नागौर के बासनी वासियों के लिए खतरे की घंटी बन कर आया है कोरोना वायरस.. एक साथ पांच और पॉजिटिव केस आने से मचा हड़कंप..
नागौर (प्राइमो पोस्ट, रिपोर्टर) बासनी के लिए जिस प्रकार की आशंका थी वह सच साबित होती नजर आ रही है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल 6 पॉजिटिव केस अकेले बासनी में हो गए हैं। गत 5 तारीख को मिले पहले पॉजिटिव केस के बाद बासनी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। नए केस आ जाने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। क्योंकि यह सभी पहले पॉजिटिव केस के संपर्क में आए थे।
एक ही गांव से लगातार पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। बासनी में कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे। जिले से अब तक 266 कोरोना वायरस सैंपल की जांच की जा चुकी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें