मोबाइल शोरूम चोरी मामले में बाकी तीन चोर भी हुए गिरफ्तार. पुलिस का बड़ा खुलासा- लल्लन गैंग नहीं बल्कि घोड़ासन गैंग है. वीडियो में देखिए नागौर एसपी ने क्या बताया?
नागौर। शहर के दिल्ली दरवाजा ए रोड स्थित श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम चोरी मामले में नागौर पुलिस आखिर पांचो चोरों को पकड़ कर ले आई है। पूछताछ के बाद एसपी अभिजीत सिंह ने चोरी पर बड़ा खुलासा किया है। चोर गैंग लल्लन गैंग नहीं बल्कि घोड़ासन गैंग है जो नेपाल के बॉर्डर पर स्थित घोड़ासन गांव के हैं। यह गैंग हर महीने या 2 महीने में पूरी प्लानिंग के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और फिर अपने काम में लग जाते हैं।
पुलिस को आशंका है कि इस गैंग ने नागौर से चोरी के बाद सामान नेपाल में बेच दिया है। पांचों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। चोरी किया गया 15 लाख रुपए का सारा सामान मात्र 3.50 लाख रुपए में बेच दिया है.
आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525.
एसपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए चोर गिरोह के अनिल व रुपेश से पूछताछ की गई उसी के आधार पर नागौर टीम व जयपुर कमिश्नरेट टीम के साथ बाकी के तीन जनों को दिल्ली से दस्तयाब किया है. एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बताया कि उनके दो ठिकाने हैं, नागौर चोरी का प्लान रुपेश के घर पर बनाया गया. सभी अपने मोबाइल रुपेश के घर पर ही रख कर आए और यहां चोरी को अंजाम दिया. इनमें मेन प्लानर राहुल व सफीक है.
श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660
रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
एसपी ने बताया कि श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात करने के लिए 2 दिन पहले रेकी की. इसके लिए दुकान से हेडफोन भी खरीदा. आरोपियों का यहां स्थानीय तौर पर कोई संबंध नहीं है, यह सभी एक-दो माह में आते हैं चोरी करके चले जाते हैं. उन्होंने बताया कि सामान भी बिक्री कर दिया है,
इनमें से कुछ फोन फोन एक्टिवेट कहां पर हुए हैं अभी पता नहीं चला है। ऑपरेटर से पता करने की कार्रवाई जारी है. यह सभी घोड़ासन गैंग के नाम से जाने जाते हैं। दिल्ली एनसीआर के आस-पास ही मजदूरी करते हैं जिनमें से दो जने पेंटिंग का काम करते हैं.
गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से चोरी में लिप्त दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्त में लिया था। 31 जुलाई को चोरी की वारदात के बाद नागौर पुलिस ने चोरों की तलाश में दो टीम गठित कर दिल्ली और बिहार भेजी थीं. चोरी के दौरान पुलिस गस्ती टीम ने पूछताछ के दौरान संदिग्ध लोगों से आधार कार्ड सहित जो इनपुट मिला उसी के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी.








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें