फिल्मी स्टाइल में व्यवसायी का अपहरण, निर्वस्त्र कर महिलाओं संग अश्लील वीडियो बनाए, छोड़ने के लिए मांगे 10 लाख रुपए. सुनिए दास्तान पीड़ित की जुबानी..
नागौर जिले के मारोठ थाना क्षेत्र में बदमाश गिरोह ने बाइक सवार व्यवसायी का किडनैप किया। बोलेरों में बैठा लिया। उसे नमक की क्यारियों में ले जाकर बांध दिया। निर्वस्त्र कर 2-3 महिलाओं के बीच पटक दिया। उसके साथ महिलाओं ने गलत काम किया। इस दौरान उसके फोटो-वीडियो भी बना लिए।
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
फिर उससे जमकर मारपीट की गई। फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए भी मांगे। आखिरकार जब उसने रुपए देने की हामी भरी तो उसे छोड़ा गया। घटना 30 दिसंबर रात की है।
अगले दिन जब पीड़ित अपनी शिकायत लेकर मारोठ थाने पहुंचा तो उसे नावां थाने का मामला बताकर वापस भेज दिया। जब वो नावां पहुंचा तो वहां भी उसे मारोठ थाने का मामला बताकर भेज दिया। अब रविवार को पीड़ित के पक्ष में कई जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्रामीण लूणवां में धरने पर बैठ गए हैं।
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
पुलिस पर आरोप लगाया कि वो इस गिरोह को शह दे रही है। वहीं, इस गिरोह से पीड़ित कुछ अन्य लोग भी शिकायत लेकर धरने में पहुंचे। कुचामन CO (सर्किल ऑफिसर) संजीव भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जल्द कार्रवाई का भरोसा भी दिया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। रामनिवास पुत्र नंदाराम मेहरिया निवासी देवली कलां ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम बाइक पर लूणवा से अपने गांव देवली कलां जा रहा थी। रास्ते में गौशाला के पास वो लघु शंका के लिए रुका था। तभी एक युवक उसकी बाइक लेकर भाग गया। वो उसका पीछा करता, उससे पहले ही एक बोलेरो आई।
बोलेरो में बैठे लोगों ने उसे अपने साथ बैठा लिया। बाइक चोर के पीछे भागे। थोड़ा दूर आगे जाते ही बोलेरो सवार लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे उसे नमक की क्यारियों में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। सुबह 3 बजे तक उससे जमकर मारपीट की गई।
कुचामन CO संजीव कटेचा ने बताया कि परिवादी शिकायत लेकर मारोठ थाने पहुंचा था लेकिन मामले की पुष्टि नहीं होने पर उन्हें नावां थाने मामला दर्ज करवाने भेजा गया। नावां SHO ने जब चेक करवाया तो मामला मारोठ क्षेत्र की सरहद का था। परिवादी से आरोपियों के नाम पूछे गए तो उसने नहीं बताए हैं। फिलहाल मारोठ थाने में उसका मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें