राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने आज नामांकन किया दाखिल ....
नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ओर राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने दिया कुमारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
जावड़ेकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पंचमहाभूतों में घोटाले किये है , जल - थल - वायु किसी को नही छोड़ा । राजस्थान की नवीन कांग्रेस सरकार ने भाजपा की भामाशाह योजना को खत्म किया , मोदीजी की गरीबो के लिए पांच लाख रुपए तक के इलाज की योजना को लागू नहीं होने देने का पाप किया ।
भारत को फिर एक बार मजबूत सरकार चाहिये जो देश के दुश्मनों को सबक सिखाने का दम रखती हो । राजसमंद से दिया कुमारी को जितना है और फिर से सरकार बनाना है ।
प्रत्याशी दिया कुमारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे बाहरी नही इस राजस्थान की बेटी है । मेरे पिता ने सेना में देश सेवा की उन्हें महावीर चक्र सम्मान मिला , आप सभी भी मुजे एक मौका दे अपनी सेवा करने का ।
मैं राजसमंद की जनता को विश्वास दिलाती हु की कोई भी कभी भी आसानी से मिल सकेगा अपनी बात बता सकेगा , में जन सेवक हु , राजकुमारी नही ।
सभा मे सभी विधानसभाओ के विधायक , पंच सरपंच ,कार्यकर्ता ओर आम जन मौजूद रहा ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें