"कॉफी विथ कलक्टर" का आयोजन, स्वीप प्रोग्राम के तहत अनूठा नवाचार, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर प्रयास,
लोगो को स्वीप कार्यक्रम से जोड़कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मंशा,
नागौर। कॉफी विथ करण' टीवी शो नाम की लोकप्रियता को आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से नागौर जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने भी एक अनूठी नवाचार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया है। यादव ने स्वीप प्रोग्राम के तहत जिले में मतदाताओं को प्रोग्राम से जोड़ने के लिए "कॉफी विथ कलक्टर" नाम से प्रोग्राम चलाया गया है ।
प्रोग्राम के तहत आज डीडवाना में नागौर जिला कलेक्टर यादव ने पंचायत समिति सभागार में "कॉफी विथ कलक्टर" कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें जिला कलक्टर यादव, एडीएम बिहारी लाल मीणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल जाट भी प्रोग्राम में मौजूद रहे। प्रोग्राम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नागौर निर्वाचन विभाग द्वारा सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाए व्यापारिक संगठन, विभिन्न व्यवसायी संस्थाओ , चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओ,धार्मिक संस्थाओं को भी अपने अभियान से जोड़कर कॉफी विथ कलक्टर में बुलाया गया साथ उन्होंने बैठक में उपस्थित जन से उनके सुझाव भी माँगे।
प्राप्त सुझावों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलक्टर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसका मुख्य मकसद प्रोग्राम में जरिये आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों की बैठक भी ली गई।
बैठक में में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान हो इसकी सुनिश्चितता करने के साथ साथ आमजन में ज्यादा से ज्यादा मतसान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए ।
गौरतलब है कि नागौर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव से कम रहता है पिछली बार भी नागौर जिले में 58 फीसदी ही मतदान हुआ था जिला निर्वाचन विभाग का मुख्य मकसद है कि मतदान का प्रतिशत बढ़े और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने मतदान केंद्र तक पंहुचे। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र से मतदान का प्रतिशत काफी कम रहता है। उसको बढ़ाना हमारा मुख्य मकसद है। 'कॉफी विद कलक्टर" जनसंवाद कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहा और आगामी 6 मई 2019 को मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें