..और लौट आई थैली, नगर परिषद नागौर ने तहसील चौक में शुरू की थैली की व्यवस्था, ₹5 मशीन में डालो और थैली प्राप्त कर लो..
नागौर। लंबे समय से शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की कवायद में लगी नगर परिषद नागौर ने अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए कपड़े की थैली देने की व्यवस्था की है। इसके लिए गुरुवार को शहर के तहसील चौक में एक ऑटोमेटिक क्लॉथ वेडिंग मशीन लगवाई है। मशीन का उद्घाटन नगर परिषद सभापति मीतू बोधरा ने किया। इस मशीन में ₹5 का सिक्का डालते हैं कपड़े की एक थैली ग्राहक को प्राप्त होगी।
नगर परिषद प्रशासन की पॉलिथीन मुक्त करने की सोच है कि पुराने समय से ही बाजार में खरीदारी करने के लिए कपड़े की थैली प्रयोग में ली जाती थी। पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग होने पर कपड़े की थैलियों का प्रयोग बहुत कम रह गया है। शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए कपड़े की थैली लेने की व्यवस्था लौटाई है।
तहसील चौक में आयोजित एक सादे समारोह में मशीन के उद्घाटन के मौके पर उपखंड अधिकारी अमित चौधरी, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी और नगर परिषद स्टाफ आदि मौजूद रहे।
पॉलिथीन सप्लाई चैन पर अब तक नहीं पहुंची है चोट..
शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने कई बार शहर की दुकानों में छापामारी की मगर शहद पॉलिथीन मुक्त नहीं हो पाया है। क्योंकि सप्लाई की चैन को तोड़ने में नगर परिषद विफल रहा है। प्रतिदिन सुबह के समय शहर अपने कई लोग घूम फिर कर दुकानदारों को पॉलिथीन की सप्लाई करते हैं।
शायद इसकी जानकारी नगर परिषद कर्मचारियों को भी है मगर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहा है। यही कारण है कि किसी भी दुकानदार के पास पॉलिथीन थैलियों की कोई कमी नहीं हो रही है। दूसरी ओर ग्राहक भी अब तक पॉलीथिन के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक नहीं है इसी के चलते बेधड़क पॉलीथिन थैली मांगता है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें