PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

ओलंपिक में आज हॉकी के मैच में भारत की बेटियां भले ही कांस्य पदक से वंचित रह गई हो मगर जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता वालीबॉल में जीता गोल्ड मेडल..

ओलंपिक में आज हॉकी के मैच में भारत की बेटियां भले ही कांस्य पदक से वंचित रह गई हो मगर जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता वालीबॉल में जीता गोल्ड मेडल..




बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के तहत जिला कलक्टर ने किया सम्मानित

नागौर। जिले के धनेरिया गांव की दो बेटियों ने राजस्थान वालीबॉल टीम में प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। जिसे शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत इन खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने दोनों खिलाड़ी बहनों को सम्मानित करते हुए कहा कि वे अपनी तैयारी जारी रखते हुए आगामी प्रतिस्पर्द्धा के लिए जुटी रहे। इसके लिए उन्होंने संबंधित उपखण्ड अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में इन लड़कियों के खेलने में किसी प्रकार की परेशानी ना आएं, इसके लिए खेल मैदान सहित सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं।


अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित



सपना व सुनीता ने किया सपना पूरा

जिले के धनेरिया गांव की इन बेटियों ने स्वयं अपने स्तर पर खेल मैदान में साफ सफाई जैसी व्यवस्थाएं कर तैयारी की और आखिरकार गोल्ड मेडल लेकर रही। गौरतलब है कि नेशनल यूथ गेम व स्पोर्ट्स की गुजरात राज्य के जामनगर में 23 से 25 जुलाई तक चौथी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान टीम से खेलते हुए कप्तान के रुप में सपना तथा इन सिक्स के रुप में सुनीता शामिल हुई। जिसमें दोनों बहनों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525



Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660


जिला कलक्ट्रेट परिसर में इन दोनों खिलाड़ी बहनों ने गांव की अन्य छात्राओं के लिए भी पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग रखी। जिस पर जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ की सार्थकता तभी सार्थक होगी, जब इस प्रकार अन्य छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन के साथ जिले को गौरवान्वित करेगी। इसके लिए डॉ. सोनी ने संबंधित अधिकारी को गावं में खेल मैदान तैयार करवाने तथा खिलाड़ियों की तैयारी में बाधक बनने वाले असामाजिक तत्वों को पाबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान खिलाड़ी बालिकाओं के दादा बंशीलाल, पिता प्रकाशचंद व जिला खेल अधिकारी भंवरराम सियाक भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें