नागौर लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ दाखिल, कांग्रेस के दो फार्म सहित कुल 7 फार्म खरीदे गए।
निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को आगामी 18 अप्रैल तक 11बजे से 3 बजे तक होंगे फार्म जमा,
13, 14 व 17 अप्रैल को राजकीय अवकाश की वजह नामांकन पत्र जमा नही होंगे,
20 अप्रैल को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की होगी स्क्रीनिंग,
नाम वापसी की तिथि 22 अप्रैल की गई निर्धारित,
नागौर जिले में दो लोकसभा क्षेत्र है आठ विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर नागौर संसदीय क्षेत्र है तो नागौर की दो विधानसभा क्षेत्रों को राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रखा गया है। नागौर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा दोंनो लोकसभा क्षेत्रो में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपनी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है नागौर जिले में दो लोकसभा क्षेत्रो की वजह से इस बार दो चरणों मे चुनाव सम्पन्न होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नागौर में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रेल से शुरू होकर 18 अप्रेल तक नामांकन होंगे। नागौर लोकसभा से नामांकन करने वाले प्रत्याशी 11 बजे से 3 बजे के बीच अपना नामांकन कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 13, 14 व 17 अप्रैल को राजकीय अवकाश की वजह नामांकन पत्र जमा नही लिये जाएंगे। 20 अप्रैल को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रीनिंग और जांच होगी। इसके बाद प्रत्याशीयो को नाम वापस लेने की तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है 22 अप्रेल को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले में 2506 मतदान बूथ बनाये गए है। 1971 मतदान केंद्र नागौर लोकसभा क्षेत्र में बनाये गए है तो 535 मतदान केंद्र राजसमंद संसदीय क्षेत्र बनाये गए है। नागौर जिले में 1668 मतदान केंद्रों की लोकेशन तय की गई है। 1297 नागौर संसदीय क्षेत्र में है। तो 373 लोकेशन राजसमंद संसदीय क्षेत्र के डेगाना और मेड़ता में है। नागौर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 13 हजार 46 मतदाता है। जिसमे 9 लाख 95 हजार 101 पुरुष मतदाता है तो नागौर संसदीय क्षेत्र में 9 लाख 17 हजार 945 महिला मतदाताओं की संख्या है।
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नागौर जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों डेगाना और मेड़ता में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 96 हजार 198 है। राजसमंद संसदीय क्षेत्र में 2 लाख 97 हजार 971 पुरूष मतदाता है तो 2 लाख 38 हजार 220 महिला मतदाताओं की संख्या है। और अपने अपने क्षेत्र में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे । शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सम्पन्न करवाने को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है।
सुरक्षा के लिहाज से सवेदनशील और अति सवेदनशील मतदान केंद्रों पर CAPF और फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से कुछ चिन्हित मतदान केन्द्रों की लाइव वेबकास्टिंग भी की जाएगी। और कई जगह कैमरा भी लगाए जा रहे है। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा कुछ मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें