PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

हाईकोर्ट के नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां, हो रहा है बजरी खनन!

हाईकोर्ट के नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां, हो रहा है बजरी खनन!

मारवाड़ जंक्शन 4 अप्रैल। मारवाड़ उपखंड में अवैध बजरी खनन जोरो से चल रहा है। जबकि बजरी खनन पर हाई कोर्ट के आदेश अनुसार पूर्णतया रोक लगी हुई है। फिर भी मारवाड़ में बजरी कारोबार जोरो से चल रहा है।
 जानकारी अनुसार खनन माफिया इतने बेखौफ है कि दिन दहाड़े बजरी खनन कर रहे हैं। माफियाओं को किसी का कोई खौफ नहीं है। पुलिस प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा ,इससे साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं प्रशासन की मिलीभगत नजर आ रही हैं। आखिर क्यों पुलिस प्रशासन इस पर कार्यवाही नहीं कर रहा है। वही खनन विभाग की टीमें तो कार्यवाही नही करने का ठान चुकी है।
सूचना से खनन ओर पुलिस की टीमें पहुचती जरूर पर कार्यवाही नही होती है। मिलीभगत तो तब जाहिर होती जब यह अवैध बजरी के ट्रेक्टर और वाहन थाने ओर चौकियों के आगे से बेखोफ निकलते है।

 मनोज माली, मारवाड़ जंक्शन


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें