ट्विटर की दादागिरी.. देश के आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट किया ब्लॉक..
भारत सरकार द्वारा आईटी नियमों में सख्ती का को देखते हुए ट्विटर भी अब मनमानी पर उतर आया है। शुक्रवार को दादागिरी दिखाते हुए बिना चेतावनी के देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का टि्वटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया। ट्विटर ने आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद को अपना अकाउंट ऑपरेट करने से रोक दिया। कॉपीराइट ऐक्ट का बहाना बनाकर ट्विटर ने आज सुबह रविशंकर प्रसाद को अपने अकाउंट में लॉगइन करने से रोक दिया। प्रसाद अपने एक इंटरव्यू का हिस्सा शेयर करना चाह रहे थे। बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को फिर से खोल दिया। इसकी जानकारी उन्होंने 'कू' पर दी है।
आईटी मंत्री ने सोशल मीडिया वेबसाइट कू पर लिखा कि उनका अकाउंट करीब एक घंटे तक ब्लॉक रहा। प्रसाद ने कहा कि ट्विटर के इस कदम से यह पता चलता है कि वे अपना एजेंडा चलाने के लिए मनमाने करना चाह रहे हैं। जैसा कि वे दावा करते हैं, उसकी सारी रूचि अपना अजेंडा चलाने में है। ट्विटर के इस कदम के बाद यह तो तय है कि ट्विटर, सरकार और सोशल मीडिया वेबसाइट में टकराव और बढ़ सकता है।
इस संबंध में ट्विटर का कहना था कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया जिसकी वजह से उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया।
अपना अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा, 'मित्रों! आज कुछ बहुत ही अनोखी बात हुई। ट्विटर ने कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन के चलते लगभग एक घंटे तक मुझे अकाउंट को एक्सेस नहीं दिया और बाद में इसे एक्सेस करने की इजाजत दे दी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें