लूट की कार ज्यादा दूर नहीं जा पाई, नागौर शहर की सीमा के भीतर ही बस से जा टकराई. उड़ गए अल्टो कार के परखच्चे. जानिए क्या है पूरा मामला?
दुर्घटनाा में क्षतिग्रस्त्त कार.नागौर। शहर सहित जिले में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। चोरी की वारदातों के बीच अब लूट की वारदात बढ़ने लगी है. आज दोपहर करीब 12 बजे शहर के बीएसएफ रोड पर कार में सवार एक युवक को चाकू के वार से घायल कर एक अल्टो कार लूट ली गई। शहर की सीमा से निकलने की जल्दबाजी में आरोपियों ने अजमेर रोड पर शहर की सीमा के 2 भीतर किलोमीटर दूर सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए.
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
घटना में कार चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास में बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको जेएलएन अस्पताल भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर मारपीट और चाकू के वार से घायल नागौर निवासी पहलाद राम को भी इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
जानकारी अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे नागौर निवासी प्रहलाद राम अपने अल्टो कार में दो युवकों नागौर निवासी मनोज सेन और प्रदीप के साथ हाउसिंग बोर्ड की तरफ प्लॉट देखने गए. पहलाद राम का मनोज सेन के साथ रुपए के लेनदेन का मामला था. मनोज उसकी एवज में प्लाट देने की बात कहकर मौका दिखाने ले गया था.
श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660
रास्ते में बीएसएफ रोड पर पहलाद राम को चाकू से मारपीट कर कार से बाहर निकाल दिया और कार लेकर फरार हो गए. शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर है कार का बस के साथ एक्सीडेंट कर बैठे. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी चला रहे मनोज सेन की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पीछे रखी स्टेफनी ऊंचाई तक उछाल का दूर तक बिखर गई. स्थानीय लोगों ने घायल को कार से निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल पहुंचाया. मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है.








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें