PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

सोमवार, 9 अगस्त 2021

मेडल को तरस रहा पाकिस्तान इस बार भी टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ लौटा, जैवलिन थ्रो में उम्मीद थी लेकिन नीरज चोपड़ा ने धूल चटा दी। जानिए, 29 साल से कोई पदक नहीं तो आखिर पाकिस्तान ने कब जीता मेडल?

मेडल को तरस रहा पाकिस्तान इस बार भी टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ लौटा, जैवलिन थ्रो में उम्मीद थी लेकिन नीरज चोपड़ा ने धूल चटा दी। जानिए, 29 साल से कोई पदक नहीं तो आखिर पाकिस्तान ने कब जीता मेडल?




भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्‍यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में कमाल किया। इस ओलंपिक में भारत के खाते में एक गोल्ड, दो सिल्‍वर सहित कुल 7 मेडल आ गए हैं। इस बार हॉकी में भी भारत ने कमाल किया और पुरुष टीम ने ब्रॉन्‍ज मेडल झोली में डाला। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने उम्‍मीद के मुताबिक भारत की झोली में गोल्ड डाल दिया। 

 

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित



अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


7 अगस्‍त को भारत के साथ साथ पूरे पाकिस्‍तान को भी गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। पाकिस्‍तान की नजर उनके स्‍टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी अरशद नदीम (Arshad Nadeem) पर थी जिससे फाइनल में नीरज को चुनौती मिलने की उम्मीद थी मगर वह तो नीरज चोपड़ा के आसपास भी नहीं फटक सका।

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525



Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216



श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660


पाकिस्‍तान को उम्‍मीद थी कि अरशद मेडल लाकर उनके 29 साल के इंतजार को खत्‍म करने में सफल होंगे। पाकिस्‍तान 29 सालों से ओलंपिक में कोई मेडल नहीं जीत पाया है। यहां तक कि वो पिछले 29 साल से एक ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए भी तरस रहा है, मगर अब अरशद से उसकी उम्‍मीदें फिर से जगी।

वली मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार, खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


पाकिस्‍तान के पास हैं 10 ओलंपिक मेडल

पाकिस्‍तान के पास 3 गोल्‍ड, 3 सिल्‍वर और 4 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 10 ओलंपिक मेडल है। इनमें से 3 गोल्‍ड, 3 सिल्‍वर और 2 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 8 मेडल हॉकी में जीते, जबकि एक ब्रॉन्‍ज बॉक्सिंग में और एक ब्रॉन्‍ज रेसलिंग में जीते। रेसलिंग में 1960 रोम ओलंपिक में मोहम्‍मद बशीर ने पाकिस्‍तान को पहला व्‍यक्तिगत ओलंपिक मेडल दिलाया था। इसके बाद पाकिस्‍तान को दूसरा व्‍यक्तिगत ओलंपिक मेडल 1988 सियोल ओलंपिक में मुक्‍केबाज हुसैन शाह के दिलवाया।


1992 में पाकिस्‍तान ने जीता था आखिरी मेडल

पाकिस्‍तान ने अपना आखिरी ओलंपिक मेडल 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में जीता था। उस ओलंपिक में पाकिस्‍तान ने हॉकी का ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया था। 1992 के बाद से पाकिस्‍तान ने इस ओलंपिक को मिलाकर कुल 7 ओलंपिक में हिस्‍सा लिया, मगर अभी तक एक भी मेडल अपने नाम नहीं कर पाया। पाकिस्‍तान ने पहला ओल‍ंपिक मेडल 1956 मेलबर्न में जीता था। जबकि 1948 में लंदन ओलंपिक में पहली बार हिस्‍सा लिया था।


भारत के पास 33 ओलंपिक मेडल

वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत के पास 9 गोल्‍ड, 9 सिल्‍वर और 15 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 33 ओलंपिक मेडल है. हॉकी में 8 गोल्‍ड, 1 सिल्‍वर और 3 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 12 मेडल, एथलेटिक्‍स में 2 सिल्‍वर, बैडमिंटन में एक सिल्‍वर और 2 ब्रॉन्‍ज, बॉक्सिंग में 3 ब्रॉन्‍ज, शूटिंग में एक गोल्‍ड, 2 सिल्‍वर और एक ब्रॉन्‍ज, टेनिस में एक ब्रॉन्‍ज, वेटलिफ्टिंग में एक सिल्‍वर और एक ब्रॉन्‍ज और रेसलिंग में एक सिल्‍वर और 4 ब्रॉन्‍ज मेडल है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें