PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 21 मई 2020

एक बार फिर नागौर में 8 कोरोना पॉजिटिव बढे, पॉजिटिव केस का आंकड़ा 221 हुआ, एक्टिव केस 90 में से 77 प्रवासी..

एक बार फिर नागौर में 8 कोरोना पॉजिटिव बढे, पॉजिटिव केस का आंकड़ा 221 हुआ, एक्टिव केस 90 में से 77 प्रवासी..






नागौर जिले में गुरुवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनको मिलाकर कुल 221 केस हो गए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 90 है जिनमें 77 प्रवासी राजस्थानियों हैं। आज आए 8 नए मरीजों में मकराना, डीडवाना, कुचामन और रिया बड़ी के हैं। कोरोना से पांच की मौत अब तक हो चुकी है। दो दिन के भीतर 47 पॉजिटिव केस हो गए हैं। बीते 12 घंटे में राजस्थान में 3 पॉजिटिव की मृत्यु हुई है जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 150 हो गया है।




अब तक 10065 सैम्पल लिए गए 8805 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले में अब 90 कोरोना पाॅजिटिव, 126 मरीज हुए ठीक




जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर की ओर से बुधवार को 314 राजकीय बांगड़ अस्पताल, डीडवाना में 42, राजकीय जी.आर. सरावगी अस्पताल, लाडनूं में 34, राजकीय राधाकिशन शारदा अस्पताल कुचामन सिटी में 39,  राजकीय सीएचसी मकराना में 125, राजकीय सीएचसी परबतसर में 20, राजकीय सीएचसी मूंडवा में 34, राजकीय सीएचसी खींवसर में 36, राजकीय सीएचसी डेगाना में 13, राजकीय सीएचसी रियांबड़ी में 26 तथा राजकीय सीएचसी मेड़ता में 40 सैम्पल लिए गए।

जिले में जहां कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए हैं, वहां कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर सैम्पलिंग का काम जारी है।

जिले में अब तक लिए सैंपल...
राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर 4461
राजकीय बांगड़ अस्पताल, डीडवाना 1068   
राजकीय जीआर सरावगी अस्पताल, लाडनूं 1238
राज राधाकिशन सारडा अस्पताल, कुचामन 1142.
राजकीय सीएचसी मकराना 843,
राजकीय सीएचसी, परबतसर 403
राजकीय सीएचसी बाजवास 81
राजकीय सीएचसी नावां 116
राजकीय सीएचसी मूंडवा 271
राजकीय सीएचसी खींवसर 108
राजकीय सीएचसी, डेगाना 73
राजकीय सीएचसी रियां 89
राजकीय मेड़ता 172

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें