PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 11 अगस्त 2021

श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम चोरी मामले में नागौर पुलिस को बड़ी सफलता, नोएडा से दो जनों को हिरासत में लेकर नागौर लाए.. जल्द होगा खुलासा!

श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम चोरी मामले में नागौर पुलिस को बड़ी सफलता, नोएडा से दो जनों को हिरासत में लेकर नागौर लाए.. जल्द होगा खुलासा!



नागौर। शहर के दिल्ली दरवाजा ए रोड स्थित श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम चोरी मामले में 10 दिन बाद नागौर पुलिस को सफलता हाथ लग गई है. उत्तर प्रदेश के नोएडा से चोरी में लिप्त दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्त में लिया है. देर से ही सही मगर चोरों तक पहुंची नागौर पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि हो सकती है. देशभर में परेशान करने वाले लल्लन गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर नागौर पहुंची थी. गिरफ्त में लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, मगर अब तक किसी प्रकार की कोई बरामदगी नहीं हो पाई है.


जानकारी अनुसार गत 31 जुलाई को चोरी की वारदात के बाद नागौर पुलिस ने हाथों-हाथ एक्शन लेते हुए चोरों की तलाश में दो टीम गठित कर दिल्ली और बिहार भेजी थीं. चोरी के दौरान पुलिस गस्ती टीम ने पूछताछ के दौरान संदिग्ध लोगों से आधार कार्ड सहित जो इनपुट मिला उसी के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी. पुलिस के लिए यही इनपुट सफलता की कुंजी बन सकते हैं.

 

दिल्ली गई टीम ने इनपुट के आधार पर नोएडा में दबिश दी। चोरी में लिप्त दो जनों को हिरासत में लिया. अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की तो अब तक कुछ नहीं बताया है. पुलिस चोरी में लिप्त सभी पांचों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी के प्रयास करेगी. मोबाइल शोरूम किया चोरी नागौर पुलिस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई थी इसलिए गठित की गई दोनों टीमों को आदेश था कि चोरों की गिरफ्तारी होने तक वहीं पर रहे.


एसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि गत 31 जुलाई को सुनिल पुत्र रामकुवार सोलकी जाति माली निवासी अमरपुरा पुलिस थाना सदर नागौर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि मेरी मोबाईल की दुकान में से रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मेरी दुकान से 130 मोबाईल हैडसेट एवम ऐससरीज व चार लाख रुपये व दस चांदी के सिक्के चुरा कर ले गये।


उन्होंने बताया कि प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुए विनोद कुमार सीपा वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में सिद्धार्थ प्रजापत उप निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा आसूचना संकलन कर नोएडा उत्तरप्रदेश से अनिल कुमार पुत्र लोरिक राय जाति अहीर यादव उम्र 26 साल निवासी कुशमारी ट्रोला झाण्डा तहसील व थाना घोडासहन जिला मोतीहारी बिहार हॉल सेक्टर नं 15 गली नं 01 नोएडा पुलिस थाना सेक्टर 20 नोएडा उत्तरप्रदेश व रूपेश पुत्र हरेन्द्र गुप्ता जाति बणिया उम्र 26 साल निवासी लेनबसवरिया जिला, मोतिहारी बिहार हाल सेक्टर व 15 गली न 01 नोएडा पुलिस थाना सेक्टर 20 नोएडा उत्तरप्रदेश को दस्तयाब कर अनुसंधान हेतु लेकर आए। जिनसे प्रकरण मे गहनता से पुछताछ व अनुसंधान जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें