नागौर को अब डराने लगा है कोरोना, जिला फिर हाफ सेंचुरी के नजदीक पहुंचा, 47 नए पॉजिटिव मामलों के साथ नागौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया,,
नागौर जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चिंताजनक बात यह है कि मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सर्वाधिक मामलों में ग्राम बासनी टॉप पर बना हुआ है। रविवार को बासनी में 26, कुम्हारी 3, बड़ी खाटू 4, गच्छीपुरा 5, पीह व डीडवाना 2 - 2, परबतसर, मकराना, कुचामन का चावण्डिया गांव रियाँ के सथाना तथा मूंडवा के पारासरा गांव में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें कई नए इलाके जुड़ गया है जहां पॉजिटिव केस आए हैं।
बासनी में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 219 पहुंच गया है। जिले में अब तक 12672 सैम्पल लिए गए, 10369 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अब तक 343 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में से 135 मरीज हुए ठीक हो चुके हैं।
जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में लिए गए अब तक कुल सैम्पल में से 10670 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। जिले में 24 मई को 756 नए सैम्पल लिए गए। वर्तमान में 2002 सैम्पल की रिपोर्ट आना शेष हैं।
विशेष बात
जिले में बाहर से आने वाले 4087 लोगों ऐसे हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण की संदिग्धता को देखते हुए सैम्पल लिए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें