PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

मंगलवार, 19 मई 2020

कोरोना से संक्रमित लोग हो जाएं सावधान! ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है कोरोना.. चीन के स्वास्थ्य विभाग ने नुकसान को संभावित प्रभाव में शामिल किया है,,

कोरोना से संक्रमित लोग हो जाएं सावधान! ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है कोरोना.. चीन के स्वास्थ्य विभाग ने नुकसान को संभावित प्रभाव में शामिल किया,,





चीन के वुहान से पैदा हुए कोरोना वायरस से संक्रमित  लोगों के लिए चिंता वाली बात खुद चीन ने की है। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण में आधिकारिक तौर पर कोरोना संक्रमण के बाद अंगों के नुकसान को संभावित प्रभाव में शामिल किया है।



इससे मरीजों के लिए चिकित्सा बीमा कवरेज का विस्तार होगा। चीन में पिछले दिनों कोरोना से ठीक हुए लाखों में कई तरह की परेशानियां भी नजर आई है। इसे देखते हुए एनएचसी कोरोना से उबरे लोगों के लिए जारी नए दिशा निर्देश में कहा है कि कुछ लोगों को फेफड़ो और दिल के नुकसान के लिए उपचार की जरूरत होगी। वहीं कुछ को मांसपेशियों में नुकसान से अंगों में तकलीफ हो सकती है।




मनोवैज्ञानिक विकारों का सामना भी करना पड़ सकता है। रोगियों के संभावित दीर्घकालिक उपचार के बाद मेडिकल वर्कर्स को सूचित कर दिया गया है। इससे लोगों को सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा बीमा योजनाओं के तहत मेडिकल खर्च के लिए दावा करने की अनुमति मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें