PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 27 मई 2020

12 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ जयपुर, जोधपुर व उदयपुर के बाद सर्वाधिक मामले नागौर में हुए, गच्छीपुरा में एक ही परिवार के 8 संक्रमित..

12 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ जयपुर, जोधपुर व उदयपुर के बाद सर्वाधिक मामले नागौर में हुए, गच्छीपुरा में एक ही परिवार के 8 संक्रमित..






कोरोना पॉजिटिव केस के मामले में नागौर जिला प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर के बाद चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अब तक आगे चल रहे अजमेर व कोटा में कोरोना मामले कंट्रोल में आए हैं। 27 मई सुबह 9:00 बजे आए सरकारी आंकड़ों में नागौर में 12 पॉजिटिव मामले बढ़े हैं। जिले में अब कुल 416 पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें से 148 ठीक हो कर घर जा चुके हैं।




आज आए पॉजिटिव मामलों में सर्वाधिक गच्छीपुरा में हैं जहां एक ही परिवार के आठ जने संक्रमित होने की सूचना है। लाडनूं में 3 और बुडसु गांव में एक आया है।अब तक 13342 सैम्पल लिए गए, 11816 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।





जिले में बुधवार को 12 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए.. जिले में 26 मई को 466 नए सैम्पल लिए गए। वर्तमान में 1128  सैम्पल की रिपोर्ट आना शेष हैं।
जिले में बाहर से आने वाले 4276 लोगों ऐसे हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण की संदिग्धता को देखते हुए सैम्पल लिए गए हैं





एक ही दिन में 466  सैम्पल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर की ओर से मंगलवार को 49, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय डीडवाना में 64,  राजकीय जी.आर. सरावगी अस्पताल, लाडनूं में 20, राजकीय अस्पताल कुचामन सिटी में 17, राजकीय सीएचसी मकराना में 66, राजकीय सीएचसी नावां में 17, राजकीय सीएचसी मूंडवा में 48, राजकीय सीएचसी खींवसर में 20, एवं राजकीय सीएचसी डेगाना में 13, राजकीय सीएचसी रियां में 20 तथा राजकीय सीएचसी मेड़ता में 21 तथा राजकीय सीएचसी जायल में 111 सैम्पल लिए गए।





कहां कितने सैम्पल लिए गए
जिले में अब तक 13342 सैम्पल लिए गए हैं, जिनमें से सर्वाधिक राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर के 5669 सैम्पल शामिल हैं। वहीं राजकीय बांगड़ अस्पताल, डीडवाना में 1350, राजकीय जीआर सरावगी अस्पताल, लाडनूं में 1453, राजकीय राधाकिशन सारडा अस्पताल, कुचामन में 1372, राजकीय सीएचसी, मकराना में 1224, राजकीय सीएचसी, परबतसर में 525, राजकीय सीएचसी बाजवास में 101, राजकीय सीएचसी नावां में 165, राजकीय सीएचसी मूंडवा में 541,  राजकीय सीएचसी खींवसर में 199, राजकीय सीएचसी डेगाना में 128, राजकीय सीएचसी रियांबड़ी में 217 तथा राजकीय सीएचसी मेड़ता में 287 अब तक 266 सैम्पल लिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें