PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

नवाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नवाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

मार्च 20, 2026

अब गैस बुकिंग में OTP अनिवार्य: बिना वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा सिलेंडर

अब गैस बुकिंग में OTP अनिवार्य: बिना वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा सिलेंडर


अब गैस सिलेंडर बुक करना इतना आसान नहीं: OTP और DAC से बदलेगा पूरा सिस्टम




अगर आप भी घर बैठे मोबाइल से गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो अब आपको थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। राजस्थान में गैस बुकिंग का तरीका बदलने जा रहा है। और यह बदलाव सीधे आपकी जेब, सुविधा और सुरक्षा से जुड़ा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने तेल-गैस कंपनियों को नया सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब सिलेंडर बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक हर चरण में ओटीपी और कोड के जरिए वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।

अब हर बुकिंग होगी OTP से वेरिफाई


अब तक कई बार ऐसा होता था कि गैस एजेंसी खुद बुकिंग कर देती थी या किसी और के नाम से सिलेंडर बुक हो जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब अगर आप मोबाइल एप, वेबसाइट या किसी भी डिजिटल माध्यम से गैस बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और उसी OTP से वेरिफिकेशन के बाद ही बुकिंग पूरी मानी जाएगी।


 Paytm, PhonePe या UPI से भी यही नियम

अगर आप सोच रहे हैं कि किसी दूसरे ऐप से बुकिंग कर लेंगे तो काम आसान हो जाएगा तो ऐसा भी नहीं है। अब चाहे आप

PhonePe

Paytm

UPI

या किसी अन्य डिजिटल माध्यम से बुकिंग करें, हर स्थिति में OTP वेरिफिकेशन जरूरी रहेगा।



 फर्जी बुकिंग पर लगेगा ब्रेक

इस नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब कोई भी व्यक्ति या एजेंसी आपकी जानकारी के बिना गैस बुक नहीं कर पाएगी। हर बुकिंग के लिए उपभोक्ता की अनुमति और OTP जरूरी होगा। इससे फर्जी बुकिंग और गड़बड़ी पर लगाम लगेगी। अब सिलेंडर लेते समय भी देना होगा कोड सिर्फ बुकिंग ही नहीं, अब डिलीवरी के समय भी नया नियम लागू होगा। जब आपका सिलेंडर घर पहुंचेगा, तो आपके मोबाइल पर एक Delivery Authentication Code (DAC) आएगा। यह कोड आपको डिलीवरी बॉय को देना होगा। तभी कंपनी के सर्वर पर यह डिलीवरी पूरी मानी जाएगी। पासबुक में भी दर्ज होगा रिकॉर्ड। डिलीवरी के बाद डिलीवरी बॉय आपके गैस पासबुक या डायरी में इस कोड को लिखेगा, ताकि हर डिलीवरी का रिकॉर्ड पारदर्शी रहे।



आखिर क्यों लाया गया यह सिस्टम?

देश में गैस की सप्लाई और किल्लत को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। कई जगहों पर फर्जी बुकिंग, डुप्लीकेट डिलीवरी और एजेंसियों की मनमानी, जैसी समस्याएं सामने आईं। इन्हीं गड़बड़ियों को रोकने के लिए यह नया सिस्टम लागू किया गया है।

शनिवार, 24 सितंबर 2022

सितंबर 24, 2022

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करेंसी में कर सकता है बड़ा बदलाव. घर में नोट अगर जमा है तो आपके काम की खबर..

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करेंसी में कर सकता है बड़ा बदलाव. घर में नोट अगर जमा है तो आपके काम की खबर..



नोटबंदी के बाद से देशभर में करेंसी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. आज हम आपको नोट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट बताने जा रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करेंसी में बड़ा बदलाव कर सकता है. अगर आपने भी अपने घर में नोट जमा करके रख रखे हैं तो तुरंत जान लें कि अब किस तरह का बदलाव हो सकता है.

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


सुझाव मांगे..

बंबई उच्च न्यायालय की ओर से देशभर में चलने वाले नोटों को लेकर बड़ी बात कही गई है. न्यायालय में विशेषज्ञों से देश में रुपये तथा सिक्कों को दृष्टिबाधित लोगों के लिये और अनुकूल बनाने के बारे में सुझाव देने को कहा है. इस तरह के सुझाव के बाद ही नए तरह के नोट जारी किए जा सकते हैं.

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...

Saswani Computer. कुमारी दरवाजा नागौर. सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क- मनीष सुराणा 9828540216

 

बदलाव पहले भी किए

रिजर्व बैंक की ओर से भी नोट में स्पर्श से जुड़े पहले कई तरह के बदलाव किए जा चुके हैं, जिससे कि दृष्टिबाधित लोग आसानी से रुपये या फिर सिक्के को पहचान सकें और उसमें अंतर कर सकें. एक्सपर्ट के सुझाव के बाद में रुपये या फिर सिक्के में बदलाव करके उसे दृष्टिबाधित लोगों के अनुकूल करने का प्रयास किया जाता है.

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
अपेक्स कंप्यूटर, गांधी चौक नागौर। सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क अजहर खान- 9413743786


इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में MANI App को भी अपडेट कर दिया है. अब आप इसमे 11 भाषाओं का सपोर्ट पा सकते हैं. पहले इसमें सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी ही उपलब्ध थी. अब यह ऐप उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलगू भाषा में उपलब्ध होगा. साथ ही यह ऐप पूरी तरह मुफ्त होगा.


रिजर्व बैंक ने इस ऐप को साल 2020 में लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य नेत्रहीन लोगों को नोट पहचानने में आ रही परेशानियों को दूर करना था. इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से नोटों को पहचान सकता है. व्यक्ति के हाथ में कौन सा नोट हैं, वह ऐप के जरिए आवाज में सुनाई देता है. ऐसे में नेत्रहीन लोग बेहद आसानी से यह जान सकते हैं कि उनके पास कौन सा नोट है.

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

सितंबर 02, 2021

बीमारी अगर ज्यादा गंभीर नहीं है तो अब अस्पताल जाने की नहीं रहेगी जरूरत.. जानिए बिना फीस के घर बैठे कैसे होगा इलाज?

बीमारी अगर ज्यादा गंभीर नहीं है तो अब अस्पताल जाने की नहीं रहेगी जरूरत.. जानिए बिना फीस के घर बैठे कैसे होगा इलाज?




नागौर। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या फिर गर्भवती महिला हैं तो आपको थोड़ी बहुत तकलीफ होने पर उपचार के लिए अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ई-संजीवनी ओपीडी सेवा उपलब्ध है।

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..




होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


जेएलएनएन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी महेश पंवार ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के टेली कंसल्टिंग सेवा के अंतर्गत कोरोना महामारी के तहत आमजन को घर बैठे चिकित्सा परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए ई-संजीवनी ऐप जारी किया गया। इसके माध्यम से अब तक करीब 35 हजार मरीज परामर्श ले चुके है।

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..



Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


पीएमओ पंवार ने बताया कि अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या फिर गर्भवती महिला हैं तो आपको थोड़ी बहुत तकलीफ होने पर उपचार के लिए अब अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ई-संजीवनी ओपीडी से घर बैठे ही सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य संबंधित परामर्श ले सकते हैं।


इसके लिए मरीज को अपने एंड्राइड फोन पर ई-संजीवनी ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप पर ही अपने मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन कर अपनी तकलीफ बतानी होगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज को अपने स्मार्ट फोन से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद विडियो कॉलिंग या वेब कैमरे के जरिये रोगी से चिकित्सक बात करके उचित परामर्श देंगे।

श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660


रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


खेल स्टेडियम में विकास के लिए स्वीकृत किए 15 लाख

नागौर, 2 सितम्बर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय खेल स्टेडियम आगामी समय में खिलाड़ियों के लिए एक और नई सुविधा से लैस होगा। जिसके लिए राजस्थान स्टेट माईन्स एण्ड मिनरल्स लिमिटेड द्वारा जिला खेल स्टेडियम के निमित 15 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि में से साढ़े सात लाख रुपए मिल चुके है। 


LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978



शिव शक्ति मोबाइल्स. मोबाइल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिपेयरिंग. दिल्ली दरवाजा केे बाहर नागौर। आनंद पंवार- 9982252525


इस राशि का उपयोग नागौर स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण व जिम एवं फिटनेस सेंटर की सुविधा बढ़ाने तथा शारीरिक अभ्यास के उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में अन्य कई खेल सुविधाएं भी बढाई जाएगी तथा बारिश व सर्दी के दिनों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी से निजात मिल सकेगी।


जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने बताया कि जिला खेल स्टेडियम को बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम के रुप में विकसित करवाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि जिले के खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के साथ प्रतियोगिता आयोजन की सुविधा भी मिलेगी। जिला खेल अधिकारी भंवरराम सियाक ने बताया कि जिला कलक्टर एवं नागौर स्टेडियम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के प्रयासों से जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।


जिला खेल अधिकारी सियाक ने बताया कि इंडोर स्टेडियम बनाये जाने के लिए राशि स्वीकृत होने से खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा जिला स्टेडियम समिति के सदस्यों में हर्ष का माहौल है। जिससे स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, जूडो आदि खेलों के लिए इंडोर की सुविधा बढ जाएगी।

शनिवार, 28 अगस्त 2021

अगस्त 28, 2021

प्रदेश में नजीर बना नागौर का अभियान लाडेसर. अब समस्त जिलों में चलेगा यह अभियान. जानिए क्या है लाडेसर जो प्रदेश के लिए उदाहरण बना?

प्रदेश में नजीर बना नागौर का अभियान लाडेसर. अब समस्त जिलों में चलेगा यह अभियान. जानिए क्या है लाडेसर जो प्रदेश के लिए उदाहरण बना?



प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए समस्त जिला कलक्टर को निर्देश


कुपोषित बच्चों व एनीमिया से ग्रसित बालिकाओं के लिए चलाया गया अभियान लाडेसर


नागौर.  जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में चलाया गया ‘‘ अभियान लाडेसर‘‘ नागौर जिले में सफलता के पायदान पर पहुंचकर पूरे राज्य के लिए नजीर साबित हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग की  प्रमुख शासन सचिव ने  राज्य के समस्त जिला कलक्टर्स को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि नागौर जिले में कुपोषित बच्चों के लिए नवाचार के रूप में विशेष रूप से चलाए गए अभियान लाडेसर को नजीर मानते हुए इस प्रकार के नवाचार वे अपने जिलों में भी क्रियान्वित करें।

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


 महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा ने सभी जिला कलक्टर को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि राज्य के सभी जिलों में अतिकुपोषित बच्चों की पहचान तथा उपचार के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाए ताकि कोविड की संभावित तीसरी लहर से बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों में कुपोषण की दर को कम किया जा सके। इसी मुहिम को सफलता के पायदान तक ले जाने के लिए विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने नागौर में कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को पहचान व उनको स्वस्थ करने के लिए नवाचार के रूप में चलाए गए ‘‘अभियान लाडेसर‘‘ को नजीर मानते हुए अपने अपने जिले में अभियान रूपी कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं।

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


कुछ यूं शुरू हुई बात और बना ‘‘अभियान लाडेसर‘‘ का प्रारूप- अनेकों डॉक्टर्स और विशेषज्ञों ने यह आशंका जताई कि संभवतया जब तीसरी लहर आएगी तो उसका सबसे ज्यादा असर बालक बालिकाओं पर पड़ने वाला है। इस आशंका के चलते यह आवश्यक हो गया था कि समय रहते 15 वर्ष तक के बालक बालिकाओं का एक स्वास्थ्य सर्वे करवाया जाए और यदि उनमें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है विशेषकर कुपोषण अति कुपोषण अथवा एनीमिया तो उसका निदान कर समय रहते उपचार किया जाए और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाए ताकि वे ना केवल कोरोना बल्कि अन्य समस्त बीमारियों से सुरक्षित रहें। इसी परिकल्पना को लेकर बनाई गई कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला कलक्टर डाॅॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में टीम हैल्थ नागौर ने एक नवाचार शुरू किया, जिसे नाम दिया गया  ‘‘अभियान लाडेसर‘‘। इस अभियान का मुख्य संवाहक महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अभियान तथा शिक्षा विभाग को बनाया गया। 

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216

श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660


पंचायत स्तर पर बनी कोर कमेटी, 3300 सर्वे टीमों ने किया काम

अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए जमीनी स्तर पर सर्वे संचालित करने के लिए जिले के समस्त 500 पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित कोर कमेटी को इसके लिए अधिकृत किया गया और उनकी निगरानी में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रवार एवं जहां जनसंख्या ज्यादा थी वहां इनके अतिरिक्त भी सर्वे टीम का गठन किया गया। वहीं  शहरी क्षेत्र में यह दायित्व शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया। प्रत्येक टीम में एक  शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम को आवश्यक रूप से शामिल करते हुए अन्य सदस्यों को जोड़ा गया और इस तरह से जिले में लगभग 3300 सर्वे टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने घर-घर सर्वे कर कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों तथा एनीमिक बालिकाओं की पहचान की और उन्हें उपचारित किया। 

रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860



26 दिन के अभियान में 4010 बच्चे कुपोषित तथा 144 बच्चे मिले अतिकुपोषित

जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में नवाचार के रूप में शुरू किए गए अभियान लाडेसर का आगाज 27 मई 2021 को किया गया, जो 21 जून को सम्पन्न हुआ। अभियान के जिला नोडल अधिकारी दुर्गासिंह उदावत ने बताया कि 26 दिनों तक संचालित इस अभियान लाडेसर में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई 3300 सर्वे टीमों ने घर-घर हैल्थ सर्वे करते हुए 4010 कुपोषित तथा 144 अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया। अभियान के तहत पाए गए अतिकुपोषित बच्चों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करवाई गई, जिसमें उन्हें निकटवर्ती राजकीय चिकित्सा संस्थान के एमटीसी वार्ड में रैफर किया जाना भी शामिल रहा। इसके साथ ही पूरक पोषहार के तौर पर इन बच्चों को लाडेसर पोषण किट भी वितरित किए गए। वहीं कुपोषित बच्चों को घर पर ही विशेष देखरेख की हिदायत के साथ-साथ पूरे पोषहार के लिए लाडेसर पोषण किट दिए गए। 

LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


एनीमिक किशोरी बालिकाओं का भी हुआ उपचार

नागौर जिले में किए गए नवाचार ‘‘अभियान लाडेसर‘‘ के तहत किए गए हैल्थ सर्वे में  2049 ऐसी किशोरी बालिकाएं भी चिन्हित की गईं, जो एनीमिया से ग्रसित पाई गईं। इन किशोरी बालिकाओं को भी आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ लाडेसर पोषण किट वितरित किए गए। साथ ही इन बालिकाओं को व्यवहार परिवर्तन का पाठ भी हैल्थ टीमों द्वारा पढ़ाया गया।



ये बातें जो अभियान को बनाती विशेष

अभियान लाडेसर वह मुहिम, जिसका संपूर्ण मार्गदर्शन स्वयं जिला कलक्टर नागौर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया, और तीन विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा, की टीमों ने मिलकर इसमें काम किया।


- अभियान के तहत न केवल अतिकुपोषित, कुपोषित बच्चों तथा एनीमिया से ग्रसित किशोरी बालिकाओं की पहचान की गई, बल्कि उन्हें लाडेसर पोषण किट और आवश्यक मल्टीविटामिन मेडिसिन किट भी वितरित किए गए।

  

-  लाडेसर पोषण किट को तैयार करने के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर चिन्हित कुपोषित एवं अति. कुपोषित बालक-बालिकाओं को वितरित किया गया। इसके साथ ही चिन्हित किषोरी बालिकाओं को लाडेसर पोषण किट के साथ आयरन एवं फाॅलिक एसिड़ तथ मल्टीविटामिन का मैडिसन किट भी दिया गया। पोषण किट के अतिरिक्त गांवों में भामाशाहों ने अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों को सूखे मेवे व देशी घी भी वितरित किया।

  

- अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों को भामाशाहों के सहयोग से एमयुएसी टेप तथा वेट मशीन भी मुहैया करवाई गई, जिससे यहां संसाधनों का भी अभाव दूर हुआ। 



लाडेसर पोषण किट में क्या-क्या..

अभियान के तहत चिन्हित कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों एवं एनीमिक किशोरी बालिकाओं के उपचार के लिए दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक रूप में ऐसी सामग्री दी गई, जो उनके मुख्य आहार के साथ-साथ दी जा सके और जो हर जगह सुलभ हो। इसके लिए विशेषज्ञों की राय एवं डाइटिशियंस से परामर्श के उपरांत खिचड़ी एवं नाश्ते का एक किट तैयार करवाया गया जिसका नाम रखा गया ‘‘लाडेसर पोषण किट‘‘ । इस लाडेसर पोषण किट में चना दाल, मोठ दाल, चावल, मूंगदाल, अरहर दाल, सोयाबिन, गुड़, मूूंगफली तथा भूने हुए चने को डाइटिशियंस के परामर्श के आधार पर निर्धारित मात्रा में शामिल किया गया।  


प्रथम व दूसरा हैल्थ फाॅलोअप पूरा, अब तीसरा फाॅलोअप 1 सितम्बर से

अभियान लाडेसर के तहत चिन्हित किए गए अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों तथा एनीमिया ग्रस्ति किशोरी बालिकाओं को दिए गए आवश्यक उपचार के बाद उनका पहला हैल्थ चैकअप फाॅलोअप 01 से 07 जुलाई तथा दूसरा हैल्थ चैकअप के मध्य किया गया। अब तक हुए दो फाॅलोअप के अनुसार अभियान में चिन्हित किए गए 144 अतिकुपोषित बच्चों में से 85 बच्चे अतिकुपोषण के दायरे से बाहर हो गए।  इसी प्रकार अभियान के तहत चिन्हित किए गए 4010 कुपोषित बच्चों में से 1129 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। वहीं 2049 एनीमिक किशोरी बालिकाओं में से 377 रक्तअल्पता से मुक्त हो चुकी है। इस अभियान के तहत तीसरा हैल्थ फाॅलोअप आगामी एक सितम्बर 2021 से शुरू होगा।

बुधवार, 4 अगस्त 2021

अगस्त 04, 2021

विद्यालयों में बाल समितियों व चाइल्ड राईट्स क्लब का होगा गठन, इससे सम्बंधित गतिविधियां होगी आयोजत। जानिए क्या है बच्चों के लिए कलेक्टर का प्लान?

विद्यालयों में बाल समितियों व चाइल्ड राईट्स क्लब का गठन होगा, इससे सम्बंधित गतिविधियां आयोजित होगी। जानिए क्या है बच्चों के लिए कलेक्टर का प्लान?



जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी रखें सुझाव


नागौर, 4 अगस्त। जिले में कहीं भी बाल श्रम की शिकायत मिले तो इसकी तत्काल प्रभाव  जांच करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए। बच्चों से जुड़े प्रकरणों में गंभीरता बरतते हुए इनका निस्तारण किया जाए। यह निर्देश बुधवार को जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक में दिए।


अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर।फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि बच्चों से जुड़े प्रकरणों में पूर्ण संवेदनशीलता बरती जाए। आगामी समय विद्यालयों में बाल समितियों व चाइल्ड राईट्स क्लब का गठन किया जाकर इनकी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल मित्र योजना के तहत बाल कल्याण समिति द्वारा सहायक व्यक्ति की नियुक्ति एवं उनको दिए जाने वाले प्रकरण तथा पीड़ित बच्चे व उसके परिवार को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना, एसटी/एससी अधिनियम तथा अन्य माध्यमों से प्रतिकर/राहत उपलब्ध करने की स्थिति पर भी  संबंधित विभागीय जिला अधिकारी से चर्चा की। 

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525



Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राजकीय सम्प्रेषण गृह एवं किशोर गृह तथा राजकीय शिशु गृह में आवासित बच्चों की सुरक्षा और देय सुविधाओं संबंधी प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 



बैठक में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता ने जिला कलक्टर को बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों व ब्लाॅक स्तरीय बाल संरक्षण समितियों का गठन पंचायतीराज विभाग के सहयोग से किया जा चुका है। बैठक में चाइल्ड हैल्प लाइन के कामकाज तथा ग्रीनवैल चिल्ड़न सोसाइटी की ओर से संचालित चोखा घर के संचालन की भी समीक्षा की गई। 


जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि बाल वाहिनियों पर चाइल्ड हैल्प लाइन नंबंर, खिड़कियों पर जाली की स्थिति एवं बच्चों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था संबंधी भौतिक जांच कर ली जाए। डाॅ. सोनी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया को निर्देश दिए कि राजकीय चिकित्सालयों में स्थित पालनागृहों की स्थिति बिल्कुल ठीक हो। राजकीय एवं गैर राजकीय गृहों तथ छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की समय-समय पर चिकित्सा जांच करने के निर्देश दिए।


 बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया ने बताया कि सोनोग्राफी सेंटर्स संचालकों द्वारा जरूरतमंद परिवारों की 275 बच्चियों को शिक्षा की दृष्टि से गोद लिए जाने की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बालिका शिक्षा के बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे इस प्रयास की जिला कलक्टर ने सराहना की। 


बैठक के दौरान मानव तस्करी यूनिट में प्राप्त प्रकरणों, बाल तस्करी की रोकथाम, बाल भिक्षावृति पर रोकथाम, श्रम विभाग द्वारा किए गए सर्वे तथा बाल श्रम निरोधक कार्यवाही तथा ईंट भट्टे, कारखाने, होटल, ढाबे तथा शादी विवाह के स्थलों एवं अन्य जगह पर बाल श्रम रोकथाम को लेकर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ बाल लैगिंग हिंसा के दर्ज प्रकरणों में अभियोजन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करने के साथ-साथ पीड़ित बच्चों व उसके परिवार को प्रकरण की अद्यतन जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।


बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी, समिति सदस्य निधी हेड़ा, समिति सदस्य रामलाल कुँवाड़,समिति सदस्य नत्थुराम मेघवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अखाराम मेघवाल, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मेहराम महिया,सहायक निदेशक बाल अधिकारीता संजय साँवलानी,अधीक्षक किशोर ग्रह किशनाराम लोल, डीसीपीयु सदस्य डा जस्साराम मेघवाल, जिला पीसीपीएनडीटी काॅर्डिनेटर सत्येन्द्र पालीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

  

बाल कल्याण समिति चलाएगी बाल श्रम रोकथाम अभियान

बाल श्रम रोकथाम को लेकर बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने जिला कलेक्टर डा जितेंद्र कुमार सोनी को अवगत कराया की बाल श्रम के ख़िलाफ नागौर मुख्यालय पर कार्रवाई की जानी है। जिसको लेकर नागौर कोतवाली पुलिस थाना एवं सदर पुलिस थाना के दो बाल कल्याण अधिकारी बाल कल्याण समिति की टीम के साथ अटेच की जाए। ताकी होटल, ढाबों,कारख़ानो सहित व्यापारिक संस्थाओं पर बाल श्रम के ख़िलाफ कार्रवाई की जा सके। 


इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर ड़ा सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा को आवश्यक निर्देश देते हुए दो बाल कल्याण समिति के साथ अटेच करने के निर्देश दिए।इसको लेकर समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया की जल्द ही नागौर जिला मुख्यालय पर बाल श्रम के खिलाफ बाल समिति चाइल्ड लाइन टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करेगी। एवं जहाँ बाल श्रम पाया जाएगा उन नियोक्ता के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


चाइल्ड लाइन टीम का किया सम्मान 

नावा में बाल श्रम रोकथाम को लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी के निर्देश पर किए गए सर्वे कार्रवाई को लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने जिला कलेक्टर डा जितेंद्र कुमार सोनी की मोजूदगी में चाइल्ड लाइन टीम सदस्य करनी सिंह, विकास,एवं बबीता कँवर के कार्यों को लेकर प्रशस्ति पत्र उन्हें एवं बबीता कँवर के प्रतिनिधी को दिए गए।





गुरुवार, 1 जुलाई 2021

जुलाई 01, 2021

..और लौट आई थैली, नगर परिषद नागौर ने तहसील चौक में शुरू की थैली की व्यवस्था, ₹5 मशीन में डालो और थैली प्राप्त कर लो..

..और लौट आई थैली, नगर परिषद नागौर ने तहसील चौक में शुरू की थैली की व्यवस्था, ₹5 मशीन में डालो और थैली प्राप्त कर लो..




नागौर। लंबे समय से शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की कवायद में लगी नगर परिषद नागौर ने अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए कपड़े की थैली देने की व्यवस्था की है। इसके लिए गुरुवार को शहर के तहसील चौक में एक ऑटोमेटिक क्लॉथ वेडिंग मशीन लगवाई है। मशीन का उद्घाटन नगर परिषद सभापति मीतू बोधरा ने किया। इस मशीन में ₹5 का सिक्का डालते हैं कपड़े की एक थैली ग्राहक को प्राप्त होगी। 



नगर परिषद प्रशासन की पॉलिथीन मुक्त करने की सोच है कि पुराने समय से ही बाजार में खरीदारी करने के लिए कपड़े की थैली प्रयोग में ली जाती थी। पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग होने पर कपड़े की थैलियों का प्रयोग बहुत कम रह गया है। शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए कपड़े की थैली लेने की व्यवस्था लौटाई है।


तहसील चौक में आयोजित एक सादे समारोह में मशीन के उद्घाटन के मौके पर उपखंड अधिकारी अमित चौधरी, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी और नगर परिषद स्टाफ आदि मौजूद रहे।


पॉलिथीन सप्लाई चैन पर अब तक नहीं पहुंची है चोट..
शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने कई बार शहर की दुकानों में छापामारी की मगर शहद पॉलिथीन मुक्त नहीं हो पाया है। क्योंकि सप्लाई की चैन को तोड़ने में नगर परिषद विफल रहा है। प्रतिदिन सुबह के समय शहर अपने कई लोग घूम फिर कर दुकानदारों को पॉलिथीन की सप्लाई करते हैं। 


शायद इसकी जानकारी नगर परिषद कर्मचारियों को भी है मगर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहा है। यही कारण है कि किसी भी दुकानदार के पास पॉलिथीन थैलियों की कोई कमी नहीं हो रही है। दूसरी ओर ग्राहक भी अब तक पॉलीथिन के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक नहीं है इसी के चलते बेधड़क पॉलीथिन थैली मांगता है।

मंगलवार, 22 जून 2021

जून 22, 2021

आरबीएसई 10वीं और 12वीं के प्राइवेट विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा.. कमेटी ने विद्यार्थियों के मार्क्स देने का फार्मूला सरकार को सौंपा..

आरबीएसई 10वीं और 12वीं के प्राइवेट विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा.. कमेटी ने विद्यार्थियों के मार्क्स देने का फार्मूला सरकार को सौंपा..




आरबीएसई 10वीं 12वीं विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फार्मूला तैयार हो गया है। आगामी एक-दो दिन में सरकार की ओर से फार्मूला सार्वजनिक कर दिया जाएगा। आरबीएसई के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स देने के लिए बनी प्रदेश स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक स्टूडेंट को मार्क्स देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पिछली 2 कक्षाओं के मार्क्स देने के आधार पर फार्मूला तय करने पर सहमति बनी है, अगर कोई विद्यार्थी मार्क्स से संतुष्ट नहीं होता है तो ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन करने का भी दिया सुझाव दिया गया है। 


वहीं प्राइवेट फॉर्म भरने वाले किसी भी विद्यार्थी को  प्रमोट नहीं किया जाएगा। बल्कि उस से एग्जाम देना ही होगा सीबीएससी ने भी यही व्यवस्था की है जिसकी पूर्ण पालना राज्य का शिक्षा विभाग करने जा रहा है जिस पर अंतिम घोषणा सरकार करेगी। प्राइवेट विद्यार्थी की नवमी की मार्किंग नहीं है, ऐसे में उन्हें एग्जाम देना ही होगा राज्य सरकार की ओर से गठित 12 सदस्य मार्किंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है जिससे का स्वीकार करना तय माना जा रहा है।


बताया जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक विद्यार्थियों को मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। इस समिति ने सीबीएससी के साथ ही कई राज्यों की मार्किंग पॉलिसी का अध्ययन करने के बाद अपने रिपोर्ट तैयार की है। समिति ने ऐसा फार्मूला तैयार किया है स्वयं स्टूडेंट भी अपना रिजल्ट तैयार कर सकेगा।


 10वीं के स्टूडेंट को आठवीं व 9वीं की मार्कशीट अपने पास रखनी होगी। 12वीं के स्टूडेंट को 10वीं 11वीं की मार्कशीट अपने पास रखनी होगी। इसी मार्कशीट के साथ वर्तमान क्लास से मिलने वाले मार्क्स भी जोड़ने होंगे 12वीं के स्टूडेंट को प्रैक्टिकल एग्जाम देना होगा। इस क्लास के लिए प्रैक्टिकल मार्क्स भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

रविवार, 13 जून 2021

जून 13, 2021

भगवान के दर्शन के लिए अब कोविड-19 वैक्सीनेशन अनिवार्य है? महाकाल मंदिर उज्जैन में नियम हुआ लागू। वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने पर ही देंगे प्रवेश।

भगवान के दर्शन के लिए अब कोविड-19 वैक्सीनेशन अनिवार्य ? महाकाल मंदिर उज्जैन में नियम हुआ लागू। वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने पर ही देंगे प्रवेश। 



उज्जैन। महाकाल मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों बिना वैक्सीनेशन के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह नियम केवल श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं बल्कि मंदिर के पुजारी पंडो और कर्मचारियों पर भी लागू होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने आगामी 28 जून से महाकाल मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। महाकाल मंदिर में कोरोना से बचाव के लिए लागू किया गया यह नियम हो सकता है सभी धर्म स्थलों पर भी लागू हो जाए। इसका सीधा सा मतलब है कि बिना वैक्सीन लगवाए अब आम आदमी को अब हर जगह सख्ती का सामना करना पड़ सकता है।


जानकारी अनुसार मंदिर में मौजूद पुजारी, पंडे और कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अब इन्हें भी मंदिर में प्रवेश के समय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने का आदेश दिया है. मंदिर में 650 से ज्यादा कर्मचारी है।


वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाकर ही होंगे दर्शन..

आपदा प्रबंधन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों को 48 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा। मंदिर में आने वाले सभी पुजारी, पुरोहित, प्रतिनिधि, सुरक्षा कर्मी, सफाईकर्मी समेत समिति के करीब 325 कर्मचारियों को 28 जून तक वैक्सीनेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।


मंदिर में इस बार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई पंडे-पुजारी समेत कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए थे। कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ बस कम हुआ है ऐसे में हमे ज्यादा सावधानियां बरतनी होगी. मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालु और पुजारियों को भी टीका लगवाना जरूरी होगा।


ये है मंदिर का स्टाफ-  48 पुजारी-पुरोहित, परिसर में स्थित 44 अन्य मंदिरों के पुजारी, 326 मंदिर समिति के कर्मचारी, 120 सुरक्षाकर्मी, 100 सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक मंदिर में ही रहते हैं

शुक्रवार, 11 जून 2021

जून 11, 2021

जिले में अब तक 3 लाख 16 हजार 697 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग, 3855 कुपोषित बच्चे मिले. कुपोषित बच्चों को बांटे जा रहे लाडेसर पोषक किट..

जिले में अब तक 3 लाख 16 हजार 697 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग, 3855 कुपोषित बच्चे मिले. कुपोषित बच्चों को बांटे जा रहे लाडेसर पोषक किट..



नागौर।  जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की अभिनव पहल अभियान लाडेसर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत अब तक 3 लाख 16 हजार 697 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग की जाकर 3855 कुपेाषित बच्चे चिन्हित किए गए हैं।


अभियान के तहत चिन्हित किए गए कुपोषित बच्चों को जहां लाडेसर पोषक किट वितरित किए जा रहे हैं। वहीं अतिकुपोषित बच्चों को उनके निकटवर्ती क्षेत्र के राजकीय चिकित्सा संस्थान में स्थित एमटीसी वार्ड में उपचार के लिए रैफर किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक की गई हैल्थ स्क्रीनिंग में 142 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए हैं। 


अभियान के जिला नोडल अधिकारी दुर्गा सिंह उदावत ने बताया कि अभियान लाडेसर के तहत के तहत शुक्रवार, 11 जून को 3 हजार 267 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 14 बच्चे कुपोषित व तीन बच्चे अति कुपोषित पाए गए. उसी प्रकार शुक्रवार को जिले में अभियान के तहत 416 बालिकाओं का एनीमिया टेस्ट किया गया जिसमें से 40 बालिकाएं अल्परक्ता वाली चिन्हित की गई.


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा विद्यालय के  प्रांगण में अभियान लाडेसर के तहत कुपोषित बच्चों व किशोरी बालिकाओं को लाडेसर पोषण किट प्रदान किए गए । संत शिरोमणि श्रीलिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान , अमरपुरा (नागौर ) के तत्वावधान में यह किट संस्थान कोषाध्यक्ष कमल भाटी के अर्थ सहयोग से प्रदान किए गए ।  यह कार्यक्रम  संस्थान के पूर्व कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह भाटी , कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सोलंकी , नथमल मिस्त्री व पार्षद मनीष कच्छावा , सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमन्त छीपा तथा आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दीपिका सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर पीईईओ शिवराज सिंह , बालकिशन भाटी , शिक्षक बलवीर सिंह देवड़ा ,  ग्राम विकास अधिकारी हरिकिशन भाटी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिदामी देवी भी उपस्थित थे । 

नागौर जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की अभिनव पहल अभियान लाडेसर में भामाशाह लगातार सहयोग के निमित्त आगे आ रहे हैं । कुपोषित बच्चों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित करने में जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी जी जान से जुटी है वहीं उन्हें लाडेसर पोषण किट प्रदान करवाने में भामाशाह व स्वयंसेवी संगठन भी लगातार आगे आ रहे हैं । जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आईसीडीएस , शिक्षा विभाग व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है वहीं इससे अधिक उम्र के एनीमिया से पीड़ित बच्चों व किशोरी बालिकाओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सर्वे के माध्यम से चिह्नित करके फोलिक एसिड , आयरन व विटामिंस की टेबलेट प्रदान की जा रही है । 

 इस अवसर पर एमयूएसी टेप , वेट मशीन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों व किशोरी बालिकाओं के बाजू , ऊंचाई , वजन की जानकारी ली गई तथा हिमोग्लोबिन की जांच  करके कुपोषित बच्चों को चिह्नित भी किया गया ।


 इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दीपिका सोनी ने मातृशक्ति को पोषित बालकों के शारीरिक लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी । उन्होंने बताया कि लाडेसर किट में चार प्रकार की दालें , चावल , मूंगफली , भुने हुए चने और सोयाबीन का तेल शामिल है । उन्होंने बताया कि लाडेसर किट के माध्यम से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर के रोगों को दूर भगाने की क्षमता बनाई जा रही है ।  इसलिए इस किट का प्रयोग केवल कुपोषित बालकों के लिए ही किया जाना चाहिए । उन्होंने सभी किशोरी बालिकाओं को फोलिक एसिड , आयरन व विटामिंस टेबलेट नियमित रूप से लेने का भी आग्रह किया । 

 पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि अमरपुरा ग्राम पंचायत के अमरपुरा , गुड़ला , फागली व बांसड़ा गांव के 1028 परिवारों से संपर्क किया गया जिसमें 0 से 5 वर्ष के 562 बालकों की स्क्रीनिंग की गई.


 6 से 15 वर्ष के 1035  बालकों की स्क्रीनिंग करके अट्ठारह कुपोषित व दो अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि बालकों की आंख का सफेद हिस्सा का अंदर लालिमा दिखाई नहीं देना, नाखून को  दबाने पर  लाल के स्थान पर सफेद दिखना तथा जीभ का लाल के स्थान पर सफेद दिखना ही शरीर में खून की कमी का सामान्य लक्षण है । इन सभी 20 बच्चों को स्मारक संस्थान अमरपुरा नागौर की ओर से लाडेसर पोषण किट दिए गए तथा रक्ताल्पता वाली किशोरी बालिकाओं को फोलिक एसिड , आयरन व विटामिंस की टैबलेट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक  किशोरी बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच भी की गई  ।

शुक्रवार, 28 मई 2021

मई 28, 2021

नागौर जिले में कुपोषित हैं बच्चे, कलेक्टर के नवाचार लाडेसर में आए आंकड़े सामने, अभियान के दूसरे दिन 23 हजार 128 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग, 270 बच्चे मिले कुपोषित, छह बच्चे पाए गए अतिकुपोषित

नागौर जिले में कुपोषित हैं बच्चे, कलेक्टर के नवाचार लाडेसर में आए आंकड़े सामने, अभियान के दूसरे दिन 23 हजार 128 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग, 270 बच्चे मिले कुपोषित, छह बच्चे पाए गए अतिकुपोषित 



नागौर। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान ‘‘लाडेसर‘‘ के तहत दूसरे दिन शुक्रवार, 28 मई को 23 हजार 128 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सिकरामाराम चैधरी ने बताया कि अभियान लाडेसर के दूसरे दिन जिले में किए गए हैल्थ सर्वे के दौरान 23 हजार 128 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 270 बच्चे कुपोषित पाए गए। वहीं 06 बच्चे अति कुपोषित पाए गए।



सीडीपीओ दुर्गासिंह उदावत ने बताया कि अभियान लाडेसर के तहत दूसरे दिन हैल्थ स्क्रीनिंग किए गए 23 हजार 128 बच्चों में से जो छह बच्चे अतिकुपोषित पाए गए, उनमें मूण्डवा ब्लाॅक के गांव गोठड़ा की मीनाक्षी, सैनणी की सुशीला व बतुड़ी, जनाणा का जयवीर तथा नागौर ब्लाॅक के रोहिणी गांव का बालक राहुलसिंह व ढाकोरिया की तनुजा कंवर शामिल है। इन अतिकुपोषित श्रेणी में चिन्हित किए गए बच्चों को निकटवर्ती सरकारी चिकित्सा संस्थान में बने एमटीसी कार्ड में उपचार के लिए रैफर किया गया।



प्रगति पथ पर अभियान ‘‘लाडेसर‘‘, सहयोग के लिए आगे आए हाथ

बच्चों को कुपोषण से दूर रखने और उन्हें कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए शारीरिक हृष्ट-पुष्ट बनाने की कामना के साथ जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा शुरू किया गया  अभिनव अभियान ‘‘लाडेसर‘‘ युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी की माॅनिटरिंग में संचालित किए जा रहे इस पुनीत महाअभियान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.मेहराम महिया , सीडीओ सम्पतराम व महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकमाराम चोयल जिला स्तर से इन अभियान पर संयुक्त रूप से अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। 



उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी भी अपने क्षेत्रों मेें इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर बच्चों को लाडेसर पोषक किट व किशोरी बालिकाओं को आयरन फोलिक एसिड व विटामिन सी की दवाईयों का मेडिकल किट वितरित कर रहे हैं। उपखण्ड अधिकारी नागौर अमित  चौधरी,  बीसीएमओ डाॅ. महेन्द्रसिंह मीणा व सीडीपीओ दुर्गासिंह उदावत ने अभियान लाडेसर के तहत ग्राम पंचायत अलाय में आयोजित कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों को लाडेसर पोषक किट व एनीमिक किशोरी बालिकाओं को मेडिसिन किट वितरित किए। इस मौके पर गांव के भामाशाह व समाजसेवियों ने कुल 500 लाडेसर पोषक किट बनाकर कुपोषित बच्चों को वितरित करने का सहयोग देने की घोषणा की। 



जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार को अभियान लाडेसर की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन जून तक संचालित होने वाले इस अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से चिन्हित किए गए हर कुपोषित बच्चे को लाडेसर पोषक किट व रक्तअल्पता वाली बालिकाओं को मेडिसिन किट वितरित करवाना सुनिश्चित किया जाए। 


वहीं दूसरी ओर अभियान लाडेसर के तहत पहले दिन 6800 से अधिक बच्चों की भी हैल्थ स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 60 बच्चे तो कुपोषित तथा 04 बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं।

गुरुवार, 27 मई 2021

मई 27, 2021

नागौर के कुपोषित बच्चों खातिर निराला अभियान ‘लाडेसर‘ का आगाज. जानिए क्या है कलेक्टर का नवाचार..

 नागौर के कुपोषित बच्चों खातिर निराला अभियान ‘लाडेसर‘ का आगाज. जानिए क्या है कलेक्टर का नवाचार..


जिले में पचास हजार से अधिक कुपोषित बच्चों को बांटे जाएंगे ‘लाडेसर पोषक किट‘


एक हजार एनीमिया ग्रसितकिशोरी बालिकाओं को बांटे जाएंगे मेडिकल किट


बच्चों के हाथों में पोषक किट दे जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी बोले...


थारे लाडेसर ने चोखो जिमाओ, उणने निरोगी अर हष्ट-पुष्ट बणाओ 



नागौर, 27 मई।  थारे लाडेसर बाई अर भाया रे हाथां मांय बाने हष्ट-पुष्ट बनावण खातर ओ पोषण किट दे रिया हां, अबै थे घणे कोड अर दूलार रे सागै आने टेम माथे कलेवो, दौपारी अर सिज्यां खाद्य सामग्री ने चोखी तरह्यां पका...अर जिमायां, जिका सूं ऐ निरोगा रैवे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उनके अभिभावक को मायड़ भाषा में अपणाइत भरी यह सीख जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने दी। 


इसी संवाद की अगली कड़ी में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी के साथ पांच माह की नन्हीं-मुन्नी कुपोषित बालिका मोनिका की मां से बोले कि ‘‘ बेटी रो ध्यान राखो, कित्ती कमजोर है आ, कित्ता टाबर है आपरे...,‘‘साब, तीन टाबर है, बाकि दो तो ठीक है, पण ओ कमजोर है, आप जिको किट दियो है, बिने आंगनबाड़ी आळा बाईजी जियां बतावेळा ,बियां टेमसर जिमाऊं‘‘, आप रो घणो-घणो धन्यवाद‘।  


इसी दौरान एनीमिक किशोरी बालिका रमजाना, प्रवीण और नाजिया को विटामिन सी और मल्टी-विटामिन दवाईयों का मेडिकल किट वितरित करते हुए जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने उनसे संवाद किया। इन बालिकाओं से भी मायड़ भाषा में संवाद कर अपनेपन का आभास कराते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि कौनसी दवाई कैसे और कब लेनी है, अंग्रेजी में न समझ जाए तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम बहनजी से पूछ लें।  


यह अवसर था बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए शुरू किए गए अभिनव अभियान ‘लाडेसर‘ के शुभारंभ का। अभियान ‘लाडेसर‘ की जिला स्तरीय शुरूआत गुरुवार को नागौर शहर में राठौड़ी कुआं स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र नं. 39 से जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने की। 


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान ‘ लाडेसर‘ के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि जिन परिवारों के बच्चों को पौष्टिक खाना नहीं मिल पा रहा है, उनके इस कोरोना महामारी काल के संक्रमण की नई लहर में बीमार पड़ने की आशंका बन गई है।  ऐसी स्थिति से निबटने और कुपोषित बच्चों को कोरोना के नई लहर के  संक्रमण से बचाने के लिए अभियान ‘लाडेसर‘ नाम से एक मुहिम शुरू की गई है। अभियान में कुपोषित बच्चों के साथ-साथ एनीमिया से ग्रस्ति किशोरी बालिकाओं को शामिल किया गया है। जिले में चिन्हित किए कुपोषित बच्चों को ‘‘लाडेसर पोषक किट‘‘ तथा एनीमिक यानी रक्त अल्पता वाली कुपोषित बालिकाओं को आयरन फोलिक एसिड व विटामिन सी की गोलियों का मेडिसिन किट वितरित किए गए। 


जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने  अभिभावकों से  कुपोषित बच्चों के लिए दिए जा रहे इस पोषक किट का उपयोग उनके निमित्त ही करने का आग्रह किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री का सदुपयोग निरंतर समयबद्धता के साथ संबंधित बालकों के लिए ही हो, इसकी भी नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 


अभियान के पहले दिन जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी तथा नगर परिषद की सभापति मीतू बोथरा ने कुपोषित बच्चों को लाडेसर पोषक किट तथा रक्त अल्पता वाली यानी एनीमिया से ग्रसित   बालिकाओं को मेडिकल किट वितरित किए। इस मौके पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुश्ताक अहमद, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डाॅ. सिकमाराम चोयल,  अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीशराम चौधरी व बाल विकास परियोजना अधिकारी दुर्गासिंह उदावत व डाॅ. शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. आरके सुथार ने ‘लाडेसर पोषक किट‘ व मेडिसिन किट वितरित किए। इस मौके पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय राठौड़ी कुआं के प्रधानाध्यापक नरपत राम भाकल, महिला पर्यवेक्षक दीपिका सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा, सरोज सांखला व समाजसेवी प्रेमसुख सांखला व पापालाल सांखला आदि गणमान्य मौजूद रहे। 


आगे आए भामाशाह, अभियान में किया सहयोग, नगर परिषद मुहैया करवाएगा एमयूएसी टेप

जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा नागौर के विकास और यहां के आमजन को हर क्षेत्र में बेहत्तर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए अब तक किए प्रत्येक नवाचार में भामाशाह प्रेरित होकर सहयोग कर रहे हैं। अभियान उजास, मिशन अगेंस्ट कोरोना में आॅपरेशन ‘प्राणवायु‘, कोविड सेंटर डवलपमेंट प्रोग्राम के बाद अब अभियान ‘लाडेसर‘ में भी नागौर के भामाशाह व समाजसेवी सहयोग के लिए आगे आए हैं। नागौर नगर परिषद की ओर से इस पुनीत महाअभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए तीन हजार एमयूएसी टेप मुहैया करवाई जाएगी। एमयूएसी टेप से कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण किया जाता है। रामावि, राठौड़ी कुआं स्थित जिला स्तरीय कार्यक्रम में समाजसेवी राकेश सिंह परिहार द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के निमित्त 90 पोषक किट प्रदान करने की घोषणा की गई। इसी प्रकार इटली प्रवासी व राठौड़ी कुआं निवासी समाजसेवी रामस्वरूप सांखला द्वारा भी 20 पोषक दिए जाने की घोषणा की गई। वहीं  पार्षद नवरत्न बोथरा ने वार्ड 38 व 39 में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चिन्हित किए गए कुपोषित बच्चों के निमित्त ‘लाडेसर पोषक किट‘ देने की घोषणा की।  अभियान के पहले दिन ही भामाशाहों व समाजसेवियों तथा जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सहयोग पर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उनको साधुवाद दिया। इस मौक पर डाॅ. सोनी ने कहा कि सरकारी स्तर पर जन कल्याणार्थ शुरू किए गए कार्यों में भामाशाहों व समाजसेवियों द्वारा दिया गया सहयोग अपने आप में अनुकरणीय है।

  

तीन जून तक समयबद्धता के साथ पूरा करेंगे अभियान


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में शुरू किया गया अभिनव अभियान ‘लाडेसर‘ शहर से लेकर गांव तक संचालित किया जाएगा। यह अभियान समयबद्धता के साथ तीन जून तक पूरा किया जाना है। अभियान के तहत निर्धारित अवधि में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चिन्हित किए गए पचास हजार से अधिक कुपोषित बच्चों को लाडेसर कुपोषण किट तथा रक्तअल्पता वाली करीब एक हजार किशोरी बालिकाओं को मेडिसिन किट वितरित किए जाने हैं। ग्रामीण क्षेत्र में जिले की 500 ग्राम पंचायतों के 1691 गांवों में यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित किया जाएगा। 

इस अभियान के तहत 06 माह से 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से ‘लाडेसर पोषक किट‘ तथा 06 से लेकर 15 तक की किशोरी बालिकाओं, जिनमें रक्तअल्पता यानी एनीमिका के लक्षण पाए जाते हैं, उन्हें आयरन फोलिक एसिड व विटामिन सी की गोली का एक माह का मेडिसिन किट वितरित किया जाएगा। अभियान में नगर निकाय व ग्राम पंचायत क्षेत्रों में जो भी भामाशाह, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि सहयोग के लिए आगे आए, जिला प्रशासन उनका साधुवाद के साथ स्वागत करता है।

  

गंभीर स्थिति वाले कुपोषित बच्चे एमटीसी केन्द्र पर होंगे रैफर


महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकमाराम चैधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यह अभियान ‘लाडेसर‘  पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता द्वारा ऐसे बच्चे जो कुपोषित होने के साथ-साथ अत्यधिक कमजोर है तो उन्हें एएनएम के सहयोग से निकटवर्ती सरकारी चिकित्सा संस्थान, जहां एमसीटी सेंटर यानी कुपोषण उपचार केन्द्र संचालित है, वहां रैफर किया जाएगा। कार्यक्रम में  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  पुष्पा  के माध्यम से इस टेप  द्वारा बालकों की भुजा नाप कर कुपोषण लक्षण की जानकारी सभी के सामने प्रस्तुत की गई ।


‘लाडेसर‘ के लिए पोषक किट में क्या-क्या


जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के अभिनव अभियान ‘लाडेसर‘ में कुपोषित बच्चों को दिए गए लाडेसर पोषक किट को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में बनाया गया है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुश्ताक अहमद ने बताया कि कुपोषित बच्चों के लिए तैयार किए गए लोडेसर पोषक किट में चावल, सोयाबीन तेल, मूंगफली दान, भुने हुए चनों व गुड के अलावा चार तरह की मिश्रित दालों का एक पैकेट शामिल किया गया है। इस किट के साथ नाश्ता, दोपहर का भोजन व रात्रि का भोजन के समय क्या-क्या सामग्री दी जानी है, इसके बारे में भी बताया गया है।

  

उप स्वास्थ्य केन्द्र तक निर्देश, अभियान को सफल बनाएंगे


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया ने बताया कि अभियान ‘लाडेसर‘ को सफल बनाने के लिए राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम से लेकर पीएचसी, सीएचसी तथा सरकारी अस्पताल तक के चिकित्सा प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अभियान में कुपोषित बच्चों व एनीमिक बालिकाओं की जांच के साथ-साथ गंभीर कुपोषित बच्चों को निकटवर्ती  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व राजकीय अस्पताल के एमटीसी वार्ड में भर्ती करवाने में सहयोग करेगी। वहीं एमटीसी वार्ड के प्रभारी चिकित्सक वहां भर्ती होने वाले कुपोषित बच्चों के उपचार में पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी अभियान की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार, 5 मई 2021

मई 05, 2021

कोविड-19 सुरक्षा, सतर्कता, नियंत्रण एंव प्रबंधन पोस्टर का विमोचन

 कोविड-19 सुरक्षा, सतर्कता, नियंत्रण एंव प्रबंधन पोस्टर का विमोचन

नागौर 5 मई। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बुधवार को इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी शाखा नागौर के कोविड-19 सुरक्षा, सतर्कता, नियंत्रण एंव प्रबंधन पोस्टर का विमोचन कलेक्ट्रेट सभागार में किया।




रेड क्राॅस सोसायटी के सह सचिव जस्साराम धौलिया ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जन जागरूकता के लिए इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी द्वारा 5 हजार पोस्टर जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्रों में वितरण किए जाएंगे। धौलिया ने बताया कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण, गंभीर लक्षण, कोरोना से बचाव के लिए उपाय, कोविड गाइडलाइन की पालना, मास्क सेनेटाइजेशन, सांस में तकलीफ व आॅक्सीजन की कमी होने पर प्रोनिंग तकनीक, आॅक्सीजन के लेवल, कोरोना जांच रिपोर्ट से पहले ही लक्षण आधारीत सतर्कता व चिकित्सा, कोविड सर्वेक्षण व चिकित्सा किट वितरण कार्य, कोविड वैक्सीन, कोविड पर विजय हेतु योगासन प्राणायाम व व्यायाम, कोरोना से बचाव हेतु हिदायतें व सावधानियां और कोरोना हैल्प लाईन आदि की सम्पूर्ण जानकारी पोस्टर के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के लिए वितरित किए जा रहे है।

पोस्टर के विमोचन के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जवाहर चैधरी, उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, रेड क्राॅस सोसायटी नागौर के चेयरमैन रामप्रसाद मिर्धा, वाइस चेयरमैन हरीश मिर्धा, सचिव मिठूराम ढाका, सह सचिव जस्साराम धौलिया और सदस्य हनुमान भाकर उपस्थित थे।

बुधवार, 6 मई 2020

मई 06, 2020

लॉक डाउन के कारण आप हतोत्साहित हैं तो नागौर निवासी ओम प्रकाश चौहान का यह गीत सुन लीजिए, उनका नया गीत बहुत कुछ संदेश दे रहा है,,,

लॉक डाउन के कारण आप हतोत्साहित हैं तो नागौर निवासी ओम प्रकाश चौहान का यह गीत सुन लीजिए, उनका नया गीत बहुत कुछ संदेश दे रहा है,,,



मुंबई में रह रहे चौहान इस कोरोना काल के दौरान 3 गीत लिखकर प्रकाशित कर चुके हैं,,



वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लगे लॉक डाउन को 46 दिन हो गए हैं। सभी लोग घरों में कैद होकर अब उबने लगे हैं। कई लोग हतोत्साहित होने लगे हैं। भविष्य की चिंता, नौकरी जाने की चिंता, काम धंधे की चिंता हर तरीके से खाए जा रही है। इस दौर में कई सेलिब्रिटी, कवि आदि हतोत्साहित लोगों को मोटिवेट करने में लगे हैं। कोरोना काल में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए इन दिनों मुंबई में रह रहे नागौर निवासी ओम प्रकाश चौहान 'अदना' जो कृषि विभाग से सहायक उपनिदेशक पद से रिटायरमेंट के बाद मुंबई चले गए।



लॉक डाउन के इस दौर में अब तक तीन गीत लिखकर स्वयं की आवाज में गाकर रिलीज किए हैं। ताजा गीत 'अंतर्मुखी' लेकर आए हैं जिसमें लोगों को दिलासा दे रहे हैं कि घबराओ मत कुछ दिनों की बात है। दूरियां बना लो। घर को ही जंगल समझकर दूरियां घटा लो।



हमारी वसुंधरा का नव श्रृंगार होगा। इन शब्दों के माध्यम से कहना चाह रहे हैं कि वसुंधरा यानी धरती आगामी दिनों में नया रूप लेकर आएगी। इसका उदाहरण हम लोग देख रहे हैं कि पर्यावरण में सुधार हुआ है नदियां साफ हुई है। यहां तक कि अपराध भी काफी घट गए हैं।

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

अप्रैल 04, 2020

कोरोना कर्मवीरों का यह है असली धन्यवाद.. सांसद ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के पैर छुए और बोले - डाॅक्टर भगवान का रूप, जीवन खतरे में डालकर बचा रहे हमारी जान, जानिए कौन है वह सांसद

कोरोना कर्मवीरों का यह है असली धन्यवाद.. सांसद ने  डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के पैर छुए  और बोले - डाॅक्टर भगवान का रूप, जीवन खतरे में डालकर बचा रहे हमारी जान, जानिए कौन है यह सांसद..




गंगापुर सिटी
सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया शुक्रवार को गंगापुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सामान्य चिकित्सालय का भी दौरा किया। दौरे में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में जौनापुरिया ने कहा कि डाक्टर्स हमेशा से ही भगवान का रूप हैं और समाज के लिए सम्माननीय हैं लेकिन इस समय तो वे अपना खुद का जीवन खतरे में डालकर हमारी जान बचा रहे हैं। उन्होंने डाक्टर्स के अलावा अस्पताल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारी और शहर भर के सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस और प्रशासन से अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रति भी कृतज्ञता जताते हुए उनको भगवान का दर्जा दिया।



टोंक में जो हुआ उस पर शर्मिंदा
सांसद ने टोंक में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वे टोंक क्षेत्र से जनप्रतिनिधि हैं लेकिन जिस प्रकार की घटनाएं टोंक अस्पताल के कार्मिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामने आई हैं, उससे वे शर्मिंदा हैं। सांसद ने डाक्टर्स व सफाईकर्मियों के पैर छुए
सांसद ने सामान्य चिकित्सालय के सभी चिकित्सक, महिला चिकित्सक, नर्स एवं सफाई कर्मचारियों को मास्क ग्लब्स वितरित किए साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद देकर आभार जताया और उन्हें भगवान स्वरूप मानकर उनके पैर छुए। उन्होंने कहा कि इस समय संकट की घड़ी में हम सब की रक्षा कर रहे हैं, भगवान के रूप में चिकित्सक ही हैं।



सफाईकर्मियों को बांटे रुपए
सांसद जौनपुरिया ने सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए 500-500 रुपए की नगद राशि भेंट की और उनकी हौंसला अफजाई की। इस दौरान सांसद के साथ पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, उप जिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा, पीएमओ डॉ. दिनेश चंद गुप्ता, बीसीएमओ डॉ. बत्ती लाल मीणा, भाजपा नेता संजय गोयल, युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, थानाधिकारी दिग्विजय सिंह, डॉ. तृप्ति बंसल, डॉ. अकरम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद थे।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

अप्रैल 04, 2019

"कॉफी विथ कलक्टर" का आयोजन, स्वीप प्रोग्राम के तहत अनूठा नवाचार, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर प्रयास,

"कॉफी विथ कलक्टर" का आयोजन, स्वीप प्रोग्राम के तहत अनूठा नवाचार, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर प्रयास, 


लोगो को स्वीप कार्यक्रम से जोड़कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मंशा,

नागौर। कॉफी विथ करण' टीवी शो नाम की लोकप्रियता को आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से नागौर जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने भी एक अनूठी नवाचार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया है। यादव ने स्वीप प्रोग्राम के तहत जिले में मतदाताओं को प्रोग्राम से जोड़ने के लिए "कॉफी विथ कलक्टर" नाम से प्रोग्राम चलाया गया है ।



प्रोग्राम के तहत आज डीडवाना में नागौर जिला कलेक्टर यादव ने पंचायत समिति सभागार में "कॉफी विथ कलक्टर" कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें जिला कलक्टर यादव, एडीएम बिहारी लाल मीणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल जाट भी प्रोग्राम में मौजूद रहे। प्रोग्राम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नागौर निर्वाचन विभाग द्वारा सामाजिक संस्थाओं,  शैक्षणिक संस्थाए व्यापारिक संगठन, विभिन्न व्यवसायी संस्थाओ , चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओ,धार्मिक संस्थाओं को भी अपने अभियान से जोड़कर कॉफी विथ कलक्टर में बुलाया गया साथ उन्होंने  बैठक में उपस्थित जन से उनके सुझाव भी माँगे।



प्राप्त सुझावों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलक्टर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसका मुख्य मकसद प्रोग्राम में जरिये आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों की बैठक भी ली गई।



बैठक में में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान हो इसकी सुनिश्चितता करने के साथ साथ आमजन में ज्यादा से ज्यादा मतसान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए ।



गौरतलब है कि नागौर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव से कम रहता है पिछली बार भी नागौर जिले में 58 फीसदी ही मतदान हुआ था जिला निर्वाचन विभाग का मुख्य मकसद है कि मतदान का प्रतिशत बढ़े और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने मतदान केंद्र तक पंहुचे। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र से मतदान का प्रतिशत काफी कम रहता है। उसको बढ़ाना हमारा मुख्य मकसद है। 'कॉफी विद कलक्टर" जनसंवाद कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहा और आगामी 6 मई 2019 को मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहेगा।