PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 24 जून 2021

कीचड़ भरे गड्ढे में महिला के गिरते ही जनता आंदोलित हुई तो नगर परिषद नागौर ने शुरू किया आज तक का सबसे फास्ट काम! जानिए क्या है पूरा मामला?

कीचड़ भरे गड्ढे में महिला के गिरते ही जनता आंदोलित हुई तो नगर परिषद नागौर ने शुरू किया आज तक का सबसे फास्ट काम! जानिए क्या है पूरा मामला?



सड़क खोदने से बदहाल बाजार।


नागौर। शहर में सीवरेज लाइन डालने का कार्य पिछले 6 साल से चल रहा है। चार चरणों में पूरा होने वाला सीवरेज कार्य अब तक आधा भी नहीं हो पाया है। इसके साथ ही शहर के हर घर तक पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए अमृत मिशन योजना का काम जुलाई 2017 में शुरू हुआ था। 41.2 करोड़ रुपए की इस योजना के तहत जुलाई 2019 तक हर घर तक पानी पहुंचाना था, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ है और हर बार नई तारीख दी जाती है। इसी लेटलतीफी का कारण है कि किस्तों में हर जगह लाइन डालने के लिए खुदाई करके छोड़ दी जाती है जिसका खामियाजा आम जनता वर्षों से भुगत रही है। 


आंदोलन के बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण।

इसी क्रम में सीवरेज और अमृत योजना की नई पाइप लाइन डालने के लिए शहर के भीतरी इलाके में स्थित तिगरी बाजार आदि में करीब डेढ़ महीने पहले सीवरेज लाइन डालने का कार्य शुरू हुआ। करीब 20 दिन पहले इस इलाके में यह कार्य संपन्न हो गया। मगर बाजार का इलाका होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इस को ध्यान नहीं दिया। सीवरेज चेंबर के मुंह आधे से एक फीट की ऊंचाई तक सड़क के बाहर निकले हुए पड़े हैं। 


आंदोलन करते व्यापारी।


लॉक डाउन के बाद बाजार खुल जाने से भीड़भाड़ वाले इलाके में दुकानदार सहित ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि सड़क खुदी हुई होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर भर गया। चेंबर के द्वार ऊंचे होने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।


गुरुवार सवेरे जैसे ही बाजार खुला भीड़ बढी कीचड़ और गड्ढे होने से एक महिला फिसल कर गिर गई। यह देख व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने एकजुट होकर इसकी शिकायत प्रशासन को करने की योजना बनाई। व्यापारियों ने सोचा वह वहां क्यों जाए प्रशासन को यही आना होगा इसी के मद्देनजर बाजार में ही हंगामा शुरू किया। कलेक्टर को मौका स्थिति की फोटो भेजी। इस पर तत्काल एक्शन हुआ नगर परिषद प्रशासन सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। व्यापारियों को शांत कराया गया। 


नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी ने हाथों हाथ संबंधित फर्म को तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। नागौर के इतिहास में शायद यह पहला मामला होगा जब आम जनता के आंदोलित होने पर करीब डेढ घंटे के भीतर निर्माण सामग्री सहित कार्य शुरू करवाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें