PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 10 अप्रैल 2019

नागौर संसदीय क्षेत्र से कॉमेडियन मंघाराम ओड़िट ठोकेंगें ताल! सबसे बड़ी घोषणा करने का किया दावे का वीडियो हुआ वायरल,, देखें आखिर क्या है सबसे बड़ी घोषणा?

नागौर संसदीय क्षेत्र से कॉमेडियन मंघाराम ओड़िट ठोकेंगें ताल! सबसे बड़ी घोषणा करने का किया दावे का वीडियो हुआ वायरल,, देखें आखिर क्या है सबसे बड़ी घोषणा?



एक रुपया भी नही करेंगे खर्चा क्यो की उनके पास नही है पेसा,



नेता ढोंग करते है मैं किसान, गरीब और आम आदमी हूं।

वोट घर पर नही रखना है सबसे वोट देने की अपील,

मंघाराम का वीडियो इन दिनों मचा रहा है धूम,

मंघाराम है जिले के प्रसिद्ध कॉमेडियन।


 प्रदेश में लोकसभा का सियासी पारा इन दिनों चढ़ता जा रहा है और दोनो बड़े दलों के प्रत्याशी इन दिनों अपने अपने संसदीय क्षेत्रो में चुनाव को लेकर तैयारियां में जुट चुके है और अपना अपना प्रचार प्रसार कर रहे है पार्टियो ने अपने अपने स्टार प्रचारकों की सूचियां भी जारी कर दी है और प्रचार अभियान भी शुरू होने वाला है। तो दूसरी और निर्दलीय प्रत्याशी भी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुके है और मैदान में मोर्चा संभाल चुके है। लेकिन नागौर में इन दिनों एक भावी निर्दलीय प्रत्याशी ने जिले में सभी नेताओं की नींद उड़ाकर रख दी है।



नागौर संसदीय क्षेत्र से मंघाराम ओड़िट ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। मंघाराम की घोषणा ने जिलेभर में धूम मचा रखी है जी हां कहने सुनने में भले ही सियासी दौर में मंघाराम का वीडियो केवल आम आदमी के मनोरंजन के लिहाज से बनाया गया है मगर मंघाराम ने अपने वीडियो से सियासी नेताओ की नब्ज़ देखकर अपना कॉमेडी वीडियो जारी किया गया है जी हां मंघाराम नागौर जिले के प्रसिद्ध कॉमेडियन है और यूट्यूब पर इन की कॉमेडी का हर कोई दीवाना है ।



मंघाराम का लोकसभा में ताल ठोकने का वीडियो भी इन दिनों जिले में धूम मचा रहा है। मंघाराम अपने इस वीडियो के माध्यम से बताते है कि सबसे बड़ी घोषणा करने वाले को जनता वोट देती है मेरी घोषणा सबसे बड़ी होगी। ओड़िट बताते है कि नेताओ को झूठा ढोंग करना पड़ता है। और कोई गरीब के यहां खाना खाता है गरीब बनता है तो कोई आम आदमी बनता है लेकिन में तो गरीब हु आम आदमी ही हु।



आगे कहते है नेता समय समय पर जनेऊ धारण करना हो या टोपी लगाने के साथ तिलक लगाने का नाटक करते है। ओड़िट यही नही रुकते चुनाव में होने वाले भारी भरकम ख़र्च पर कहते है लोग मेरे से सवाल करते है चुनाव में पैसा कहा से खर्च करोगे मेरे पास तो पैसा है नही तो खर्च कहां से करूंगा। इशारों इशारों में यही भी नसीहत वोटरों को दे रहे है कि मेरे पास खिलाने पिलाने के लिए कुछ नही है।  इस दौरान मंघाराम लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए भी अपील करते है और कहते है वोट घर पर नही रखना है सबको अपना मत दान जरूर करना है।



मंघाराम का यह वीडियो भले ही कॉमेडी हो मगर दो तरफा सिख दे रहा है नेताओ के झूठे वादे और ढकोसलो कि और चुनाव में फिजूलखर्ची के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए अपील फर्स्ट इंडिया न्यूज भी अपने दर्शकों से अपील करता है कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करे ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और सही नेता चुनकर संसद तक जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें