मौसम का बिगड़ा मिजाज, आ सकता है तूफान, मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जिला प्रशासन ने किया है अलर्ट, जानिए कहां-कहां है चेतावनी?
नागौर - नागौर सहित प्रदेश भर में आगामी दिनों में तूफान का पूर्वानुमान लगाया गया है । मौसम विभाग ने अंधड़ और तूफान की चेतावनी दी है। पिछले कई दिनों से अप्रैल माह में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान भी रिकॉर्ड 41 डिग्री पार पहुंच गया है। जो सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है। पिछले दिनों भी तेज गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई थी।
मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए नागौर जिले को भी प्रदेश के साथ अलर्ट मोड पर रखा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार 10 अप्रेल से लेकर 13 अप्रेल तक तूफान आ सकता है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर घण्टे की रफ्तार के साथ रेतीला अंधड़ की संभावना जताई गई है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला कलक्टर दिनेश यादव ने आवश्यक निर्देश जिलेभर में जारी किए हैं। आज का मौसम अगर देखे तो सवेरे 7:30 बजे से ही तल्ख धूप के साथ सुबह का आरंभ हुआ है। दोपहर होने से पूर्व भी धूप में खड़ा रहना मुश्किल हो पा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें