नासा के वैज्ञानिकों का दावा मंगल ग्रह पर सुनाई दी एलियन की डकार.. नासा के क्यूरियोसिटी रोवर के पास इसके सबूत!
मंगल ग्रह पर एलियन रहते हैं या नहीं मगर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का दावा है कि मंगल ग्रह पर हाल ही में वैज्ञानिकों को एलियन डकार (Alien Burp) सुनाई दी है। इसके सबूत नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने जुटा लिए हैं। अब इसकी जांच की जा रही है कि ये डकार क्या है और इसका स्रोत क्या है, ये कहां से आ रही है। क्योंकि क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर उतरने के बाद से अब तक 6 बार डकार जैसी आवाज को रिकॉर्ड किया है, लेकिन आसपास आवाज निकालने वाला कुछ दिखता नहीं है। नासा के वैज्ञानिकों के लिए भी ये घटना हैरानी वाली है।
Advertisement..कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार ये मीथेन गैस के बुलबुलों के फूटने की आवाज है, लेकिन इनका स्रोत पता नहीं चल रहा है। इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों ने एक मॉडल बनाया. जिसमें उन्होंने यह समझाने की कोशिश की है कि मीथेन गैस के कण अलग होते हैं तो वो अलग-अलग पैकेट्स का फॉर्मेशन करते हैं। इसलिए वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर हवा की गति और दिशा की स्टडी कर रहे हैं, साथ ही आवाज के आने की संभावित दूरी का अंदाजा लगा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि क्यूरियोसिटी रोवर से कितनी दूरी और किस दिशा से यह एलियन डकार आ रही है।
मंगल ग्रह पर नासा का क्यूरियोसिटी रोवर साल 2012 में उतरा था. इसकी लैंडिग गेल क्रेटर में कराई गई थी तब से लेकर अब तक यह 6 बार डकार जैसी आवाज रिकॉर्ड कर चुका है यह आवाज क्यूरियोसिटी रोवर के डिटेक्शन सिस्टम में दर्ज हो रही है। लेकिन ये डकार जैसी आवाज आ कहां से रही है, ये वैज्ञानिकों को पता नहीं चल रहा है।
CIT के वैज्ञानिकों ने बताया कि गेल क्रेटर के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम इलाके में मीथेन की सक्रिय उत्सर्जन के डेटा मिले है। हो सकता है कि यहीं से एलियन डकार जैसी आवाजें आ रही हों. हो सकता है कि यह एक संयोग मात्र हो लेकिन बिना जांच किए इसे ऐसे ही जाने नहीं दिया जा सकता, क्योंकि क्यूरियोसिटी रोवर गेल क्रेटर के उस इलाके में लैंड हुआ था, जिसके आसपास मीथेन उत्सर्जन वाले सक्रिय इलाके हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें