PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शुक्रवार, 29 मई 2020

कोटा और नागौर में चौथे नंबर पर रहने की मची होड़, 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ एक बार फिर नागौर जिला चौथे नंबर पर पहुंचा..

कोटा और नागौर में चौथे नंबर पर रहने की मची होड़, 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ एक बार फिर नागौर जिला चौथे नंबर पर पहुंचा..






नागौर जिले में कोरोना पॉजिटिव केस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रवासियों के आने की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 11 दिन में 1 दिन भी ऐसा नहीं निकला है जब कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया हो। कोरोना पॉजिटिव केस के मामलों में नागौर जिला पिछले 8 दिन से कोटा के साथ प्रतिस्पर्धा बनाए हुए है। दोनों के बीच हर दिन उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार को कोटा चौथे नंबर पर पहुंच गया था।


        नागौर निर्मित इस्टंट हैंड सेनीटाइजर सिमर एंड सैनिटाइजर सिमर एंड शाइन..


शनिवार को नागौर में फिर 12 पॉजीटिव केस आने पर नागौर चौथे नंबर पर आ गया है। दूसरी ओर बाजार पूरी तरह खुल जाने से लोगों में चिंता और बढ़ रही है। कर्फ्यूग्रस्त इलाकों से भी लोगों के बाजार में आने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदिग्ध कोरोना मरीजों के सैंपल लेने का कार्य निरंतर जारी है।
अब तक 14048 सैम्पल लिए गए, 12596 की रिपोर्ट नेगिटिव मिली।



        सभी प्रकार के मोबाइल एक ही छत के नीचे मिलने का स्थान...


जिले में अब 253 एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव रहे हैं। अब तक आए कुल 434 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में से 172  जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में लिए गए अब तक कुल सैम्पल में से 13017 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। जिले में 28 मई को 400 नए सैम्पल लिए गए।






वर्तमान में 1031 सैम्पल की रिपोर्ट आना शेष हैं
जिले में बाहर से आने वाले 4880 लोगों ऐसे हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण की संदिग्धता को देखते हुए सैम्पल लिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर की ओर से गुरूवार को 73, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय डीडवाना में 30,  राजकीय जी.आर. सरावगी






अस्पताल, लाडनूं में 11, राजकीय अस्पताल कुचामन सिटी में 25, राजकीय सीएचसी मकराना में 120, राजकीय सीएचसी खींवसर में 33, राजकीय सीएचसी डेगाना में 09, सीएचसी रियांबड़ी में 46, राजकीय सीएचसी मेड़ता में 23 तथा राजकीय सीएचसी जायल में 30 नए सैम्पल लिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें