PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

सोमवार, 5 जुलाई 2021

फर्श से अर्श तक पहुंचे इंडियन आइडल विजेता सनी हिंदुस्तानी की बदली जिंदगी, लंदन में शो और विदेशी गर्लफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर छाए..

फर्श से अर्श तक पहुंचे इंडियन आइडल विजेता सनी हिंदुस्तानी की बदली जिंदगी, लंदन में शो और विदेशी गर्लफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर छाए..




कहते हैं ना किस्मत राजा को रंक और रंक को राजा बना देती है। ऐसा ही कुछ इंडियन आइडल सीजन 11 के विनर सनी हिंदुस्तानी के साथ हुआ था। जूते पॉलिश करने वाला सनी अपनी प्रतिभा के बल पर इंडियन आइडल में मुकाम बनाया। यह किस्मत ही थी जो उसे इंडियन आइडल के विनर तक ले गई। इंडियन आइडल के बाद सनी की किस्मत बदल गई है इन दिनों वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और इसकी वजह है उनकी गर्लफ्रेंड। साथ ही शो को जीतने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन आइडल शो में आने से पहले सनी हिंदुस्तानी जूते पॉलिश किया करते थे, लेकिन अब उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की। साथ ही ramdey official (रैमडे) नाम के अकाउंट को टैग किया। फोटो में सनी गर्लफ्रेंड के माथे पर किस कर रहे और उनकी जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार...लंदन में एक साथ शो का मजा लेंगे।


सनी की गर्लफ्रेंड रैमडे ने भी वही तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही लिखा कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। कई दिनों के इंतजार के बाद आज मेरा बेबी लंदन में परफॉर्म करेगा। तुम्हारे ऊपर मुझे बहुत ही गर्व है। वैसे रैमडे के बारे में सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन उनके इंस्टा अकाउंट को देखें तो उस पर उनका पेशा राइटर का लिखा है। साथ ही वो नीदरलैंड की रहने वाली हैं। अभी उनके इंस्टा पर 14 हजार फॉलोवर्स हैं।


वहीं सनी का पहला शो लंदन में हुआ, जो काफी शानदार रहा। इस शो की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि लंदन के इंडिगो हॉल में एक्सक्लूसिव फर्स्ट शो। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में हजारों भारतीय मौजूद थे। साथ ही कई विदेशी हस्तियों ने भी उनकी आवाज का जादू देखा। इस शो के लिए वो काफी दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें