कोरोना पॉजिटिव मामले में एक बार फिर सिरमौर बना नागौर, 40 पॉजिटिव केस फिर आए, 1 महीने की बच्ची सहित दो की मृत्यु..
नागौर जिले में शनिवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक बार फिर सर्वाधिक 25 पॉजिटिव तो अकेले बासनी में आए, कुमारी में 12, डेह में 2 और नागौर शहर में एक पॉजिटिव आया है।
कलेक्टर दिनेश कुमार यादव के अनुसार जिले में अब तक 12364 सैम्पल लिए गए, 9979 की रिपोर्ट निगेटिव।
जिले में अब 154 कोरोना पाॅजिटिव, अब तक आए कुल 296 कोरोना पाॅजिटिव, 135 मरीज हुए ठीक हो चुके हैं, अब तक कुल सैम्पल में से 10275 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिले में 23 मई, शनिवार को 756 नए सैम्पल लिए गए, वर्तमान में 2089 सैम्पल की रिपोर्ट आना शेष है।
कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए नागौर निर्मित सिमर एंड शाइन सैनिटाइजर का प्रयोग करें
प्रवासी 3833 लोगों ऐसे हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण की संदिग्धता को देखते हुए सैम्पल लिए गए हैं। 7 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर की ओर से शनिवार को 281, राजकीय बांगड़ अस्पताल, डीडवाना में 59, राजकीय जी.आर. सरावगी अस्पताल, लाडनूं में 30, राजकीय राधाकिशन शारदा अस्पताल कुचामन सिटी में 47, राजकीय सीएचसी मकराना में 110,
राजकीय सीएचसी डेगाना में 22, राजकीय सीएचसी परबतसर में 77, राजकीय सीएचसी मूंडवा में 56, राजकीय सीएचसी खींवसर में 18, राजकीय सीएचसी रियांबड़ी में 33, राजकीय सीएचसी मेड़ता में 23 सैम्पल लिए गए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें