कोई भी जादूगर अपने करतब से आज तक जो नहीं कर पाया वह आज नागौर में होगा! यानी चलते पंखे से शरीर सहित पार होगा जादूगर विराट!
नागौर. शहर के लक्ष्मी तारा सिनेमा हॉल में आज से जादूगर विराट का जादुई मायाजाल शुरू होगा। उद्घाटन शाम को 7 बजे एसडीएम सुनील पंवार करेंगे। जादूगर विराट उर्फ राधेश्याम सोनी का दावा है कि वह ऐसा करतब जादू दिखाएंगे जिसको आज तक किसी भी जादूगर ने नहीं दिखाया है। जादूगर विराट सीनियर में पत्रकारों को बताया कि चलते पंखे में से शरीर सहित निकलने का जादू सिर्फ वे करेंगे। इसके अलावा जादू के अनेक करतब दिखाएंगे। सोनी मूल रूप से नागौर जिले के हरनावां के निवासी है।
अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
उनके साथ जादूगर बबलू बिश्नोई व उनके सहयोगी अजय भाटी भी रहेंगे। बुधवार दोपहर यहां मानासर स्थित धारणियां ऑटोमोबाइल्स में हुई प्रेसवार्ता में जादूगर विराट व जादूगर बबूल बिश्नोई ने आयोजन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जादूगर विराट उर्फ राधेश्याम सोनी ने बताया कि आजकल हर आयु वर्ग के लोग मोबाइल में चिपके रहते हैं। मोबाइल व टीवी अब मनोरंजन का साधन नहीं रहे हैं। ऐसे में नागौर क्षेत्र के लोगों को हर सैकण्ड रहस्य व सनसनी से रूबरू कराने के लिए ही जादूगर विराट के शो का आयोजन किया जा रहा है।
आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...Saswani Computer. कुमारी दरवाजा नागौर. सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क- मनीष सुराणा 9828540216
उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को उदघाटन के बाद प्रतिदिन 2 शो होंगे। पहला शो शाम 4 बजे शुरू होगा जबकि दूसरा शो प्रतिदिन 7 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को तीन शो होंगे। इन दो दिनों में दोपहर 1 बजे, सांय 4 बजे व सांय 7 बजे के शो होंगे। उन्होंने नागौरवासियों से सपरिवार इस रोमांच व हंसी के ठहाकों व गीत संगीत से सजे इस शो को देखने का आह्वान किया है।
एक सवाल के जवाब में जूनियर जादूगर बबलू विश्नोई ने बताया कि जादू एक प्राचीन विधा है। ये हाथ की सफाई है जो दर्शको को तालियां बजाने को मजबूर करती है। तनाव व भागदौड वाली जिन्दगी में ऐसे शो आमजन के लिए काफी मनोरंजक होते हैं। सरकारें सभी वर्गों का ध्यान रखती है मगर हमारे जैसे कलाकारों की आज तक सुध नहीं ली गई। कोरोना काल में हम लोग घर बैठे रहे।
जादूगरी की कला को सरकारी सरंक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे हमारी इस पीड़ा को शासन प्रशासन तक जरूर पहुंचाएं। इस दौरान जादूगर बबूल बिश्नोई ने पत्रकारों के समक्ष कई छोटे जादू पेश कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बिश्नोई ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए डायनासोर सहित कई नवीनतम चमत्कारों से सजे शो पेश किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से सपरिवार शो देखने की अपील की।
प्रेस वार्ता के बाद जादूगर बबलू को धारिणयां हीरो के शो रूम से आंखों पर पट्टी बांध शहर भ्रमण पर निकले। धारणियां ऑटोमोबाइल्स के एमडी भगवानाराम धारणियां ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध उन्हें नकाब ओढ़ाया। फिर जादूगर बबलू बिश्नोई पूरे शहर में आंखों पर पट्टी बांध मोटरसाइकिल से घूमे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें