कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर असर शुरू! बीते 1 सप्ताह में ही 100 से अधिक बच्चों की संक्रमण के बाद मौत.. जानिए कौनसे देश के बच्चों पर कहर बरपा..
नई दिल्ली। बच्चों पर तीसरी लहर का असर भयावह असर देखने को मिल रहा है। इंडोनेशिया में बीते एक हफ्ते के दौरान ही 100 से ज्यादा बच्चों की संक्रमण की चपेट में आने के बाद जान चली गई जिससे तीसरी लहर का खतरा और बढ़ गया है। मरने वाले बच्चों में कई की उम्र तो पांच साल से भी कम बताई जा रही है। बच्चों की मृत्यु दर यहां सबसे ज्यादा है जिसने डॉक्टरों की ओर से बच्चों पर कोरोना के कम असर वाले दावे के सामने चुनौती पेश की है।
Ad. आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर।
बच्चों पर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा सबसे ज्यादा बताया जा रहा है और यही वजह है कि भारत में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक सितंबर तक भारत में कोरोना की वैक्सीन आ सकती है और इसके ट्रायल तेजी से चल रहे हैं, लेकिन अन्य देशों में अब से ही भयानक स्थिति बनती जा रही है।
Ad. Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. सभी प्रकार की बैटरी इनवर्टर. कंप्यूटर. लैपटॉप. प्रिंटर सेल एंड सर्विस.
खबर के अनुसार इंडोनेशिया में इतनी बड़ी तादाद में बच्चों की मौत से कोहराम मच गया है और स्थानीय लोग इसे सरकार की विफलता बता रहे हैं। लोगों में गुस्सा है कि सरकार की ओर से तीसरे लहर के खतर को देखते हुए पहले से तैयारियां क्यों नहीं की गईं।
Ad. होटल चंद्रिका पैलेस. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित. संपर्क करें.. फोन- 01582242926, 7425817926
स्थानीय डॉक्टर अमन पुलुगन ने बताया कि हमारे आंकड़े दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, बच्चों की मौत लगातार हो रही है लेकिन हम अपने बच्चों के लिए बेहतर इंतजाम क्यों नहीं कर पाए। साउथ ईस्ट एशिया में बच्चों की मौत के बढ़ते मामलों की पीछे डेल्टा वेरिएंट को वजह माना जा रहा है साथ ही इन मुल्कों में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी धीमी चल रही है।
Ad. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या? ध्यान करके देखें..
इंडोनेशिया दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है लेकिन भारत और ब्राजील को पीछे छोड़ वहां संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 50 हजार मामले और 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया ही नहीं, थाईलैंड, मलेशिया, म्यांमार और वियतनाम जैसे मुल्कों में भी संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।
भारत में लोग अगर अब भी गंभीर नहीं हुए तो भयानक स्थिति दोबारा बन सकती है। इन दिनों देखा जा रहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कहीं पर भी नजर नहीं आ रहा है, चाहे सरकारी आयोजन हो या गैर सरकारी या बाजार मॉल सब जगह बिना मास्क बेरोकटोक लोग घूम रहे हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें