सट्टा कारोबार में नागौर कोतवाल व अन्य पुलिस कार्मिको की संलिप्तता के प्रकरण में एसपी की भूमिका भी संदिग्ध- बेनीवाल
एसपी की भूमिका की जांच एडीजी रैंक के अधिकारी से करवाने की सीएम से मांग
नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र प्रेषित करके नागौर जिला पुलिस अधीक्षक की शिकायत करते हुए उनके विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए। सांसद ने अपने पत्र में सीएम गहलोत से कहा कि नागौर जिले में कार्यरत वर्तमान पुलिस अधीक्षक की लच्चर कार्यशैली व कमजोर कानून व्यवस्था के कारण जिले में अपराध बढ़ रहे है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में नागौर जिले में पनप रहे सट्टा कारोबार में नागौर कोतवाल व अन्य पुलिस कार्मिको की संलिप्तता के कारण उन्हें निलंबित किया गया था परन्तु उक्त प्रकरण में एसपी की भूमिका की भी जांच एडीजी रैंक के अधिकारी से करवाना अत्यंत जरूरी है क्योंकि जिस प्रकार सट्टे का कारोबार जिले में पनप गया है उसमें एसपी की संलिप्तता से इनकार नही किया जा,उन्होंने कहा कि नागौर एसपी ऑफिस परिसर में हुई चोरी, जायल क्षेत्र के तरनाऊ में हुई बैंक डकैती सहित अनेक ऐसे प्रकरण है जिनके खुलासे पुलिस आज तक नही कर पाई और हाल ही में खींवसर थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक बलात्कार व विगत दिनों परबतसर थाने में दर्ज सामूहिक बलात्कार सहित जिले में वर्तमान एसपी के कार्यकाल में महिला अपराध से सम्बन्धित दर्जनों मामलो में एसपी का न तो पीड़ित पक्ष के साथ रवैया सही रहा न ही मामलो में त्वरिता से कार्यवाही की गई।
वहीं हरियाणा निर्मित अवैध शराब का परिवहन,मादक पदार्थो की बढ़ती तस्करी व भूमाफियाओं के साथ पुलिस सिस्टम में बैठे लोगों की मिलीभगत से पुलिस की कार्यशैली पर आम जन सवालिया निशान खड़ा कर रहा है,उन्होंने सीएम से कहा कि आप एक तरफ तो भ्र्ष्टाचार व अपराध के मामलों में जीरो टॉलरेंस की बात करते है वहीं दूसरी तरफ राज्य के एक दर्जन जिलों मर कार्यरत एसपी भ्र्ष्टाचार की जड़े पनपाने में लगे हुए है और सिरोही एसपी की करतुते जगजाहिर भी हुई।
उन्होंने तत्काल प्रभाव से नागौर एसपी को हटाने की भी मांग की गौरतलब है कि शुक्रवार को सांसद हनुमान बेनीवाल ने एसपी के विरुद्ध उक्त मामलों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से भी मुलाकात की थी !


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें