PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

हनुमान बेनीवाल का नागौर जिले में रोड शो जारी जगह-जगह स्वागत, भाजपाइयों ने बिछाए पलक पावडे

हनुमान बेनीवाल का नागौर जिले में रोड शो जारी जगह-जगह स्वागत, भाजपाइयों ने बिछाए पलक पावडे

 

5 साल तक  जिले में नहीं आने पर कांग्रेसी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा पर कसा तंज, कहा किसान का बेटा ऐसे लोगों को ससुराल भेजेगा


नागौर जिले में आज सेकड़ो गाड़ियों का काफिला, उत्साह से लबरेज हजारों लोग स्वागत में खड़े आये नजर आए, मौका था , नागौर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल का उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार लोकसभा क्षेत्र के दौरे का । जयपुर से नावां होते हुए हनुमान बेनीवाल  सेकड़ो गाड़ियों के लश्कर के साथ बेनीवाल ने नागौर लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश जहां जहां उनके स्वागत में नागौर जिला भाजपा पालक पालडे बिछाए खड़ी थी ।


मीडिया से बातचीत में हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेसी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा पर  तंज कसते हुए कहा कि अब यह किसान का बेटा ऐसे नेताओं को ससुराल भेजेगा। बेनीवाल के स्वागत में मकराना विधायक रूपाराम , नावा से पूर्व विधायक विजय सिंह, परबतसर से पूर्व विधायक मान सिंह, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदी सहित उनकी पूरी कार्यकारिणी ने बेनीवाल का स्वागत किया । इस मौके पर मीडिया से रूबरू हुए बेनीवाल ने कहा कि नागौर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं में भरपूर उत्साह है और एनडीए इस बार रिकॉर्ड मतों से नागौर से जीत हासिल करेगी इसके अलावा भाजपा-आरएलपी गठबंधन के कारण राजस्थान की सभी 25 सीट जीतेंगे यही नही पंजाब हरियाणा, यूपी एमपी में भी भारी सीटें जीतेंगे ।



 उन्होंने  काँग्रेस उम्मीदवार ज्योति मिर्धा का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि नागौर से  ऐसे भी उम्मीदवार है जो  जीतने के बाद मतदाताओं को कभी शक्ल ही नही दिखाते और दिल्ली में ही रहते है । नरेंद्र मोदी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनाने की पुरजोर पैरवी करते हुए बेनीवाल ने कहा कि श के प्रधानमंत्री को हराने के लिए दूसरे देश के प्रधानमंत्री अलगावादी ताकते हराने के लिए एक हो जाए तो मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा कि हमें भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करते हुए भारी बहुमत के साथ देश का प्रधानमंत्री बनाना है।



मोदी  देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश की छवि और कीर्ति को देश विदेश में बढ़ाया है ऐसे ईमानदार बेदाग छवि के धनी भाई नरेंद्र मोदी को देश का फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है क्योंकि देश  मोदी को दुबारा मांग रहा है इसलिए आरएलपी ने भाजपा से गठबंधन किया है । अपने चुनावी मुद्दों के बारे में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि  राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाना, बेरोजगार युवाओ को रोजगार, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराना, आम आदमी को राहत ,किसानों की बिजली समस्या का समाधान हो उनको सम्मान मिले इसके साथ ही टोल मुक्त राजस्थान ही नही टोल मुक्त भारत की बात उनकी प्राथमिकताओं मे रहेंगे । नावां के बाद मंगलाना, परबतसर,बिदियाद और मकराना में भी बेनीवाल का स्वागत किया गया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें