PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 20 मई 2020

नागौर ने जयपुर सहित पूरे राजस्थान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, आज जारी की गई लिस्ट में सर्वाधिक 17 कोरोना पॉजिटिव नागौर जिले से..

नागौर ने जयपुर सहित पूरे राजस्थान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, आज जारी की गई लिस्ट में सर्वाधिक 17 कोरोना पॉजिटिव नागौर जिले से..






नागौर जिले में बुधवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। इनमें से 16 पॉजिटिव तो अकेले बासनी गांव से है और एक रियां से आया है। इसके साथ ही जिले में अब कुल 213 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं। कोरोना से पांच की मौत अब तक हो चुकी है। 24 घंटे के भीतर 39 पॉजिटिव केस हो गया हैं।




बुधवार को जारी कोरोना पॉजिटिव केस की लिस्ट में नागौर जिला सबसे ऊपर रहा है। जहां सर्वाधिक 17 पॉजिटिव आए हैं। नागौर में के 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बासनी में जहां मरीजों की संख्या 150 से ऊपर पहुंच गई हैं, वहीं नागौर जिले का दोहरा शतक पूरा हो गया है।




सुखद यह है कि इनमें से 126 मरीज ठीक होने के बाद अब एक्टीव केस की संख्या 82 हो गई है। जिनका नागौर के जेएलएन अस्पताल में उपचार चल रहा है।



प्रवासियों ने जब से आना शुरू किया है कोरोना महामारी को पूरे जिले को संक्रमित कर दिया है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जो पॉजिटिव कैसे रहे हैं उनमें अधिकतर प्रवासी हैं। चिंता की बात यह है कि प्रवासियों के कारण जिले के सभी उपखंड रेड जोन में शामिल हो चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें