PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शनिवार, 3 जुलाई 2021

शुरू होते ही विवादों में रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने बचाया 2 साल की वेदिका का जीवन..

शुरू होते ही विवादों में रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने बचाया 2 साल की वेदिका का जीवन..



नागौर जिले की दो साल की वेदिका का योजना में हार्ट का ऑपेरशन हुआ निःशुल्क'


मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो जा रही है। नागौर जिले की वेदिका बाना भी उन हजारों लोगों में से एक है जिन्हें योजना के तहत निःशुल्क इलाज मिला नागौर जिले के जोगा राम (पिता) खेती के साथ मजदूरी के काम से जुड़ें है। घर में बिटिया के आने से सभी खुश थे। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था कि कुछ समय बाद वेदिका की तबियत खराब रहने लगी। डॉक्टर को दिखाया तब पता लगा कि हार्ट की है।


  राज्य सरकार की ओर से 1 मई 2021 को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई थी जिसमे वेदिका बाना का परिवार भी पंजिकृत लाभार्थी था जिस कारण प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज योजना से जुड़ें सरकारी और निजी अस्पतालों में हो सकता था।  वेदिका बाना की खराब तबियत को देख उनके परिवार वालों ने योजना से सम्बद्ध जोधपुर के निजी अस्पताल मेडिप्ल्स में ले कर गए और खुद की पात्रता की जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया और हार्ट से जुड़ी जरूरी जांचे की गई। 


जांच में आया कि हार्ट में दिक्कत है जिसके लिए हार्ट की सर्जरी जरूरी है। 25 जून 2021 को वेदिका बाना के हार्ट की सर्जरी हुई जो डॉक्टर राजीव गहलोत और उनकी टीम द्वारा की गई और उनकी समस्या का निदान किया गया। योजना में उनका इलाज, दवाइयां और सभी जांचे निःशुल्क हुई। एक पैसा भी खर्च पर न लगा। 


अब वेदिका का स्वास्थ्य अच्छा है और स्वास्थ्य लाभ ले रही है। अच्छे से खाना-पीना कर रही है। वेदिका बाना के परिजनो ने कहा कि अब जीवन की डगर आसान हो गई है। गरीब और मध्यमवर्ग के परिवारों को जिनका बीमारी आने पर बड़े खर्चो से सब कुछ बिखर जाता था उनके लिए जीवनदायिनी बनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें