राष्ट्रीय उच्च मार्ग NH के एक्सईएन को एसीबी ने दबोचा 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.. जानिए किस मामले में भ्रष्टाचारी ने मांगी थी रिश्वत
नागौर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग में पद स्थापित एक्सईएन को एससीबी ने आज ₹20000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ऑफिस में लगी गा गाड़ी का किराया पास करने की ऐवज में ₹30000 रिश्वत की मांग की थी। पकड़े गए एक्सईएन के पास से एक लाख रुपए की नकदी भी बरामद हुई है।
Ad.
नागौर शहर स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग कार्यालय में नागौर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नागौर एनएच एक्सईएन मुकेश शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी एक्सईएन शर्मा ने यह राशि परिवादी की एनएच कार्यालय में लगाईं हुई है। गाड़ी का अप्रेल माह का किराया पास करने व आगे भी किराए का जल्दी भुगतान करने करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525
गिरफ्तार किए गए एक्सईएन मुकेश शर्मा एसीबी टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी एक्सईएन मुकेश शर्मा जयपुर का मूल निवासी है।
नागौर एसीबी ने लंबे समय बाद नागौर शहर के किसी सरकारी कार्यालय में दबिश दी है। सूत्र बताते हैं कि एनएच कार्यालय भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है। शहर में लंबे समय से निर्माणाधीन आरओबी में भी भ्रष्टाचार की जंग लगी हुई है। इसी के चलते निर्माण एजेंसी को आगे से आगे समय देखकर शहरवासियों को परेशान किया जा रहा है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें