गिरफ्तारी तेलंगाना में उम्मीद बढ़ी नागौर में कि कहीं यह वही तो नहीं! जानिए किसकी गिरफ्तारी हुई और नागौर से क्या हो सकता है नाता?
नागौर। तेलंगाना राज्य की वारंगल थाना पुलिस ने शनिवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी अंतर राज्य चोर गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने के आरोपी है। यह सभी अंतर राज्य चोर गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। इनके कब्जे से नगदी और मोबाइल फोन जब किए गए हैं। तेलंगाना पुलिस काफी समय से इनके तलाश में छापेमारी कर रही थी शनिवार को गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
गिरोह के इन सदस्यों ने चेन्नई, कोयंबटूर, बेंगलुरु, विजयवाड़ा और हैदराबाद में दुकानों के ताले तोड़ चोरी की। पकड़े गए सभी आरोपी राजस्थान के जालोर और बाड़मेर इलाके के बताए गए हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के आरोपियों का नागौर से नाता हो सकता है, क्योंकि गत 31 जुलाई को नागौर के श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम से मोबाइल और नगदी की चोरी हो चुकी है। पकड़े गए चोरों की स्टाइल भी नागौर चोरी मामले की तरह ही है।
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
नागौर कोतवाली पुलिस अब तक जोड़ा तक नहीं पहुंच पाई है। इसको लेकर नागौर के व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है। नागौर में चोरी के पीड़ित सत्यनारायण सोलंकी को उम्मीद जगी है कि तेलंगाना में पकड़े गए चोरी के आरोपी कहीं यही गिरोह के गैंग के सदस्य तो नहीं है। इसकी सूचना नागौर पुलिस को भी दी गई है कि इसका पता लगाकर जांच की जाए। नागौर वाली चोरी से संबंध हो सकता है।
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660
गौरतलब है कि कोतवाली थाना इलाके में 31 जुलाई 2021 को तड़के 4:00 से 5:00 बजे के बीच टिंबर मार्केट एचडीएफसी बैंक के पास स्थित श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। व्यस्तम इलाके में चोरों ने बड़े आराम से दुकान के शटर को बिना ताले तोड़े खींच कर अंदर प्रवेश किया था। करीब 1 घंटे में करीब 130 मोबाइल व ₹430000 और 10 से 12 चांदी के सिक्के निकाल कर चोरी किए।
दिल्ली दरवाजा रोड पर स्थित सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चोरी के बाद करीब 5 जने हाथों में थैले लेकर बड़े आराम से पैदल दिल्ली दरवाजा की तरफ जा रहे हैं। चोरी की वारदात को 9 दिन बीत चुके हैं मगर पुलिस अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। नागौर पुलिस की दो टीमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश गई हुई है जो अब तक खाली हाथ है। इधर पीड़ित पक्ष का चोर नहीं पकड़े जाने से हौसला पस्त हो रहा है। पुलिस से बार-बार विनती कर कार्रवाई करने की अपील की जा रही है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें