नागौर के विजय वल्लभ चौराहे के पास रात 2 बजे हुआ मौत का तांडव, एक युवक की मौत एक गंभीर घायल. जानिए कैसे हुआ हादसा?
नागौर. शहर के विजय वल्लभ चौराहे के पास स्थित एक मकान की रात्रि 2 बजे कमरे की छत गिर गई. जिससे वहां रह रहे 2 किराएदार युवक मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए. घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दी. जिस पर कोतवाली की सूचना मिलने पर सिग्मा नम्बर 2 के कॉन्स्टेबल अख्तर अली और विकास चौधरी मौके पर पहुंचे.
आसपास के लोगों की सहायता से मलबे में दबे युवकों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला. इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. दोनों घायल युवकों को एम्बुलेंस की सहायता से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया. जहाँ इलाज के दौरान गंभीर घायल एक युवक की मौत हो गई.
आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525.
कोतवाली पुलिस के अनुसार मलबे में दबने वाले राजू साद उम्र 40 साल निवासी हरिमा डेह, नागौर तथा मृतक अणदाराम मेघवाल उम्र 28 वर्ष जो निवासी चम्पासर पुलिस थाना जोधपुर के रहनेवाले हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव सौंपा जाएगा.
श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें