मुकेश ने बताया कि झाड़ियों में बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी. 


काफी देर ढूंढने के बाद नवजात बच्ची एक लिफाफे में मिली. जो शॉल से ढका हुआ था. आसपास के लोगों ने डराते हुए कहा कि पुलिस को सूचना दी तो खुद फंस जाओगे. लेकिन चारों दोस्त बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे.


बच्ची स्वस्थ है और हेल्दी भी है-

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है. ठंड की वजह से नवजात का बॉडी टेंप्रेचर कम हो गया था, अब नॉर्मल है. बच्ची का वजन 2 किलोग्राम 700 ग्राम के आसपास है और करीब 15 घंटे पहले नवजात का जन्म हुआ है. जिसके बाद किसी ने उसे कोई झाड़ियों में फेंक गया. 


हम दोस्तों का सबसे पहला मकसद यही था कि इस बच्ची की जान किसी तरह बचनी चाहिए। मौके पर कुत्ते व सूअर ज्यादा रहते हैं. अच्छा हुआ हम लोग पहुंच गए. वरना कुत्ते व सूअर खा जाते.


गुरुवार, 29 सितंबर 2022

सितंबर 29, 2022

कोई भी जादूगर अपने करतब से आज तक जो नहीं कर पाया वह आज नागौर में होगा! यानी चलते पंखे से शरीर सहित पार होगा जादूगर विराट!

कोई भी जादूगर अपने करतब से आज तक जो नहीं कर पाया वह आज नागौर में होगा! यानी चलते पंखे से शरीर सहित पार होगा जादूगर विराट!


जादूगर विराट आंखों पर पट्टी नकाब बांधकर बाइक चलाने को रवाना होते हुए।



नागौर. शहर के लक्ष्मी तारा सिनेमा हॉल में आज से जादूगर विराट का जादुई मायाजाल शुरू होगा। उद्घाटन शाम को 7 बजे एसडीएम सुनील पंवार करेंगे। जादूगर विराट उर्फ राधेश्याम सोनी का दावा है कि वह ऐसा करतब जादू दिखाएंगे जिसको आज तक किसी भी जादूगर ने नहीं दिखाया है। जादूगर विराट सीनियर में पत्रकारों को बताया कि चलते पंखे में से शरीर सहित निकलने का जादू सिर्फ वे करेंगे। इसके अलावा जादू के अनेक करतब दिखाएंगे। सोनी मूल रूप से नागौर जिले के हरनावां के निवासी है। 

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


उनके साथ जादूगर बबलू बिश्नोई व उनके सहयोगी अजय भाटी भी रहेंगे। बुधवार दोपहर यहां मानासर स्थित धारणियां ऑटोमोबाइल्स में हुई प्रेसवार्ता में जादूगर विराट व जादूगर बबूल बिश्नोई ने आयोजन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जादूगर विराट उर्फ राधेश्याम सोनी ने बताया कि आजकल हर आयु वर्ग के लोग मोबाइल में चिपके रहते हैं। मोबाइल व टीवी अब मनोरंजन का साधन नहीं रहे हैं। ऐसे में नागौर क्षेत्र के लोगों को हर सैकण्ड रहस्य व सनसनी से रूबरू कराने के लिए ही जादूगर विराट के शो का आयोजन किया जा रहा है। 

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...

Saswani Computer. कुमारी दरवाजा नागौर. सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क- मनीष सुराणा 9828540216


उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को उदघाटन के बाद प्रतिदिन 2 शो होंगे। पहला शो शाम 4 बजे शुरू होगा जबकि दूसरा शो प्रतिदिन 7 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को तीन शो होंगे। इन दो दिनों में दोपहर 1 बजे, सांय 4 बजे व सांय 7 बजे के शो होंगे।  उन्होंने नागौरवासियों से सपरिवार इस रोमांच व हंसी के ठहाकों व गीत संगीत से सजे इस शो को देखने का आह्वान किया है।


एक सवाल के जवाब में जूनियर जादूगर बबलू विश्नोई ने बताया कि जादू एक प्राचीन विधा है। ये हाथ की सफाई है जो दर्शको को तालियां बजाने को मजबूर करती है। तनाव व भागदौड वाली जिन्दगी में ऐसे शो आमजन के लिए काफी मनोरंजक होते हैं। सरकारें सभी वर्गों का ध्यान रखती है मगर हमारे जैसे कलाकारों की आज तक सुध नहीं ली गई। कोरोना काल में हम लोग घर बैठे रहे। 

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860

अपेक्स कंप्यूटर, गांधी चौक नागौर। सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क अजहर खान- 9413743786


जादूगरी की कला को सरकारी सरंक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे हमारी इस पीड़ा को शासन प्रशासन तक जरूर पहुंचाएं। इस दौरान जादूगर बबूल बिश्नोई ने पत्रकारों के समक्ष कई छोटे जादू पेश कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बिश्नोई ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए डायनासोर सहित कई नवीनतम चमत्कारों से सजे शो पेश किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से सपरिवार शो देखने की अपील की।


प्रेस वार्ता के बाद जादूगर बबलू को धारिणयां हीरो के शो रूम से आंखों पर पट्टी बांध शहर भ्रमण पर निकले। धारणियां ऑटोमोबाइल्स के एमडी भगवानाराम धारणियां ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध उन्हें नकाब ओढ़ाया। फिर जादूगर बबलू बिश्नोई पूरे शहर में आंखों पर पट्टी बांध मोटरसाइकिल से घूमे।

शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

सितंबर 02, 2022

समंदर में तैरता किला (INS Vikrant) आईएनएस विक्रांत पुनर्जन्म के बाद आज देश को हुआ समर्पित, इस स्वदेशी एयरक्राफ्ट की खूबियां जानकर रह जाओगे दंग..

समंदर में तैरता किला (INS Vikrant) आईएनएस विक्रांत पुनर्जन्म के बाद आज देश को हुआ समर्पित, इस स्वदेशी एयरक्राफ्ट की खूबियां जानकर रह जाओगे दंग..



कोच्चि: भारतीय नौसेना को दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को इसे देशसेवा में समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'केरल के समुद्री तट पर पूरा भारत एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है। INS विक्रांत पर हो रहा यह आयोजन, विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है। 

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


यह बस पहला स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर ही नहीं, समंदर पर तैरता किला है। आईएनएस विक्रांत का डिजाइन और निर्माण, सबकुछ भारत में ही किया गया है। पीएम मोदी ने नौसेना के नए निशान का भी अनावरण किया जो ब्रिटिश राज की परछाई से दूर है। इसमें बायीं ओर ऊपर की तरफ राष्‍ट्रध्‍वज और दायीं तरफ अशोक स्‍तंभ और उसके नीचे लंगर है। आईएनएस विक्रांत की कमिशनिंग से जुड़ी लेटेस्‍ट अपडेट्स के लिए बने रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...


वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


मोदी ने आईएनएस विक्रांत की खासियतें बताते हुए कहा कि 'यह युद्धपोत से ज्‍यादा तैरता हुआ एयरफील्‍ड है, यह तैरता हुआ शहर है। इसमें जितनी बिजली पैदा होती है उससे 5  हजार घरों को रौशन किया जा सकता है। इसका फ्लाइंग डेक भी दो फुटबॉल फील्‍ड से बड़ा है। इसमें जितने तार इस्तेमाल हुए हैं वह कोचीन से काशी तक पहुंच सकते हैं।'


अंग्रेजों ने तोड़ी हमारे समुद्री सामर्थ्‍य की कमर: पीएम मोदी

पीएम ने कोच्चि में कहा, 'छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने इस समुद्री सामर्थ्य के दम पर ऐसी नौसेना का निर्माण किया, जो दुश्मनों की नींद उड़ाकर रखती थी। जब अंग्रेज भारत आए, तो वो भारतीय जहाजों और उनके जरिए होने वाले व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे। इसलिए उन्होंने भारत के समुद्री सामर्थ्य की कमर तोड़ने का फैसला लिया। इतिहास गवाह है कि कैसे उस समय ब्रिटिश संसद में कानून बनाकर भारतीय जहाजों और व्यापारियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए।


विक्रांत जब हमारे समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उतरेगा, तो उस पर नौसेना की अनेक महिला सैनिक भी तैनात रहेंगी। समंदर की अथाह शक्ति के साथ असीम महिला शक्ति, ये नए भारत की बुलंद पहचान बन रही है। अब इंडियन नेवी ने अपनी सभी शाखाओं को महिलाओं के लिए खोलने का फैसला किया है। जो पाबंदियों थीं वो अब हट रही हैं। जैसे समर्थ लहरों के लिए कोई दायरे नहीं होते, वैसे ही भारत की बेटियों के लिए भी अब कोई दायरे या बंधन नहीं होंगे।


भारतीय नौसेना को मिला नया ध्‍वज

मोदी ने भारतीय नौसेना के नए ध्‍वज का भी अनावरण किया। पीएम ने कहा, 'आज भारत ने, गुलामी के एक निशान, गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है। अब तक भारतीय नौसेना के ध्वज पर गुलामी की पहचान बनी हुई थी। लेकिन अब आज से छत्रपति शिवाजी से प्रेरित, नौसेना का नया ध्वज समंदर और आसमान में लहराएगा।

बुधवार, 20 अप्रैल 2022

अप्रैल 20, 2022

फिल्म और सीरियल्स नहीं असल में देखिए नागिन का बदला. युवक की जान लेने को 7 बार डस चुकी है.. जानिए पूरा मामला..

फिल्म और सीरियल्स नहीं असल में देखिए नागिन का बदला. युवक की जान लेने को 7 बार डस चुकी है.. जानिए पूरा मामला..




रामपुर : यूपी के रामपुर में एक शख्स को काली नागिन के खौफ में जिंदगी जी रहा है। दरअसल, ये नागिन उसे सात बात डस चुकी है। अब तक तो वह किसी तरह जीवित बचा हुआ है, लेकिन उसे डर है कि नागिन उसे कभी भी मौत के घाट उतार सकती है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


 गांववाले युवक को देखने के लिए उसके घर पहुंच रहे हैं। सभी के मन में एक सवाल है कि आखिर नागिन, युवक से बदला क्यों लेना चाहती है। आइए बताते हैं पूरा मामला। रामपुर के स्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिर्जापुर का रहने वाला एहसान उर्फ बबलू एक कृषि फार्म पर नौकरी करता है। बबलू के मुताबिक, सात महीने पहले उसने लाठी से वार कर एक नाग को मार दिया था। 


मौके से नागिन बचकर निकल गई थी, लेकिन नागिन ने अपने मरे हुए नाग का बदला लेने की ठान ली। बबलू की जिंदगी और नागिन के बदले की ये हैरान करने वाली कहानी दूर-दूर तक फैल चुकी है। बबलू लगातार काली नागिन के खौफ का साये में रह रहा है। बबलू ने बताया कि अब से 7 महीने पहले दो सांप ने मेरे ऊपर हमला बोल दिया था। मैंने एक सांप को मारकर दफना दिया था, लेकिन एक सांप बचकर निकल गया था। 

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


LG Best Shop..

राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


लेकिन 7 महीने से एक नागिन मेरे पीछे पड़ी हुई है। मुझे 7 बार डस चुकी है। यह नागिन बबलू की लाठी के वार से अपने आप को बचाने में कामयाब हो जाती है। बबलू ने कहा, मेरे छोटे-छोटे चार बच्चे हैं और अब हमेशा डर के साये रहता हूं। अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरे परिवार का क्या होगा? 


Voltas Shoppy

विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978
रजत सर्विस सेंटर, रजत विहार, शारदाबाल रोड, करणी कॉलोनी, नागौर। रूप सिंह पंवार: 9460164036


फार्म मालिक सत्येंद्र ने बताया कि अब से 7 महीने पहले सांप ने एहसान को काटा और वो जोड़ा था। एहसान ने एक को मार दिया था, जिसके बाद कभी भी सांप उसे काट लेता है और अस्पताल जाना पड़ता है। पूरे इलाके में यह कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

अप्रैल 06, 2022

10वीं परीक्षा में एक छात्र लिख आया पुष्पा.. पुष्पा राज.. अपुन लिखेगा नहीं... सोशल मीडिया पर वायरल हुई छात्र की आंसर शीट!

10वीं परीक्षा में एक छात्र लिख आया पुष्पा.. पुष्पा राज.. अपुन लिखेगा नहीं... सोशल मीडिया पर वायरल हुई छात्र की आंसर शीट!



खबर है कि 10वीं क्लास का एक बच्चे ने कुछ ऐसा किया है, जिससे हो सकता है कि आपका भी दिमाग हिल जाएगा. दरअसल, बच्चे ने अपनी 10वीं की उत्तर पुस्तिका में लिख दिया- पुष्पा, पुष्पा राज... अपुन लिखेगा नहीं...

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, ये मामला पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है. सोशल मीडिया पर आंसर शीट की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- पुष्पा, पुष्पा राज...अपुन लिखेगा नहीं...


लोगों के दिमाग से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा (Pushpa) का खुमार अबतक खत्म नहीं हुआ है. ये फिल्म जबसे रिलीज हुई तबसे इसके गानों और डायलॉग्स ने लोगों के दिल और दिमाग पर ऐसा जादू किया कि हर कोई फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बना रहा है और सोशल मीडिया पर उसे शेयर कर रहा है. 

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


LG Best Shop..

राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


यहां तक शादी हो या पार्टी हर जगह लोग श्रीवल्ली गाने (Srivalli Song) पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं. लेकिन, कब यह मामला असल दुनिया में आ गया पता ही नहीं चला. 

Voltas Shoppy

विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


रजत सर्विस सेंटर, रजत विहार, शारदाबाल रोड, करणी कॉलोनी, नागौर। रूप सिंह पंवार: 9460164036


गुरु जयमल नगर. मुंडवा रोड नागौर. बंपर धमाका ऑफर के साथ आसान किस्तों मेंं प्लॉट. संपर्क करें.. महेंद्र मो.  9649053111, 9521510933



हर कोई बच्चे की इस हरकत से हैरान है. अब आप खुद सोचिए कि लोगों पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का खुमार इस कदर छाया है कि लोग अपने वास्तविक जीवन में भी इसके डायलॉग को फॉलो कर रहे हैं. जिसमें बच्चे कुछ ज्यादा ही आगे निकल रहे हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे उसमें भी आप देखेंगे कि ज्यादातर वीडियो छोटे बच्चों की ही देखने को मिलेंगे.

सोमवार, 7 मार्च 2022

मार्च 07, 2022

Russia-Ukraine War पुतिन के जन्म की रोमांचक दास्तान जानकर रह जाएंगे हैरान. लाशों के ढेर में मरी हुई मां ने जिंदा होकर दिया था पुतिन को जन्म!

पुतिन के जन्म की रोमांचक दास्तान जानकर रह जाएंगे हैरान. लाशों के ढेर में मरी हुई मां ने जिंदा होकर दिया था पुतिन को जन्म!



यूक्रेन और रूस युद्ध में रशियन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों चर्चा में है। उनके जन्म को लेकर एक किस्सा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जो रोमांच से भरपूर है, बताया जा रहा है कि मरी हुई मां के जिंदा होने के बाद उनकी कोख से जन्म लिया था। जानिए क्या है दास्तान-

 

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की किताब ‘हार्ड च्वॉइस’ 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें क्लिंटन ने एक घटना को लेकर दावा किया है कि उन्हें पुतिन ने बताया था कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान लेनिनग्राद की घेराबंदी के दौरान उनकी माँ को गलती से मरा मना लिया गया था, लेकिन उनके पिता ने उन्हें बचा लिया था।



किताब में क्लिंटन लिखती हैं, “उन्होंने अपने माता-पिता को लेकर ऐसी कहानी बताई, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सुना या पढ़ा था। युद्ध के दौरान एक छोटी-सी छुट्टी पर पुतिन के पिता अपने घर आए थे। जैसे ही वो उस अपार्टमेंट में पहुँचे तो उन्हें लाशों का एक ढेर दिखा। लोग उन लाशों को ट्रकों में लाद रहे थे। जैसे ही वो पास गए तो उन्हें एक महिला का जूता दिखा और उसे देखकर वे अपनी पत्नी को पहचान गए। वो दौड़कर गए और अपनी पत्नी की बॉडी की माँग की। 

रजत सर्विस सेंटर, रजत विहार, शारदाबाल रोड, करणी कॉलोनी, नागौर। रूप सिंह पंवार: 9460164036

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860



पुतिन के पिता ने अपनी पत्नी को अपनी बाहों में लेकर देखा तो वो जिंदा मिलीं। इसके बाद पत्नी को लेकर वो अपार्टमेंट में गए और उनका इलाज किया। उस घटना के 8 साल बाद 1952 में व्लादिमीर पुतिन का जन्म हुआ। क्लिंटन ने किताब में कहा कि उन्होंने रूस में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत माइक मैकफॉल को ये कहानी सुनाई थी, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने ये नहीं सुना था। वो आगे लिखती हैं, “निश्चित रूप से मेरे पास पुतिन की कहानी को सत्यापित करने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन मैंने इसके बारे में अक्सर सोचा।

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216



उधर, पुतिन की आत्मकथा अलग ही किस्सा बयां कर रही


हिलेरी ने भले ही पुतिन के हवाले से ये दावे किए हों, लेकिन साल 2000 में प्रकाशित अपनी आत्मकथा ‘फर्स्ट पर्सन: एन एस्टोनिशिंगली फ्रैंक सेल्फ-पोर्ट्रेट बाय रशियाज प्रेसीडेंट’ में पुतिन ने अन्य बातों के अलावा अपने परिवार, अपने बचपन और केजीबी में अपने करियर के बारे में संक्षेप में बात की है।

LG Best Shop..

राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


Voltas Shoppy

विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978



पुतिन ने इसमें कहा था कि उनकी माँ भूख के कारण बेहोश हो गई थी और लोगों ने उन्हें लाशों के पास लेटा दिया था। इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनके पिता युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे थे न कि वो घर में थे। अपनी आत्मकथा में पुतिन ने दावा किया था कि पूरे समय उनके पिता युद्ध के मैदान में थे।



पुतिन अपनी आत्मकथा में लिखते हैं, “मेरे चाचा ने उनकी मदद की। वह उन्हें अपना भोजन खिलाते थे। एक बार कुछ समय के लिए चाचा का ट्रांसफर कहीं और कर दिया गया था, जिसके कारण माँ भुखमरी की शिकार हो गई थीं। इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि एक बार मेरी माँ भूख से बेहोश हो गई। लोगों ने सोचा कि वह मर गई हैं और उन्हें लाशों के साथ बाहर कर दिया। सौभाग्य से माँ समय पर जाग गईं और कराहने लगीं। किसी चमत्कार से वह जीवित रहीं।

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

फ़रवरी 03, 2022

दो भाइयों की इमोशनल कहानी.. सिरोही में रहने वाले दो भाइयों ने दुनिया को एक साथ कहा अलविदा.. एक ही दिन शादी, एक साथ ही मौत!

दो भाइयों की इमोशनल कहानी.. सिरोही में रहने वाले दो भाइयों ने दुनिया को एक साथ कहा अलविदा.. एक ही दिन शादी, एक साथ ही मौत!




सिरोही. राजस्थान के सिरोही के रहने वाले दो भाइयों ने इस दुनिया को अलविदा को कह दिया, लेकिन उनके भाईचारे की मिसाल लोग आज भी दे रहे हैं. वजह क्या है, आइए जानते हैं...

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


राजस्थान के सिरोही में दो भाई मरते दम तक साथ रहे. इन दो भाइयों की अनूठी प्रेम कहानी इलाके में चर्चा का विषय है. भाइयों के बीच लगाव, प्यार और मरते दम तक साथ निभाने के जज्बे की लोग मिसाल दे रहे हैं. तो आइए जानते हैं इन दो भाइयों की कहानी.. 


दरअसल, हम बात कर रहे हैं सिरोही के रेवदर उपखंड के डांगराली गांव के दो बुजुर्ग भाइयों रावताराम और हीराराम देवासी की. जन्म में भले ही दोनों भाइयों के बीच कई सालों का फासला रहा हो, लेकिन इन भाइयों का साथ जिंदगी भर का रहा. संयोग ऐसा कि दोनों का विवाह भी एक ही दिन हुआ और दोनों ने जिंदगी को अलविदा भी एक ही दिन कहा. 

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


आखिरी सांस तक भाइयों का साथ 

रावताराम और हीराराम ने आखिरी सांस भी महज 15-20  मिनट के अंतराल में ली. जन्म के बाद से जीवनभर दोनों भाइयो में इतना प्यार रहा कि इलाके में उनकी मिसाल दी जाती थी. 

रॉयल स्टील फर्नीचर, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


डांगराली गांव में रावताराम और हीराराम के घर में इस वक़्त मातमी माहौल है. हाल ही में घर के दो बुजुर्गो की अर्थियां एक साथ ही उठीं. रावताराम के बड़े बेटे भीकाजी पर अब परिवार की जिम्मेदारी है. भीकाजी के जेहन में अपने पिता रावताराम और चाचा हीराराम के आपसी प्रेम की वसीयत को संभालने की जिम्मेदारी है. दोनों परिवारों में कुल 11 भाई बहन है. 

Voltas Shoppy


विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


LG Best Shop..


राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102



पूछने पर भीकाराम नम आंखों से मौत के दिन से पहले का किस्सा सुनाते हुए कहते है की पिता रावताराम और काका हीराराम के आपसी प्रेम और भाईचारे के किस्से इलाके भर में मशहूर थे. उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है की इस तरह दोनों एक साथ ही परिवार को छोड़ कर चले जाएंगे. भीकाराम बताते है कि काका हीराराम कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, लेकिन उनके पिता रावताराम एकदम चुस्त-दुरुस्त थे. 28 जनवरी को सुबह से पिता ने कुछ खाया नहीं था. 


भीकाराम बताते है यह बात जब उनकी मां को पता चली तो उन्होंने पिता जी से कुछ खाने की मनुहार की. मां के कहने पर उनके पिता ने बिस्किट खाए और फिर काका का हाल पूछा और सो गए, इसके बाद वो नहीं उठे.  


29 जनवरी सुबह करीब 8 से 9 के बीच उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए. भीकाराम कहते हैं इधर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा और उधर काका हीराराम ने ठंड लगने का कहकर चारपाई को बाहर धूप में लेने का कहा. इसके कुछ ही देर में (करीब 15 से 20 मिनट के अंतराल) उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए. सौजन्य- वायरल खबर

रविवार, 7 नवंबर 2021

नवंबर 07, 2021

बंशीवाला में गुरुदेव सियाग का गुंजा मंत्र, सैकड़ों लोगों ने ली शक्तिपात दीक्षा, स्वतः योगिक क्रियाओं के अनुभव से हुए रूबरू

बंशीवाला में गुरुदेव सियाग का गुंजा मंत्र, सैकड़ों लोगों ने ली शक्तिपात दीक्षा, स्वतः योगिक क्रियाओं के अनुभव से हुए रूबरू



नागौर। शहर के नगरसेठ बंशीवाला मंदिर में आमजन हेतु पूर्णतः निःशुल्क गुरुदेव सियाग सिद्धयोग दीक्षा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरुदेव की आवाज में संजीवनी मन्त्र द्वारा शक्तिपात दीक्षा लेकर ध्यान किया गया, जिसमें ध्यान के दौरान साधकों को विभिन्न प्रकार की ऑटोमेटिक यौगिक क्रियाएं, मुद्राए और अनुभूतियां हुई। शिविर के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह एक नया और दिव्य अनुभव था। एक साधक ने बताया कि ध्यान के बाद पूरा शरीर बिल्कुल हल्का हो गया और असीम शांति और आनंद की अनुभूति हुई। 

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..




होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


वहीँ एक साधक को ध्यान के दौरान स्वतः कपाल भाती प्राणायाम हुआ। साधको की सुविधा के लिए एलसीडी प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी जिस पर गुरुदेव सियाग के सिद्धयोग दर्शन की संक्षिप्त जानकारी की डॉक्यूमेंट्री चलाई गई जिसमें कुण्डलिनी शक्ति जागृत होने पर जीवन पर पड़ने वाले प्रभावो के बारे में बताया गया। इस दौरान 1994 से सिद्धयोग साधना कर रहे एडवोकेट लक्ष्मीनारायण दाधीच ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गृहस्थ जीवन मे रहते हुए इस साधना द्वारा ईश्वर का साक्षात्कार एवं मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। 

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


इस हेतु आपको अपनी दिनचर्या में बस गुरुदेव सियाग के संजीवनी मन्त्र का जाप और गुरुदेव का ध्यान शुरू करना है। उसके बाद आपके जीवन में स्वतः सकारात्मक परिवर्तन आते जायेंगे। यह साधना कश्मीरी शैव दर्शन पर आधारित है एवं विज्ञान की तरह परिणाम देती है। आज योग के नाम पर जो करवाया जा रहा है वो केवल फिजिकल एक्सरसाइज मात्र है। असली योग कुण्डलिनी शक्ति द्वारा शरीर की आवश्यकता अनुसार स्वतः घटित होता है एवं यह केवल समर्थ सद्गुरुदेव रामलाल जी सियाग की आवाज में मन्त्र सुनकर गुरुदेव की फ़ोटो का ध्यान करने मात्र से जागृत हो जाती है और जागृत कुण्डलिनी शक्ति मनुष्य शरीर में स्थित सातों चक्रों का भेदन करते हुए सहस्रार तक पहुंचती है। 


शिविर में मेड़ता से पधारे साधक दीपक भाटी ने इस दर्शन के बारे में बताया कि इस साधना के दौरान कई साधको को खेचरी मुद्रा लगती है, इस मुद्रा के बारे में विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि इस मुद्रा को महारानी मुद्रा कहते हैं , इस मुद्रा के दौरान जीभ तालु में धँसकर एक पॉइंट को दबाती है जिससे एक रस टपकता है, उस रस को अमृत की संज्ञा देते हुए महायोगी गोरखनाथ जी ने कहा है "गगन मंडल में उन्धा कुआ, ता अमृत का वाशा। सुगरा हुवे भर भर पिये नुगरा जाए प्यासा"

 

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


भाटी ने बताया कि हजारों साधक जो असाध्य रोगों से पीड़ित थे वो इस साधना द्वारा आज पूर्णतः स्वस्थ जीवन यापन कर रहे हैं। 

LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102



Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


शिविर से पूर्व जितेंद्र बंसल, सुभाष परिहार, गोपाल वैष्णव, अनिल सांखला, दीपक भाटी आदि द्वारा घर-घर जाकर शिविर की जानकारी दी गयी। शिविर के पश्चात आयोजकों द्वारा बंशीवाला मंदिर  ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश राठी एवं सदस्य ओमप्रकाश सोनी, पदमचंद प्रजापत का आभार व्यक्त किया गया।