PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

सोमवार, 19 जुलाई 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ऐसा क्या बोल दिया जिसके हिसाब से भारत के 40 करोड लोग बाहुबली!

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ऐसा क्या बोल दिया जिसके हिसाब से भारत के 40 करोड लोग बाहुबली!





संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। महंगाई सहित कई मुद्दों पर विपक्ष सत्ताधारी भाजपा को घेरने की तैयारी में है। संसद सत्र की शुरुआत होने से पूर्व संसद परिसर के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत के करीब 40 करोड़ लोग अब तक बाहुबली बन चुके हैं। बाकी बच्चे लोग भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा कर बाहुबली बने और कोरोना को हराएं। उन्होंने कहा कि बाहुबली बनने का एक ही उपाय है अपनी बाहु पर वैक्सीन लगवा लीजिए।


Ad. होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर


मोदी ने कहा कि वैक्सीन के काम में तेजी लाने का कार्य जारी है। इस काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद सत्र के दौरान कोरोना महामारी के मुद्दे पर सार्थक चर्चा हो। व्यवहारु सुझाव मिले, कुछ कमियां रह गई हो तो उसको पूरी की जा सके।


Ad. 

मौजूदा संसद सत्र में 23 बिल पेश होने की उम्मीद जताई जा रही है।इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। पीएम मोदी ने कहा था कि बैठक के दौरान सांसदों ने काफी महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, इसलिए दोनों सदनों में सार्थक बहस होनी चाहिए. उन्होंने सभी दलों को भरोसा दिया है कि उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर काम करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की परंपरा के अनुसार लोगों से जुड़े सभी मुद्दे सौहार्दपूर्ण ढंग से उठाना चाहिए और सरकार को भी सही तरीके से चर्चा के दौरान अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।


पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादातर सांसदों का टीकाकरण हो चुका है और उम्मीद है कि इससे आत्मविश्वास के साथ संसद की गतिविधियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने संसद में स्वस्थ विचार-विमर्श का आह्वान किया और सभी दलों के नेताओं से सहयोग की मांग की। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सत्र सुचारू रूप से चलेगा और अपना काम पूरा करेगा। उन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते जान गंवाने वालों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें